हवाई जहाज में यात्रा करने से पहले हमें टिकट की बुकिंग करनी पड़ती है। आज के समय में ज्यादातर लोग ऑनलाइन टिकट की बुकिंग करते हैं। हालांकि ऑनलाइन बुकिंग ने लोगों की जिंदगी का काफी आसान बना दिया है। जहां पहले टिकट खरीदने के लिए लंबी-लंबी लाइनों में लगता पड़ता है वहीं अब घर बैठे केवल एक ही क्लिक में मनपसंद सीट बुक हो जाती है। हवाई जहाज में ऑनलाइन बुकिंग के समय ज्यादातर लोग अपनी पसंद के अनुसार सीट बुक करते हैं। किसी को गैलरी वाली सीट पसंद होती है, तो कोई मीडल सीट लेना पसंद करता है। हालांकि हवाई जहाज में सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाली विंडो सीट होती है।
खिड़की वाली सीट पर बैठने का अपना ही एक अलग मजा है। आसमान में उड़ते बादलों को झांकना, सूरज की किरणों को देखना और ऊपर से शहरों को निहारने का अपना ही एक अलग मजा है। यही कारण है कि ज्यादातर लोग विंडो सीट लेना पसंद करते हैं, क्योंकि यह एक्पीरियंस सभी को जिंदगी भर के लिए याद रहती हैं। लेकिन, क्या आपने कभी इस बात पर ध्यान दिया है कि हवाई जहाज की खिड़कियां हमेशा ही गोलाकार या घुमावदार ही होती है। चाहें आप राष्ट्रीय विमानों में यात्रा करें या अंतर्राष्ट्रीय विमानों में सभी विमानों की खिड़कियां आपको गोलाकार ही नजर आएगी। क्या आपने कभी सोचा है कि आखिर क्यों इन हवाई जहाजों की खिड़कियां केवल गोलाकार होती है? इन खिड़कियों का आकार चकोर या किसी अन्य आकार का क्यों नहीं होता है? अगर आपके मन में कभी भी यह सवाल आया है, तो आज हम आपको इसके पीछे छिपे वैज्ञानिक कारणों के बारे में बताएंगे।
क्या है इसके पीछे की वजह?
दरअसल हवाई जहाज की खिड़कियों के गोलाकार होने के पीछे यात्रियों की सुरक्षा और विमान की मजबूती है। गोल खिड़कियां हवाई जहाज की उड़ान के दौरान पड़ने वाली दबाव को बेहतर तरीके से सहन लायक बनाती है।
दबाव को सहने में मददगार
जब हवाई जहाज जमीन से हजारों किलोमीटर ऊपर की ओर उड़ती है, तब बाहर की हवा का दबाव बहुत होता है, जबकि अंदर का दबाव नॉर्मल रहता है। गोल खिड़कियां इन दबाव को बेहतर तरीके से कंट्रोल करती है, जिससे खिड़कियों के टूटने -फूटने की चांस कम होते हैं।
दरारें पड़ने का खतरा होता है कम
जब हवाई जहाज ऊंचाइयों पर उड़ता है, तब उसके ढांचे पर काफी दबाव पड़ता है। वहीं, अगर खिड़कियां चौकोर होंगी, तो उनपर दबाव ज्यादा पड़ेगा, जिससे संभावना है कि खिड़कियां टूट सकती हैं।
लंबे समय तक रहती हैं टिकाऊ
जमीन से दूर आसमान में उड़ने के कारण हवाई जहाज की बॉडी तो तेज दबाव झेलना पड़ता है, जिससे समय के साथ-साथ उनकी मेटल कमजोर पड़ने लगती है। गोल खिड़कियों की वजह से हवाई जहाज के ढांचे पर कम असर पड़ता है। गोल खिड़कियां प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करती है, जिससे बॉडी की शेल्फ-लाइफ बढ़ जाती है और मेंटेनेंस का खर्चा भी कम हो जाता है।
यात्रियों की सुरक्षा
अगर किसी कारण से हवाई जहाज की खिड़की क्षतिग्रस्त हो जाती है, तो यह यात्रियों के लिए बहुत खतरनाक हो सकता है। ऐसी आपातकालीन स्थितियों में गोल खिड़कियों की मजबूत संरचना अधिक सुरक्षित होती है। यह केवल एक डिजाइन ही नहीं है, बल्कि यात्रियों की सुरक्षा का एक महत्वपूर्ण हिस्सा भी है।