कितने बजे लगेगा साल का पहला चंद्रग्रहण, भारत में कहां-कहां दिखाई देगा, जानें यहां

Last Updated: Feb 25, 2026, 14:40 IST

साल का पहला चंद्रग्रहण इस बार होली पर लग रहा है। यह ग्रहण भारत के अलग-अलग राज्यों में दिखाई भी देगा। इसके साथ ही सूतकाल भी लगेगा। ग्रहण दोपहर में शुरू होगा और शाम को समाप्त होगा। इस लेख में हम चंद्रग्रहण के सही समय और सूतककाल के बारे में जानेंगे।

चंद्रग्रहण 2026
चंद्रग्रहण 2026

साल का पहला चंद्रग्रहण लगने वाला है। इस बार यह ग्रहण होली के पर्व पर लग रहा है, जो कि भारत में भी दिखाई देगा। इस वजह से भारत में सूतककाल भी लग रहा है। चंद्रग्रहण 3 मार्च, 2026 को दोपहर 3 बजकर 20 मिनट पर शुरू होगा, जबकि यह शाम 6 बजकर 47 मिनट पर समाप्त होगा। ग्रहण की कुल अवधि 3 घंटे 27 मिनट तक रहेगी।

वहीं, ग्रहण की वजह से सूतककाल भी शुरू होगा, जो कि करीब 9 घंटे पहले सुबह 6 बजकर 20 मिनट पर शुरू हो जाएगा। यह इस साल का सबसे लंबा चंद्रग्रहण माना जा रहा है। भारत के अलग-अलग राज्यों में चंद्रग्रहण दिखाई देगा। ऐसे में इस लेख में हम जानेंगे कि आखिर भारत में कहां-कहां चंद्रग्रहण दिखाई देगा।

क्या होता है चंद्रग्रहण

चंद्रग्रहण (Lunar Eclipse) एक प्रकार की खगोलीय घटना होती है। इस घटना में पृथ्वी, सूर्य और चंद्रमा के बीच में आ जाती है और पृथ्वी अपनी छाया से चंद्रमा को ढक लेती है, जिससे चंद्रमा पर सूर्य की रोशनी नहीं पड़ती है। आपको बता दें कि यह घटना सिर्फ पूर्णिमा यानि कि Full Moon वाले दिन ही होती है। जब पृथ्वी की छाया पड़ती है, तो वायुमंडल में सूर्य की रोशनी अपवर्तित होती हैं, जिससे लाल रंग किरणें ही चंद्रमा तक पहुंचती हैं और चंद्रमा लाल दिखाई देता है।

स्थिति: सूर्य — पृथ्वी — चंद्रमा

चंद्रग्रहण का सही समय क्या है ?

चंद्रग्रहण के सही समय की बात करें, तो यह 3 मार्च, 2026 को दोपहर 3 बजकर 20 मिनट पर शुरू होगा और शाम 6 बजकर 47 मिनट तक रहेगा। चंद्रग्रहण की कुल अवधि 3 घंटे 27 मिनट रहने वाली है।

क्या है सूतककाल का समय?

सूतककाल हमेशा ग्रहण से पहले ही शुरू होता है। ऐसे में यह चंद्रग्रहण से 9 घंटे पहले सुबह 6 बजकर 20 मिनट पर शुरू होगा और शाम 6 बजकर 47 मिनट पर समाप्त होगा। इसकी कुल अवधि करीब 12 घंटे है। यही वजह है कि सूतककाल होने की वजह से 3 मार्च को रंगभरी होली का त्योहार नहीं मनाया जाएगा, बल्कि यह अगले दिन 4 मार्च को होगा। 

क्या होता है सूतककाल

सूतककाल का हिंदू धर्म में विशेष महत्त्व है। क्योंकि, इस अवधि को निषेध अवधि माना जाता है। सूतककाल हमेशा सूर्य या चंद्रग्रहण या फिर जन्म और मृत्यु पर होता है। इस दौरान विशेष पूजा और अनुष्ठान किए जाते हैं।

भारत में कहां-कहां दिखाई देगा चंद्रग्रहण

चंद्रग्रहण देश के कुछ ही हिस्सों में नजर आएगा। इस कड़ी में पूर्वोत्तर राज्य जैसे-नागालैंड, असम, मिजोरम, मणिपुर और अरूणाचल प्रदेश समेत बंगाल के उत्तर-पूर्वी हिस्सों में ग्रहण को देखा जा सकता है। वहीं, दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र में आंशिक रूप से चंद्रग्रहण देखने को मिलेगा। क्योंकि, यहां जब चंद्रोदय होगा, तब ग्रहण का आंशिक प्रभाव रहेगा।

भारत के बाहर कहां दिखाई देगा चंद्रग्रहण

चंद्रग्रहण को भारत के बाहर पाकिस्तान, ईरान, अफगानिस्तान, रूस, न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया, उत्तरी व दक्षिणी अमेरिका व अंटार्कटिका में भी चंद्रग्रहण को देखा जा सकता है।

पढ़ेंः Holi 2026: 2 या 3 मार्च, कब होगा होलिका दहन, नोट कर लें सही तारीख



 




Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior content writer

A seasoned journalist with over 7 years of extensive experience across both print and digital media, skilled in crafting engaging and informative multimedia content for diverse audiences. His expertise lies in transforming complex ideas into clear, compelling narratives that resonate with readers across various platforms. At Jagran Josh, Kishan works as a Senior Content Writer (Multimedia Producer) in the GK section. He writes on national and international topics from a GK perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com

... Read More

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News