Indian Army Agniveer Admit Card 2026 Link [OUT]: इंडियन आर्मी अग्निवीर GD, ट्रेड्समैन एडमिट कार्ड जारी, यहां से डाउनलोड करें हॉल टिकट
Indian Army Agniveer Admit Card 2026 OUT: इंडियन आर्मी ने अग्निवीर जीडी भर्ती और अग्निवीर ट्रेड्समैन लिखित परीक्षा के प्रवेश पत्र joinindianarmy.nic.in पर जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार अब अपने लॉगिन डिटेल्स का उपयोग करके एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इंडियन आर्मी अग्निवीर GD व ट्रेड्समैन एडमिट कार्ड का डायरेक्ट लिंक नीचे लेख में उपलब्ध है।
Indian Army Agniveer Admit Card 2026 OUT: इंडियन आर्मी ने अग्निवीर जीडी भर्ती और अग्निवीर ट्रेड्समैन लिखित परीक्षा के हॉल टिकट आधिकारिक पोर्टल पर अपलोड कर दिए हैं। उम्मीदवार जिन्होने इस परीक्षा के लिए आवेदन फॉर्म भरा था, वे अब अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड का उपयोग करके अपने प्रवेश पत्र डाउनलोड कर प्रिंट ले सकते हैं। इंडियन आर्मी अग्निवीर भर्ती 2026 की लिखित परीक्षा 1 जून से 15 जून तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा को सुचारु और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने के लिए भर्ती बोर्ड ने देशभर के 206 शहरों में कुल 403 परीक्षा केंद्र बनाए हैं।
Army Agniveer Admit Card 2026 OUT
इंडियन आर्मी ने हाल ही में उन उम्मीदवारों के अग्निवीर एडमिट कार्ड जारी किए हैं, जिन्होंने 13 फरवरी से 10 अप्रैल 2026 के बीच ‘ज्वाइन इंडियन आर्मी’ वेबसाइट पर आवेदन किया था। अभी अग्निवीर जनरल ड्यूटी और अग्निवीर ट्रेड्समैन (10वीं) कैटेगरी के उम्मीदवारों के हॉल टिकट जारी किए गए हैं, जिनकी परीक्षा 1 और 2 जून को आयोजित होगी। इससे पहले 15 मई को जेसीओ आरटी, सिपाही फार्मा और हवलदार एजुकेशन पदों के एडमिट कार्ड भी जारी किए जा चुके हैं।
वहीं, अग्निवीर जनरल ड्यूटी, अग्निवीर ट्रेड्समैन (10वीं) और अग्निवीर टेक की 3 और 4 जून को होने वाली परीक्षा के एडमिट कार्ड 19 मई 2026 की शाम तक वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिए जाएंगे। इसके अलावा 5 और 8 जून को होने वाले पेपर में शामिल होने वाले उम्मीदवार 20 मई 2026 की शाम से अपने हॉल टिकट डाउनलोड कर सकेंगे।
अग्निवीर जीडी, अग्निवीर ट्रेड्समैन (8वीं), सोल्जर टेक (NA), अग्निवीर जीडी (वुमन मिलिट्री पुलिस) और अग्निवीर क्लर्क/SKT कैटेगरी की परीक्षाएं 9, 10 और 12 जून को होंगी। इन परीक्षाओं के एडमिट कार्ड 21 मई 2026 से ऑनलाइन उपलब्ध होंगे।
Indian Army Agniveer CEE 2026 Exam Schedule: जानें परीक्षा तिथि और एडमिट कार्ड डेट
अभ्यर्थी नीचे दी गई तालिका में आर्मी अग्निवीर भर्ती परीक्षा की तिथि और संबंधित एडमिट कार्ड जारी होने की तारीख की जानकारी देख सकते हैं।
| आर्मी अग्निवीर परीक्षा तिथि | पद / कैटेगरी | इंडियन आर्मी अग्निवीर एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि |
| 1 जून से 2 जून 2026 | अग्निवीर जीडी, ट्रेड्समैन (10वीं पास) | 18 मई 2026 |
| 3 जून से 4 जून 2026 | जीडी, ट्रेड्समैन, टेक्निकल | 19 मई 2026 |
| 5 जून से 8 जून 2026 | जीडी, ट्रेड्समैन, टेक्निकल | 20 मई 2026 |
| 9, 10 और 12 जून 2026 | वुमन मिलिट्री पुलिस, क्लर्क, एसकेटी, सोल टेक | 21 मई 2026 |
| 11 जून 2026 | जेसीओ आरटी, सिपाही फार्मा, हवलदार एजुकेशन | 15 मई 2026 |
Indian Army Agniveer Admit Card 2026 Link
इंडियन आर्मी अग्निवीर एडमिट कार्ड 2026 का डाउनलोड लिंक अब आधिकारिक वेबसाइट पर एक्टिव कर दिया गया है। उम्मीदवार अपने रजिस्ट्रेशन नंबर/ईमेल आईडी और पासवर्ड की मदद से लॉग इन करके हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक भी नीचे लेख में उपलब्ध कराया गया है।
यहां क्लिक करें:- इंडियन आर्मी अग्नवीर एडमिट कार्ड 2026 लिंक
Army Agniveer Admit Card 2026 कैसे डाउनलोड करें?
जो उम्मीदवार भारतीय सेना अग्निवीर भर्ती की लिखित परीक्षा में शामिल हो रहे हैं, वे नीचे दिए गए आसान चरणों का पालन करके अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
-
सबसे पहले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाएं।
-
फिर वेबसाइट के होम पेज पर Agniveer सेक्शन पर क्लिक करें।
-
अब Agniveer Admit Card 2026 Link पर क्लिक करें।
-
अब अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड सही दर्ज करके सबमिट पर क्लिक करें।
-
एडमिट कार्ड स्क्रीन पर खुल जाएगा। इसे डाउनलोड करें और प्रिंट करें।
Vijay Pratap Singh specializes in covering government exams, results and other educational news, helping students and aspirants stay informed with accurate and well-researched updates. He has a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University.
With a strong academic base in journalism, his writing focuses on exam notifications, result updates, eligibility criteria, course details and preparation strategies to help aspirants make informed career decisions. He covers all the exams conducted by SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC and other Govt. Organizations. With a passion for educational journalism, he strives to provide timely, relevant and useful content that benefits students and job seekers.