लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति योजना क्या है? UP Free Bus Travel for Senior Women की पूरी जानकारी

Last Updated: Aug 26, 2026, 18:25 IST

Lokmata Ahilyabai Matrushakti Yatra: यूपी में योगी सरकार ने रक्षाबंधन के त्योहार पर महिलाओं और बहनों को तोहफा देने के लिए 27 अगस्त सुबह 06 बजे से 29 अगस्त की मध्य रात्रि तक के लिए बस यात्रा को फ्री कर दिया गया है। साथ ही, 'लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा' योजना को सभी 60 साल या उससे अधिक उम्र की महिलाओं को हमेशा के लिए फ्री-बस सेवा देने के लिए योजना को शुरू किया गया है। लेटेस्ट अपडेट्स के लिए यहां देखें।

लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति योजना क्या है? UP Free Bus Travel for Senior Women की पूरी जानकारी
लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति योजना क्या है? UP Free Bus Travel for Senior Women की पूरी जानकारी

Lokmata Ahilyabai Matrushakti Yojana UP 2026: उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य की बुजुर्ग महिलाओं (Senior Citizens) के लिए यूपी सरकार ने एक महत्वपूर्ण सामाजिक कल्याणकारी कदम उठाया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में उत्तर प्रदेश कैबिनेट ने 'लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति योजना' शुरू की गई है। यह योजना मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रक्षाबंधन के पावन अवसर पर बुजुर्ग महिलाओं को तोहफे के रूप में देने के लिए लॉन्च किया है। 

सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस योजना के लिए क्या कहां?

सीएम योगी आदित्यनाथ ने योजना शुरू करने के बाद सभी को कहा कि “जब भी महिला स्वावलंबन की बात होती है, तो हम सब 'लोकमाता' अहिल्याबाई होल्कर का नाम बड़ी श्रद्धा और सम्मान के साथ स्मरण करते हैं।”

सीएम का इस योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य राज्य की 60 साल और उससे अधिक आयु की महिलाओं को सार्वजनिक परिवहन सेवाओं में सुगम, सुरक्षित और मुफ्त आने जाने की सुविधा प्रदान करना है। 

‘लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति योजना’ का नाम किस के नाम पर रखा गया?  

इस योजना को मालवा साम्राज्य की महान शासिका लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर के नाम पर शुरू किया गया है। यह पहल महिलाओं की आत्मनिर्भरता और गरिमा को बढ़ावा देने की दिशा में उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (UPSRTC) का एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

योजना की मुख्य डिटेल्स यहां देखें:

इस योजना से राज्य की 1 करोड़ से अधिक बुजुर्ग महिलाओं को सीधा लाभ मिलने की उम्मीद की जा रही है। आप इस योजना से जुड़ी सभी डिटेल्स जानने के लिए योजना की सभी डिटेल्स को नीचे दी गई टेबल से देख सकते हैं।

योजना की मुख्य बातें

ऑफिशियल जानकारी और नियम

योजना का नाम

लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति योजना 

लाभार्थी 

उत्तर प्रदेश की निवासी, 60 साल या उससे अधिक आयु की महिलाएं

मुख्य लाभ

UPSRTC की सभी साधारण और राज्य बसों में हमेशा के लिए 100% मुफ्त यात्रा

आवश्यक डॉक्यूमेंट्स 

ओरिजनल आधार कार्ड या वोटर पहचान पत्र

रजिस्ट्रेशन की आवश्यकता

कोई पूर्व रजिस्ट्रेशन/फॉर्म भरने की जरूरत नहीं, कंडक्टर को केवल ID प्रूफ दिखाना होगा।

विशेष पहचान

परिवहन निगम द्वारा पहचान को सुगम बनाने के लिए विशेष स्मार्ट कार्ड भी जारी किए जाएंगे।

लागू सीमा

केवल उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (UPSRTC) की बसों पर ही लागू

छात्रों और प्रतियोगी एग्जाम के लिए जरूरी जानकारी 

सामान्य ज्ञान और करंट अफेयर्स की दृष्टि से यह सब्जेक्ट प्रतियोगी एग्जाम जैसे UPPSC, UPSSSC, SSC आदि की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए बहुत इंपॉर्टेंट है। छात्र यहां से जानें: 

  • इतिहास से जुड़ाव (Lokmata Ahilyabai Holkar): यह योजना 18वीं सदी की मालवा (इंदौर) की महारानी अहिल्याबाई होल्कर को समर्पित है। उन्होंने अपने शासनकाल में जनकल्याण, धार्मिक स्थलों के पुनरोद्धार जैसे काशी विश्वनाथ मंदिर का जीर्णोद्धार और नारी सशक्तिकरण के क्षेत्र में अद्वितीय कार्य किए थे।
  • लोक कल्याण संकल्प पत्र 2022: यह फैसला राज्य सरकार द्वारा अपने चुनावी घोषणा पत्र (Lok Kalyan Sankalp Patra) के 'सशक्त नारी' संकल्प को पूरा करता है।
  • आर्थिक प्रभाव: इस योजना के संचालन के लिए उत्तर प्रदेश सरकार परिवहन निगम को प्रति माह लगभग 22.55 करोड़ का Reimbursement करेगी।
  • रक्षाबंधन विशेष प्रावधान: योजना के शुभारंभ के साथ ही सरकार ने रक्षाबंधन के मौके पर सभी माताओं-बहनों को एक सह-यात्री के साथ मुफ्त यात्रा का विशेष तोहफा भी घोषित किया है।

लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति योजना महिलाओं के लिए योजना काफी अहम है, जो सरकार द्वारा एक बड़ी पहल जैसा है। इस योजना में 60 साल से अधिक उम्र की महिलाओं को यूपी राज्य परिवहन निगम (UPSRTC) की सभी बसों में हमेशा के लिए मुफ्त यात्रा 29 अगस्त के बाद कर सकेंगी। साथ ही, महिलाओं को बसों में सफर करने के लिए सिर्फ वोटर कार्ड या आधार कार्ड का ही उपयोग करना होगा। महिलाओं से किसी भी प्रकार का किराया नहीं लिया जाएगा। 

यहां भी पढ़े: PhD छात्राओं को हर महीने 10 हजार, बिजनेस स्टार्टअप करने पर मिलेंगे इतने पैसे, जानें योजना की पूरी जानकारी

Akshara Verma
Akshara Verma

Executive - Editorial

Akshara Verma is a digital journalist working in the GK section of Jagran Josh. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Current Affairs, General Knowledge, News, History, and Trending National News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership.

A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Aug 26, 2026, 18:25 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News