बिहार स्कूल परीक्षा समिति (BSEB) जल्द ही कक्षा 12वीं (इंटरमीडिएट) के फाइनल एग्जाम 2026 के लिए फाइनल एडमिट कार्ड जारी करेगा। छात्र इस सप्ताह के भीतर ऑफिशियल वेबसाइट exam.biharboardonline.com पर अपना ए़डमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट की थ्योरी एग्जाम 2 फरवरी 2026 से 13 फरवरी 2026 तक आयोजित किए जाएंगे। वहीं, प्रैक्टिकल एग्जाम 10 जनवरी से 20 जनवरी 2026 के बीच होनी तय हैं।
Bihar Board 12th Admit Card 2026: एग्जाम डिटेल्स
बिहार बोर्ड के एग्जाम से जुड़ी डिटेल्स जानने के लिए सभी छात्र नीचे दी गई टेबल पर नजर डालें।
| डिटेल्स | इंपोर्टेंट डेट्स |
| बोर्ड का नाम | बिहार स्कूल परीक्षा समिति (BSEB) |
| प्रैक्टिकल एडमिट कार्ड | जारी हो चुका है (29 दिसंबर 2025) |
| प्रैक्टिकल एग्जाम डेट | 10 जनवरी से 20 जनवरी 2026 |
| फाइनल (थ्योरी) एडमिट कार्ड | जनवरी 2026 के दूसरे/तीसरे सप्ताह में |
| थ्योरी एग्जाम की डेट | 02 फरवरी से 13 फरवरी 2026 |
| ऑफिशियल वेबसाइट | exam.biharboardonline.com |
बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं इंटर एग्जाम 2026 की इंपोर्टेंट डेट्स
उम्मीदवार बीएसईबी कक्षा 12वीं इंटर एग्जाम 2026 की इंपोर्टेंट डेट्स को देखने के लिए नीचे दी गई टेबल पर नजर डालें।
| एग्जाम का प्रकार | डेट्स |
| प्रैक्टिकल/आंतरिक/IA एग्जाम | 20 जनवरी से 22 जनवरी 2026 तक |
| बीएसईबी कक्षा 12 की एग्जाम | 2 फरवरी से 13 फरवरी, 2026 तक |
एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें?
बिहार बोर्ड के नियमों के अनुसार, छात्र सीधे वेबसाइट से अपना फाइनल एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं कर सकते। इसके लिए एक निर्धारित प्रक्रिया होती है -
- स्कूल लॉगिन: आपके स्कूल के प्रधानाध्यापक अपनी User ID और Password का उपयोग करके ऑफिशियल पोर्टल seniorsecondary.biharboardonline.com पर लॉगिन करेंगे।
- डाउनलोड: लॉगिन करने के बाद, वे सभी छात्रों के एडमिट कार्ड PDF फॉर्मेट में डाउनलोड करेंगे।
- हस्ताक्षर और मोहर: एडमिट कार्ड प्रिंट करने के बाद, उस पर स्कूल के प्रधानाध्यापक के हस्ताक्षर और स्कूल की मुहर होना अनिवार्य है।
- छात्रों को वितरण: छात्र अपने संबंधित स्कूल या कॉलेज जाकर अपना एडमिट कार्ड प्राप्त कर सकते हैं।
एडमिट कार्ड में इन जानकारियों को जरूर चेक करें
एडमिट कार्ड प्राप्त करने के बाद, छात्र नीचे दी गई इन जानकारियों को अच्छे से चेक करें। साथ ही, अपनी रजिस्ट्रेशन स्लिप से चेक करें।
- छात्र का नाम और माता-पिता का नाम
- रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर
- एग्जाम सेंटर का नाम और पता
- सब्जेक्ट की लिस्ट और एग्जाम डेट/ शिफ्ट
- फोटो
एग्जाम के दिन के लिए कुछ खास निर्देश
- समय का ध्यान: एग्जाम शुरू होने से कम से कम 30 मिनट पहले सेंटर पर पहुंचें।
- जरूरी दस्तावेज: अपना ओरिजिनल एडमिट कार्ड और एक स्कूल आईडी कार्ड साथ रखें।
- प्रतिबंधित वस्तुएं: एग्जाम हॉल में मोबाइल फोन, कैलकुलेटर, ब्लूटूथ या कोई भी इलेक्ट्रॉनिक गैजेट ले जाना सख्त मना है।
यहां भी पढ़े: Bihar Board Matric Admit Card 2026: BSEB बिहार बोर्ड 10वीं का एडमिट कार्ड हुआ जारी, यहां से पाएं डायरेक्ट Link

Comments
All Comments (0)
Join the conversation