AIBE 21 Registration 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन 11 फरवरी से होंगे शुरू, यहां से पाएं Direct Link

Akshara Verma
Feb 9, 2026, 18:58 IST

AIBE 21 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन जल्द ही शुरू होने की वाली है। AIBE 21 के लिए एप्लीकेशन फॉर्म, एग्जाम डेट, रजिस्ट्रेशन फीस और एग्जाम के कार्यक्रम से संबंधित सभी डिटेल्स जानने के लिए यहां देखें।

AIBE 21 Registration 2026 Begins on February 11
AIBE 21 Registration 2026 Begins on February 11

बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) 11 फरवरी, 2026 से AIBE 21 एग्जाम के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू करेगा। जून 2026 में आयोजित होने वाली AIBE 21 एग्जाम में शामिल होने के इच्छुक छात्र रजिस्टर करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर जा सकते हैं। 

AIBE 21 एग्जाम 7 जून, 2026 को आयोजित की जाएगी। यह एग्जाम की डिग्री प्राप्त कर चुके छात्र और LLB कार्यक्रम के आखिरी साल में पढ़ रहे छात्रों के लिए होगी। AIBE 21 के लिए रजिस्टर करने की लास्ट डेट 30 अप्रैल, 2026 है। साथ ही, सभी छात्रों को निर्धारित समय सीमा से पहले रजिस्ट्रेशन और एप्लीकेशन की प्रक्रिया को पूरा करना होगा।

AIBE 21 (XXI) 2026: इंपोर्टेंट डेट्स 

छात्र AIBE 21 एग्जाम से जुड़ी सभी डिटेल्स और इंपोर्टेंट डेट्स को जानने के लिए नीचे दी गई टेबल पर नजर डालें। 

इवेंट  इंपोर्टेंट डेट्स 
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू 11 फरवरी 2026
रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट 30 अप्रैल 2026
फीस भुगतान की लास्ट डेट 1 मई 2026
करेक्शन विंडो 3 मई 2026
एडमिट कार्ड जारी होने की डेट 22 मई 2026
AIBE 21 परीक्षा की डेट 7 जून 2026

AIBE 21 के लिए रजिस्ट्रेशन लिंक ऑफिशियल वेबसाइट allindiabarexamination.com पर उपलब्ध होगा। सभी छात्र यहां दिए गए सीधे लिंक के माध्यम से भी रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

AIBE 21 पंजीकरण 2026 - यहां क्लिक करें

AIBE 21 एप्लिकेशन फीस क्या है? 

छात्र AIBE 21 एग्जाम के लिए रजिस्ट्रेशन करने के लिए कैटेगरी वाइज एप्लीकेशन फीस के बारे में जानें। आइए नीचे दी गई टेबल से जाने कितनी फीस है। 

कैटेगरी  रजिस्ट्रेशन फीस
सामान्य / OBC (General/OBC) ₹3,560
SC / ST / PwD ₹2,560

AIBE 21 एग्जाम 2026 के लिए रजिस्टर करने के आसान स्टेप्स

AIBE 21 के लिए रजिस्ट्रेशन लिंक AIBE की ऑफिशियल वेबसाइट  allindiabarexamination.com पर उपलब्ध होगा। छात्र रजिस्टर करने के लिए नीचे दिए गए इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें।

स्टेप 1: एआईबीई की ऑफिशियल वेबसाइट  allindiabarexamination.com पर जाएं

स्टेप 2: AIBE 21 रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3: सभी आवश्यक डिटेल्स फिल करें।

स्टेप 4: एप्लीकेशन फॉर्म भरें। 

स्टेप 5: आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें। 

स्टेप 6: रजिस्ट्रेशन फीस को जमा करें। 

स्टेप 7: फॉर्म को सबमिट पर क्लिक करें।

Akshara Verma
Akshara Verma

Content Writer

Akshara Verma is an Executive Content Writer at Jagran Josh, specializing in authoritative content focused on Education, Current Affairs, and General Knowledge. A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara leverages her 1.5 years of experience to create impactful pieces, building on her previous roles in content writing and Public Relations at both Genesis BCW and Dainik Bhaskar. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
Get the latest Education News and updates on Indian School Boards, Colleges , University, Government Jobs , Results and Career Counseling, Also Download Jagran Josh GK & Current Affairs App.

Trending

Latest Education News