India Post GDS 1st Merit List 2026: सर्कल वाइज 23,757 पदों की पहली मेरिट लिस्ट कैसे डाउनलोड करें?

Last Updated: Oct 12, 2026, 17:15 IST

India Post GDS 1st Merit List 2026: इंडिया पोस्ट GDS भर्ती 2025 के तहत 23,757 पदों पर भर्ती के लिए पहली मेरिट लिस्ट जारी कर दी गई है। India Post GDS 1st Merit List 2025 आधिकारिक वेबसाइट पर सर्कल-वाइज PDF फॉर्मेट में उपलब्ध है। उम्मीदवार संबंधित सर्कल की मेरिट लिस्ट डाउनलोड करके उसमें अपना नाम या रजिस्ट्रेशन नंबर चेक कर सकते हैं और अपने चयन की स्थिति जान सकते हैं।

India Post GDS 1st Merit List 2026 Link से सर्कल वाइज PDF डाउनलोड करें
India Post GDS 1st Merit List 2026 Link से सर्कल वाइज PDF डाउनलोड करें

India Post GDS Result 2026: इंडिया पोस्ट GDS भर्ती 2026 के तहत 23,757 पदों पर भर्ती के लिए पहली मेरिट लिस्ट जारी कर दी गई है। इस भर्ती में GDS, BPM और ABPM/Dak Sevak के पद शामिल हैं। उम्मीदवार India Post GDS 1st Merit List 2026 आधिकारिक वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। मेरिट लिस्ट सर्कल-वाइज PDF फॉर्मेट में उपलब्ध है, जिसे डाउनलोड करके उम्मीदवार अपना नाम और रजिस्ट्रेशन नंबर चेक कर सकते हैं। PDF में चयनित उम्मीदवारों के नाम और अन्य जरूरी विवरण दिए गए हैं।

India Post GDS 1st Merit List 2026 Link (Live)

India Post GDS Result 2026: मेरिट लिस्ट कैसे तैयार होगी?

GDS भर्ती में उम्मीदवारों का चयन 10वीं कक्षा के अंकों के आधार पर तैयार मेरिट लिस्ट से किया जाता है। इसके लिए कोई लिखित परीक्षा आयोजित नहीं की जाती है। मेरिट तैयार करते समय उम्मीदवार की योग्यता, प्राप्त अंक, उपलब्ध पद, वर्ग और भर्ती के अन्य नियमों को ध्यान में रखा जाता है। केवल अधिक प्रतिशत होने से चयन की गारंटी नहीं होती।

Also Read:-

GDS First Merit List 2026 में क्या जानकारी होगी?

GDS पहली मेरिट लिस्ट में शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों से जुड़ी जरूरी जानकारी दी जाएगी। इसमें आमतौर पर निम्न जानकारी उल्लिखित हो सकती है:

  • उम्मीदवार का नाम

  • रजिस्ट्रेशन नंबर

  • पोस्ट का नाम

  • पोस्टल सर्कल

  • डिवीजन

  • मेरिट से संबंधित जानकारी

  • डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन से जुड़ी जानकारी

उम्मीदवारों को PDF में अपना नाम या रजिस्ट्रेशन नंबर ध्यान से चेक करना चाहिए।

India Post GDS Result 2026 कैसे चेक करें?

मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार नीचे बताए गए आसान स्टेप्स से अपना इंडिया पोस्ट जीडीएस रिजल्ट चेक कर सकते हैं:

  1. इंडिया पोस्ट GDS की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और होम पेज से 'Shortlisted Candidates' सेक्शन खो

  2. अपने संबंधित भर्ती चक्र और पोस्टल सर्कल का चयन करें।

  3. मेरिट लिस्ट की PDF फाइल डाउनलोड करें।

  4. PDF में अपना नाम या रजिस्ट्रेशन नंबर खोजें और इसे सेव कर लें।

GDS मेरिट लिस्ट 2026 में उल्लिखित विवरण

इंडिया पोस्ट जीडीएस (GDS) की मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद, उसमें चयनित उम्मीदवारों से जुड़ी कई महत्वपूर्ण जानकारियां दी होती हैं। आमतौर पर, मेरिट लिस्ट में निम्नलिखित विवरण दिए जाते हैं:

  • रजिस्ट्रेश नंबर

  • डिवीजन 

  • ऑफिस या ब्रांच ऑफिस का नाम

  • पोस्ट आईडी 

  • पद का नाम 

  • कैटेगरी

  • अंक

GDS Result 2026 के बाद क्या होगा?

मेरिट लिस्ट में नाम आने के बाद उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा। इस दौरान उम्मीदवारों को अपने मूल दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे। उम्मीदवारों को 10वीं की मार्कशीट और प्रमाणपत्र, पहचान पत्र, जाति प्रमाणपत्र (यदि लागू हो) सहित अन्य जरूरी दस्तावेज तैयार रखने चाहिए। अंतिम चयन भर्ती के नियमों और दस्तावेज सत्यापन पूरा होने के बाद होगा।

पहली मेरिट लिस्ट में नाम नहीं आया तो क्या करें?

अगर किसी उम्मीदवार का नाम पहली मेरिट लिस्ट में नहीं आता है, तो उसे तुरंत निराश होने की जरूरत नहीं है। भर्ती प्रक्रिया में जरूरत के अनुसार आगे की लिस्ट भी जारी की जा सकती हैं।

इसलिए उम्मीदवारों को पहली लिस्ट के बाद भी आधिकारिक GDS पोर्टल पर नजर बनाए रखनी चाहिए और किसी भी नई मेरिट लिस्ट या नोटिस की जानकारी चेक करते रहना चाहिए।

Post Office Result 2026 Merit List Direct Link

India Post GDS 1st Merit List जारी होने के बाद उम्मीदवार आधिकारिक पोर्टल-indiapostgdsonline.gov.in से अपनी सर्कल-वाइज मेरिट लिस्ट PDF डाउनलोड कर सकेंगे। डायरेक्ट रिजल्ट लिंक एक्टिव होने के बाद यहां अपडेट कर दिया जाएगा।

GDS पहली मेरिट लिस्ट 

Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive - Editorial

Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.

He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.

... Read More
First Published: Oct 6, 2026, 11:34 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News