RRB JE City Intimation Slip 2026 OUT: आरआरबी जूनियर इंजीनियर सिटी स्लिप जारी, ये रहा Direct Link

Last Updated: Oct 18, 2026, 08:49 IST

RRB JE City Intimation Slip 2026 OUT: उम्मीदवार जिसने आरआरबी जूनियर इंजीनियर भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन किया था, वे अब अपनी एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं। आरआरबी जेई सिटी स्लिप 2026 देखने का डायरेक्ट लिंक नीचे लेख मेंं दिया है। 

RRB JE City Intimation Slip 2026 डाउनलोड करें।
RRB JE City Intimation Slip 2026 डाउनलोड करें।

RRB JE City Intimation Slip 2026 OUT: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने RRB JE City Slip 2026 जारी कर दी है। यह सिटी स्लिप CEN 04/2026 के तहत होने वाली CBT 1 परीक्षा के लिए जारी की गई है। जिन उम्मीदवारों ने जूनियर इंजीनियर (JE), डिपो मैटेरियल सुपरिंटेंडेंट (DMS) और केमिकल एंड मेटलर्जिकल असिस्टेंट (CMA) पदों के लिए आवेदन किया है, वे अपनी सिटी स्लिप ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं।

RRB JE CBT 1 परीक्षा 27 और 28 अक्टूबर 2026 को आयोजित की जाएगी। सिटी स्लिप में उम्मीदवारों को परीक्षा शहर, तारीख और शिफ्ट की जानकारी मिलेगी। उम्मीदवार अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि दर्ज करके संबंधित RRB की आधिकारिक वेबसाइट से सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं।

rrb

RRB JE City Intimation Slip 2026: हाइलाइट्स

उम्मीदवार नीचे दी तालिका में आरआरबी जेई परीक्षा सिटी स्लिप से संबंधित सभी हाइलाइट्स देख सकते हैं।

भर्ती बोर्ड

रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB)

नोटिफिकेशन नंबर

CEN 04/2026

पद का नाम

जूनियर इंजीनियर (JE), DMS और CMA

परीक्षा का नाम

RRB JE CBT 1

सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी होने की तारीख

17 अक्टूबर 2026

परीक्षा की तारीख

27 और 28 अक्टूबर 2026

एडमिट कार्ड

परीक्षा से लगभग 4 दिन पहले

लॉगिन विवरण

रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि

डाउनलोड का माध्यम

ऑनलाइन

आधिकारिक वेबसाइट

rrb.indianrailways.gov.in 

RRB JE City Intimation Slip 2026 Direct Link

RRB JE City Intimation Slip 2026 लिंक आधिकारिक वेबसाइट पर एक्टिव कर दिया है। उम्मीदवार अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड के माध्यम से चेक कर सकते हैं। अभ्यर्थियों की आसानी के लिए RRB JE City Intimation Slip 2026 डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक नीचे लेख में उपलब्ध है।

RRB JE City Intimation Slip 2026 Direct Link

यहां क्लिक करें

RRB JE City Intimation Slip 2026 कैसे डाउनलोड करें?

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपनी RRB JE सिटी इंटिमेशन स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं।

  1. सबसे पहले रेलवे भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rrb.indianrailways.gov.in पर जाएं।

  2. अपने संबंधित क्षेत्रीय RRB की आधिकारिक वेबसाइट खोलें।

  3. होमपेज पर RRB CEN 04/2026 JE City Intimation Slip 2026 के लिंक को खोजें।

  4. लिंक पर क्लिक करने के बाद अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें।

  5. लॉगिन करने के बाद स्क्रीन पर आपकी परीक्षा सिटी इंटिमेशन स्लिप दिखाई देगी।

  6. इसमें दी गई परीक्षा तिथि, शहर और शिफ्ट की जानकारी चेक करें।

  7. भविष्य के लिए सिटी स्लिप डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट लेकर रख लें।

RRB JE Admit Card 2026 कब जारी होगा?

RRB JE CBT 1 परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को अब एडमिट कार्ड का इंतजार है। उपलब्ध कार्यक्रम के अनुसार, रेलवे भर्ती बोर्ड परीक्षा की तारीख से लगभग 4 दिन पहले RRB JE Admit Card 2026 यानी ई-कॉल लेटर जारी करेगा। इस हिसाब से 27 अक्टूबर 2026 को परीक्षा देने वाले उम्मीदवारों का एडमिट कार्ड लगभग 23 अक्टूबर 2026 से उपलब्ध हो सकता है। एडमिट कार्ड में परीक्षा केंद्र का पूरा पता, परीक्षा की तारीख, शिफ्ट और उम्मीदवार से जुड़े जरूरी निर्देश दिए जाएंगे। अभ्यर्थियों को परीक्षा में शामिल होने से पहले ई-कॉल लेटर पर दी गई सभी जानकारियों को ध्यान से पढ़ लेना चाहिए।

RRB JE CBT 1 Exam 2026: उम्मीदवारों के लिए जरूरी निर्देश

RRB JE CBT 1 परीक्षा 27 और 28 अक्टूबर 2026 को होगी। उम्मीदवार अपनी सिटी स्लिप में दी गई जानकारी ध्यान से चेक कर लें और परीक्षा के लिए यात्रा की तैयारी समय पर कर लें। सिटी स्लिप में परीक्षा शहर और तिथि की जानकारी दी जाती है, जबकि एडमिट कार्ड में परीक्षा केंद्र का पूरा पता और जरूरी निर्देश होते हैं। परीक्षा के दिन उम्मीदवार एडमिट कार्ड और उसमें बताए गए वैध पहचान पत्र को साथ लेकर जाएं।

Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive - Editorial

Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.

He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.

... Read More
First Published: Oct 18, 2026, 08:49 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News