Railway RRB NTPC UG Scorecard 2026: रेलवे एनटीपीसी यूजी स्कोरकार्ड लिंक आज, ऐसे चेक करें मार्क्स
RRB NTPC UG Scorecard 2026: CEN 07/2025 के तहत एनटीपीसी UG लेवल पोस्ट के लिए CBT-1 परीक्षा में शामिल होने वाले सभी कैंडिडेट्स के लिए रेलवे एनटीपीसी यूजी स्कोर कार्ड 2026 का लिंक आज, 26 अगस्त 2026 को एक्टिव किया जाएगा। उम्मीदवार अपनी लॉगिन डिटेल्स की मदद से अपना स्कोर ऑनलाइन चेक कर सकेंगे।
RRB NTPC UG Scorecard 2026: रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) अंडरग्रेजुएट लेवल परीक्षा का RRB NTPC UG स्कोरकार्ड आज, 26 अगस्त 2026 को जारी करेगा। रिजल्ट PDF में क्वालिफाई करने वाले उम्मीदवारों के रोल नंबर पहले ही जारी किए जा चुके हैं। अब उम्मीदवार अपने सेक्शन-वाइज मार्क्स और कुल स्कोर देख सकेंगे। स्कोरकार्ड का लिंक परीक्षा में शामिल सभी उम्मीदवारों के लिए उपलब्ध होगा, चाहे वे क्वालिफाई हुए हों या नहीं।
Railway RRB NTPC UG Scorecard 2026 Link
रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) आज, 26 अगस्त 2026 को शाम 5:00 बजे, आरआरबी एनटीपीसी यूजी सीबीटी-1 (CEN 07/2025) के लिए स्कोरकार्ड डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक ऑफिशियल पोर्टल rrb.digialm.com पर एक्टिव करेगा। CEN 07/2025 के तहत 3,058 पदों के लिए आयोजित हुई परीक्षा में शामिल सभी उम्मीदवार लिंक जारी होने के बाद अपना स्कोरकार्ड ऑनलाइन चेक कर सकेंगे। स्कोरकार्ड का आधिकारिक लिंक एक्टिव होते ही इस लेख में भी अपडेट कर दिया जाएगा।
RRB NTPC UG Score Card 2026 - हाइलाइट्स
रेलवे NTPC UG स्कोरकार्ड 2026 से संबंधित सभी हाइलाइट्स नीचे दी तालिका में देखें।
| भर्ती बोर्ड का नाम | रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) |
| परीक्षा का नाम | RRB NTPC UG CBT-1 |
| CEN नंबर | 07/2025 |
| कुल रिक्त पद | 3,058 पद |
| परीक्षा तिथि | 7 से 9 मई और 13 से 20 जून 2026 |
| स्कोरकार्ड जारी होने की तारीख | 26 अगस्त 2026 |
| स्कोरकार्ड जारी होने का समय | शाम 5:00 बजे |
| स्कोरकार्ड पोर्टल | rrb.digialm.com |
| लॉगिन विवरण | रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि |
| स्कोरकार्ड में जानकारी | सेक्शन-वाइज अंक और कुल स्कोर |
| CBT-2 परीक्षा तिथि | 17 सितंबर 2026 |
| स्कोरकार्ड का माध्यम | ऑनलाइन |
RRB NTPC UG CBT 1 स्कोरकार्ड 2026 कैसे चेक करें?
RRB NTPC UG CBT-1 परीक्षा में शामिल उम्मीदवार स्कोरकार्ड जारी होने के बाद इसे ऑनलाइन चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले अपने क्षेत्र की आधिकारिक RRB वेबसाइट पर जाएं। होम पेज पर RRB NTPC UG Scorecard 2026 (CEN 07/2025) लिंक खोलें और रजिस्ट्रेशन नंबर व जन्म तिथि/पासवर्ड से लॉगिन करें। सबमिट करने के बाद स्कोरकार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा। इसमें दिए गए विवरण जांचकर स्कोरकार्ड डाउनलोड कर लें और प्रिंटआउट लेकर रख लें।
RRB NTPC अंडरग्रेजुएट मार्किंग स्कीम और क्वालिफाइंग मार्क्स क्या है?
RRB NTPC अंडरग्रेजुएट परीक्षा में कुल 100 प्रश्न आते हैं। प्रत्येक सही उत्तर के लिए अभ्यर्थी को 1 अंक दिया जाता है, जबकि गलत उत्तर पर 1/3 अंक की नेगेटिव मार्किंग होती है। परीक्षा में क्वालिफाइंग मार्क्स कैटेगरी के अनुसार अलग-अलग निर्धारित हैं। GEN और EWS वर्ग के उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम 40 प्रतिशत, OBC-NCL और SC के लिए 30 प्रतिशत, जबकि ST उम्मीदवारों के लिए 25 प्रतिशत अंक लाना जरूरी हैं। PwBD उम्मीदवारों को आरक्षित रिक्तियों के आधार पर न्यूनतम अंकों में 2 प्रतिशत तक की छूट दी जा सकती है।
Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.
He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.