(OUT) HP Board 10th Result 2026 Direct Link: एचपी बोर्ड 10वीं सप्लीमेंट्री व इम्प्रूवमेंट रिजल्ट जारी, यहां से पाएं Download Link

Last Updated: Aug 26, 2026, 17:03 IST

MATRIC SUPPLEMENTARY RESULT JULY-2026: हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (HPBOSE) ने आज 26 अगस्त 2026 को 10वीं के Second Exam Result 2026 को ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है। छात्र रिजल्ट 2026 को डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए लिंक का उपयोग करें। 

(OUT) HP Board 10th Result 2026 Direct Link: एचपी बोर्ड 10वीं सप्लीमेंट्री व इम्प्रूवमेंट रिजल्ट जारी, यहां से पाएं Download Link
(OUT) HP Board 10th Result 2026 Direct Link: एचपी बोर्ड 10वीं सप्लीमेंट्री व इम्प्रूवमेंट रिजल्ट जारी, यहां से पाएं Download Link

HPBOSE Matric Second Exam Result 2026: हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड (HPBOSE), ने 10वीं यानी मैट्रिक के सेकंड बोर्ड एग्जाम का रिजल्ट आज 26 अगस्त 2026 को वेबसाइट पर जारी कर दिया है। यह एग्जाम जुलाई 2026 में आयोजित किए गए थे। छात्र जो इन कंपार्टमेंट, मार्क्स इम्प्रूवमेंट, या एडिशनल सब्जेक्ट के एग्जाम में शामिल हुए थे, वे अब बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट hpbose.org पर जाकर अपने रोल नंबर को फिल करके स्कोरकार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं।

हिमाचल बोर्ड द्वारा लागू की गई डुअल बोर्ड एग्जाम सिस्टम (Dual Board System) के अंदर जुलाई एग्जाम के रिजल्ट के बाद मैट्रिक का कुल जॉइंट पास प्रतिशत अब 89.54% तक पहुंच गया है।

HPBOSE 10वीं सेकंड एग्जाम 2026: रिजल्ट की मुख्य डिटेल्स 

बोर्ड द्वारा HPBOSE 10वीं सेकंड एग्जाम 2026 का रिजल्ट जारी हो गया है। छात्र नंबर के अनुसार जुलाई एग्जाम और कुल रिजल्ट का डिटेल्स को यहां देखे। 

इवेंट 

डिटेल्स 

बोर्ड का नाम

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड (HPBOSE)

एग्जाम का नाम

मैट्रिक सेकंड/सप्लीमेंट्री एग्जाम (जुलाई 2026)

रिजल्ट की डेट

26 अगस्त 2026

जुलाई एग्जाम में शामिल कुल छात्र

8,181

जुलाई एग्जाम में पास छात्र

4,930 (पास प्रतिशत: 60.27%)

मार्च - जुलाई का कुल जॉइंंट पास प्रतिशत

89.54% (81,110 छात्र पास / 91,060 में से)

ऑफिशियल वेबसाइट

hpbose.org

HPBOSE Class 10th 2nd Result 2026 OUT, Direct Link - यहां क्लिक करें

छात्रों के लिए ट्रेंडिंग इंफॉर्मेशन और री-इवैल्यूएशन से जुड़ी खास बातें

HPBOSE 10वीं सेकंड एग्जाम दिए है, तो छात्र अपने स्कोरकार्ड और आगे के एडमिशन प्रक्रिया से जुड़े इन मुख्य बिंदुओं को जरूर नोट करें:

  • पुनर्मूल्यांकन और री-चेकिंग का मौका (Revaluation / Rechecking): यदि कोई छात्र अपने मार्क्स से संतुष्ट नहीं है, तो वह 9 सितंबर 2026 तक री-इवैल्यूएशन या री-चेकिंग के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकता है।

    • री-इवैल्यूएशन फीस: 1,000 हर सब्जेक्ट 
    • री-चेकिंग फीस: 800 हर सब्जेक्ट 

छात्रों के रजिस्ट्रेशन केवल संबंधित स्कूल के माध्यम से ऑनलाइन ही एक्सेप्ट किए जाएंगे।

  • डिजिलॉकर (DigiLocker) पर डिजिटल सर्टिफिकेट: छात्रों के लिए बोर्ड जल्द ही सर्टिफिकेट की डिजिटल कॉपियां डिजिलॉकर पर उपलब्ध कराएगा, ताकि अगली कक्षा यानी 11वीं या डिप्लोमा में एडमिशन के दौरान कोई रुकावट न आए।
  • डुअल एग्जाम का फायदा: इस नई व्यवस्था से छात्रों का एक साल खराब होने से बच गया है और वे इसी शैक्षणिक सेशन में बिना किसी देरी के अपनी आगे की पढ़ाई जारी रख सकते हैं।

स्कोरकार्ड कैसे डाउनलोड करें?  

  1. बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट hpbose.org पर विजिट करें। 
  2. होमपेज पर ऊपर दिए गए 'Results' टैब पर क्लिक करें।
  3. ‘MATRIC SUPPLEMENTARY RESULT JULY-2026’ के लिंक पर क्लिक करें।
  4. अपना रोल नंबर फिल करें और सबमिट पर क्लिक करें।
  5. फिर, स्कोरकार्ड को डाउनलोड करें। 
  6. छात्र फिर इस स्कोरकार्ड का प्रिंटआउट ले सकते हैं।

यहां भी पढ़े: DU Admission 2026: 100% फीस रिफंड पाने का आखिरी अवसर! du.ac.in पर 31 अगस्त तक करें अप्लाई

Akshara Verma
Akshara Verma

Executive - Editorial

Akshara Verma is a digital journalist working in the GK section of Jagran Josh. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Current Affairs, General Knowledge, News, History, and Trending National News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership.

A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Aug 26, 2026, 17:03 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News