PM Kisan 24th Installment: किसानों के खाते में कब आएंगे 2,000 रुपये? 24वीं किस्त पर क्या है बड़ा अपडेट
PM Kisan 24th Installment: पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त का इंतजार कर रहे किसानों को 2000 रुपये कब मिलेंगे? चलिए पता करने की कोशिश करते है कि किस्त की संभावित तारीख क्या है और किस्त का स्टेटस कैसे चेक कर सकते है।
PM Kisan 24th Installment Kab Aayega: देशभर के करोड़ों किसान प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की अगली किस्त का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। खेती के खर्च से लेकर बीज और खाद खरीदने तक, किसानों के लिए मिलने वाली 2,000 रुपये की यह सहायता काफी काम आती है।
ऐसे में सभी की नजरें अब पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त पर टिकी हैं। किसानों के मन में सवाल है कि क्या अक्टूबर में उनके बैंक खाते में 2,000 रुपये आ जाएंगे या फिर इसके लिए अभी और इंतजार करना पड़ेगा?
फिलहाल, केंद्र सरकार ने 24वीं किस्त जारी करने की तारीख को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है। ऐसे में किसानों को पेमेंट से जुड़ी पक्की जानकारी के लिए सरकारी अपडेट का इंतजार करना होगा।
PM Kisan 24th Installment: अक्टूबर में आएगी अगली किस्त?
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत पात्र किसानों को हर साल 6,000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है। यह राशि तीन बराबर किस्तों में मिलती है। यानी हर चार महीने में किसानों के बैंक खाते में 2,000 रुपये ट्रांसफर किए जाते हैं।
पिछली किस्त जून में जारी होने के बाद अब अगली किस्त को लेकर अक्टूबर में उम्मीद जताई जा रही है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि दशहरे के बाद किसानों के खातों में पैसे भेजे जा सकते हैं। हालांकि, अभी तक सरकार ने इसकी पुष्टि नहीं की है।
क्या पीएम नरेंद्र मोदी जारी करेंगे 24वीं किस्त?
पीएम किसान योजना की पिछली किस्तें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा जारी की गई हैं। इसी वजह से संभावना जताई जा रही है कि 24वीं किस्त भी उनके जरिए किसानों के खातों में ट्रांसफर की जा सकती है।
हालांकि, इस बार किस्त जारी करने के कार्यक्रम को लेकर अभी कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। ऐसे में यह कहना जल्दबाजी होगी कि प्रधानमंत्री किस तारीख को किसानों के खाते में राशि भेजेंगे। किसानों को सलाह है कि वे ताजा जानकारी के लिए योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर रखें।
घर बैठे ऐसे चेक करें PM Kisan का स्टेटस
24वीं किस्त का इंतजार करने के साथ किसान अपना पेमेंट स्टेटस भी देख सकते हैं। इसके लिए इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें:
1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं।
2. होमपेज पर ‘Know Your Status’ विकल्प पर क्लिक करें।
3. अब अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और स्क्रीन पर दिख रहा सिक्योरिटी कोड दर्ज करें।
4. इसके बाद डिटेल्स भरें और OTP वेरफाई करें।
5. स्क्रीन पर आपकी किस्त और पेमेंट स्टेटस से जुड़ी जानकारी दिखाई देगी।
यदि स्टेटस में कोई गड़बड़ी नजर आती है, तो उसे ध्यान से जांचें और जरूरत पड़ने पर संबंधित सहायता केंद्र से संपर्क करें।
किसानों के लिए जरूरी सलाह
किस्त जारी होने की तारीख का ऐलान होने से पहले तक नियमित रूप से आधिकारिक पोर्टल चेक करते रहें, ताकि भुगतान से जुड़ी जानकारी समय पर मिल सके।
एक खतौनी में 3 से 4 भाइयों के नाम, किसे मिलेगा पीएम किसान योजना का पैसा? यह है नियम
Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.