Optical Illusion: सिर्फ 5 सेकेंड में ढूंढना है ‘जेरी’, तेज नजर वालों के लिए है चैलेंज
आप सभी ने बचपन में कार्टून नेटवर्क चैनल पर ‘टॉम एंड जेरी’ शो जरूर देखा होगा। इस कार्टून में दिखाया जाने वाला ‘जेरी’ इस तस्वीर में छिपा हुआ है। क्या आप इसे सिर्फ 5 सेकेंड में ढूंढ सकते हैं, यदि हां, तो यह चैलैंज आपके लिए है।
आप सभी ने बचपन में कार्टून नेटवर्क चैनल पर ‘टॉम एंड जेरी’ शो जरूर देखा होगा। इस कार्टून ने सभी का खूब मनोरंजन किया है। आज भी बच्चे इसे देखना नहीं भूलते हैं। इस कार्टून में दिखाया जाने वाला जेरी आप सभी को याद होगा, जो अपनी चतुराई से टॉम से बच जाता था। यहां दी गई तस्वीर में वही जेरी छिपा हुआ है। क्या आप इसे सिर्फ 5 सेकेंड में ढूंढ सकते हैं, यदि हां, तो यह चैलैंज आपके लिए है। इस चैलेंज को स्वीकार करें और शुरू हो जाएं।
तस्वीर में क्या-क्या दिया गया है
इस तस्वीर को आप गौर से देखेंगे, तो पाएंगे कि तस्वीर में एक डॉगी का कैरेक्टर दिया गया है। इसे आपने कार्टून में जरूर देखा होगा। इसकी संख्या अधिक है, जिस वजह से तस्वीर को देखने पर भ्रम हो रहा है और जेरी पहली नजर में नहीं दिख रहा है। हालांकि, यदि आप थोड़ा गौर से देखेंगे, तो पाएंगे की जेरी आपकी नजरों के ठीक सामने ही है।
तस्वीर में रंग का है खेल
इस तस्वीर में सारा खेल रंग का है। दरअसल, जेरी और डॉगी का रंग एक जैसा है। इस वजह से जेरी को ढूंढने में भ्रम उत्पन्न हो रहा है। आपको हिंट के लिए बता दें कि तस्वीर में जेरी का आकार थोड़ा छोटा है। अब बस आपको थोड़ा ध्यान देना है और आप जल्दी से जेरी को ढूंढ सकते हैं।
समय खत्म, क्या आपने जेरी ढूंढ लिया है?
अब 5 सेकेंड का समय खत्म हो गया है। ऐसे में हम उम्मीद करते हैं कि आपने अब जेरी को ढूंढ लिया होगा। यदि आप अब भी ऐसा नहीं कर सके हैं, तो कोई बात नहीं, आप थोड़ा समय और ले सकते हैं। हालांकि, ध्यान रहे कि यह समय अतिरिक्त 5 सेकेंड से अधिक नहीं होना चाहिए।

Source: Pinterest
यहां छिपा है जेरी
अब हम आपको जेरी की सही लोकेशन बता देते हैं। इस तस्वीर में यदि आप बाएं तरफ देखेंगे, तो पाएंगे की जेरी का चेहरा नजर आ रहा है। हमने आपकी सुविधा के लिए इसे लाल रंग के घेरे में भी रखा है, जिससे आप इसे जल्दी पहचान सके।
पढ़ेंः Optical Illusion: क्या आप 7 सेकेंड में चेरी के बीच सेब ढूंढ सकते हैं ? तेज आंख वाले भी हो गए फेल
A seasoned journalist with over 7 years of extensive experience across both print and digital media, skilled in crafting engaging and informative multimedia content for diverse audiences. His expertise lies in transforming complex ideas into clear, compelling narratives that resonate with readers across various platforms. At Jagran Josh, Kishan works as a Senior Content Writer (Multimedia Producer) in the GK section. He writes on national and international topics from a GK perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com