Rakshabandhan Date 2026: 27 या 28 अगस्त, कब है रक्षाबंधन, यहां देखें सही समय और तारीख

Last Updated: Aug 26, 2026, 18:04 IST

रक्षाबंधन भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक माना जाता है। इस दिन बहनें अपने भाई की कलाई पर राखी बांधकर उनसे रक्षा का वचन लेती हैं। हालांकि, इस बार कई लोगों में कन्फ्यूजन है कि रक्षा बंधन 27 अगस्त का है या फिर 28 अगस्त का है?  यदि आपको भी यह दुविधा है, तो यह लेख आपकी यह दुविधा दूर कर देगा।

रक्षा बंधन 2026
रक्षा बंधन 2026

रक्षा बंधन भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक माना जाता है। इस दिन बहनें अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधते हुए उनसे जीवनभर अपनी रक्षा का वचन लेती हैं। साथ ही भाइयों द्वारा बहनों को उपहार स्वरूप कई चीजें और रुपये दिये जाते हैं। हालांकि, इस बार रक्षा बंधन को लेकर कई लोगों को दुविधा है कि क्या रक्षा बंधन 27 अगस्त का है या फिर 28 अगस्त को इस पर्व को मनाया जाएगा ? यदि आपको भी यह दुविधा है, तो इस लेख के माध्यम से आपकी यह दुविधा दूर हो जाएगी। 

27 या 28 अगस्त, कब है रक्षा बंधन

वाराणसी पंचांग के मुताबिक, श्रावण पूर्णिमा तिथि 27 अगस्त 2026 को सुबह 8:31 बजे शुरू हो रही है और 28 अगस्त 2026 की सुबह 9:18 बजे तक रहेगी। ऐसे में रक्षाबंधन का पर्व शुक्रवार यानि कि 28 अगस्त 2026 को मनाया जाएगा। पंचांग के मुताबिक, 27 अगस्त को सुबह 8 बजकर 31 मिनट से रात 8 बजकर 54 मिनट तक भद्रा काल रहेगा। इसके बाद भद्रा काल खत्म हो जाएगा, जिसके बाद रक्षा बंधन का पर्व मनाया जा सकता है। 

नहीं करना होगा भद्रा समाप्त होने का इंतजार 

इस बार रक्षा बंधन के पर्व पर भद्रा नहीं रहेगी, बल्कि सुबह 9 बजकर 18 मिनट तक पूर्णिमा रहेगी। ऐसे में इस बार भद्रा काल समाप्त होने का इंतजार किये बिना रक्षा बंधन का पर्व मनाया जा सकता है। भारतीय शास्त्रों में रक्षा बंधन के पर्व को भद्रा काल में मनाने पर मनाही है। ऐसे में इसे भद्रा के बाद या पहले मनाया जा सकता है। 

राखी बंधवाने का क्या है मुहूर्त

रक्षाबंधन पर राखी बंधवाने का मुहूर्त सुबह 5 बजकर 57 मिनट से लेकर सुबह 9 बजकर 48 मिनट तक है। हालांकि, यदि आप इस समय में किसी कारण से राखी नहीं बंधवा पाते हैं, तो आप अभिजीत मुहूर्त में भी राखी बंधवा सकते हैं, जो कि सुबह 11 बजकर 56 मिनट से दोपहर 12 बजकर 48 मिनट तक रहेगा।

रक्षा बंधन पर स्कूल रहेंगे बंद

रक्षा बंधन के मौके पर स्कूल और कॉलेज की छुट्टी रहती है। कुछ स्कूलों में रक्षा बंधन पर प्रतियोगिता का आयोजन भी किया जाता है, जिसमें इसे मनाए जाने वाली कैलेंडर तिथि को लेकर सवाल पूछ लिया जाता है। आपको बता दें कि रक्षा बंधन का पर्व श्रावण मास की पूर्णिमा को मनाया जाता है। वहीं,कुछ प्रतियोगी परीक्षाओं में रानी कर्नावती और सम्राट हुमायूं से जुड़े ऐतिहासिक घटना के बारे में भी पूछ लिया जाता है।


Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior Executive - Editorial

A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Aug 26, 2026, 17:48 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News