UPSSSC Stenographer Skill Test Admit Card 2026: स्टेनोग्राफर स्किल टेस्ट एडमिट कार्ड जारी, हॉल टिकट पीडीएफ करें डाउनलोड
UPSSSC Stenographer Skill Test Admit Card 2026: यूपीएसएसएससी स्टेनोग्राफर स्किल टेस्ट 1 सितंबर को आयोजित होने जा रहा है। टेस्ट में शामिल होने जा रहे उम्मीदवार, लेख में दिए डायरेक्ट लिंक से हॉल टिकट पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं।
UPSSSC Stenographer Skill Test Admit Card 2026: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने स्टेनोग्राफर स्किल टेस्ट एडमिट कार्ड जारी किया है। यूपीएसएसएससी की ओर से स्टेनोग्राफर स्किल टेस्ट का आयोजन 1 सितंबर को किया जाएगा। संबंधित भर्ती के लिए कुल 18556 उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया गया था। जिन्हें अब हिंदी टाइपिंग टेस्ट में शामिल होना होगा।
अधिसूचना के अनुसार परीक्षा केंद्र पर पहुंचने का समय सुबह 8 बजे से रहेगा। वहीं गेट 10 बजे तक बंद कर दिए जाएंगे।
UPSSSC Stenographer Skill Test Admit Card 2026: लिंक
यूपीएसएसएससी ने स्टेनोग्राफर स्किल टेस्ट एडमिट कार्ड 25 अगस्त को जारी किए हैं। जिसे उम्मीदवार आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।
UPSSSC Stenographer Skill Test Admit Card 2026 Link
स्टेनोग्राफर स्किल टेस्ट एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने के लिए डायरेक्ट लिंक यहां उपलब्ध करा दिया है। जिसे उम्मीदवार अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्मतिथि और वेरिफिकेशन कोड दर्ज कर डाउनलोड कर सकते हैं।
| यूपीएसएसएससी स्टेनोग्राफर स्किल टेस्ट एडमिट कार्ड 2026 |
UPSSSC Stenographer Skill Test Admit Card 2026: हाइलाइट्स
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से स्टेनोग्राफर भर्ती परीक्षा 2026 की अधिसूचना 29 जुलाई को जारी की गई थी। उम्मीदवार परीक्षा से जुड़े अन्य हाइलाइट्स नीचे दिए गए टेबल में देख सकते हैं:
| भर्ती प्राधिकरण का नाम | उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) |
| परीक्षा | स्टेनोग्राफर स्किल टेस्ट |
| विज्ञापन संख्या | 13 परीक्षा/2024 |
| एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि | 25 अगस्त, 2026 |
| एडमिट कार्ड स्टेटस | |
| ऑफिशियल वेबसाइट | upsssc.gov.in |
| लॉगिन क्रेडेंशियल | रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्मतिथि और वेरिफिकेशन कोड |
UPSSSC Stenographer Important Documents: जरूरी डॉक्यूमेंट्स
यूपीएसएसएससी स्टेनोग्राफर स्किल टेस्ट 2026 में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को निम्नलिखित डॉक्यूमेंट्स साथ लेकर जाने होंगे:
- स्किल टेस्ट एडमिट कार्ड
- वैध मूल फोटो पहचान पत्र (जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड या वोटर आईडी)
- पासपोर्ट साइज फोटो।
UPSSSC Stenographer Skill Test Admit Card 2026: कैसे डाउनलोड करें?
यूपीएसएसएससी स्टेनोग्राफर स्किल टेस्ट एडमिट कार्ड ऑनलाइन डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप फॉलो करें:
स्टेप 1 सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।
स्टेप 2 होम पेज पर विज्ञापन संख्या 13 परीक्षा/2024 पर क्लिक करें।
स्टेप 3 अब एडमिट कार्ड के लिए लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें।
स्टेप 4 हॉल टिकट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
स्टेप 5 भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंट आउट लेना ना भूलें।
Priyanka Pal is an accomplished Education Journalist with over 3.5 years of experience covering government jobs, recruitment notifications, board results, competitive examinations, and education-related news. She currently works with Jagran Josh, where she specializes in reporting on major recruitment and examination updates related to SSC, UPSC, BPSC, UPPSC, Railways, Banking, Defence and other government sectors.
Holding a Bachelor's degree in Journalism & Mass Communication from Ramlal Anand College (DU), Priyanka combines strong journalistic skills with a deep understanding of the education. She completed her schooling under the CBSE Board, where she developed a keen interest in writing and communication.
Priyanka has built expertise in creating accurate, reader-focused, and informative content that helps aspirants stay updated with the latest opportunities and examination developments. Her goal is to deliver content that not only informs but also empowers and inspires readers to achieve their academic and career aspirations.