Live

[लाइव] GDS Merit List 2026: इंतजार खत्म! इंडिया पोस्ट GDS 1st मेरिट लिस्ट कल जारी होगी क्या? यहां देखें Circle Wise Result PDF

Vijay Pratap Singh
Oct 9, 2026, 20:12 IST

India Post GDS 1st Merit List 2026: उम्मीदवार जिसने इंडिया पोस्ट (India Post) की ग्रामीण डाक सेवक (GDS) 2026 भर्ती के लिए आवेदन किया है, वह आधिकारिक वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in पर जाकर सर्कल वाइज India Post GDS Result देख और डाउनलोड कर सकेंगे। 

India Post 1st Merit List 2026 डाउनलोड करें
India Post 1st Merit List 2026 डाउनलोड करें

HIGHLIGHTS

  • इस भर्ती के तहत Gramin Dak Sevak (GDS), BPM और ABPM के कुल 23,757 पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।
  • उम्मीदवारों का चयन बिना किसी लिखित परीक्षा के, 10वीं कक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार की गई मेरिट लिस्ट के जरिए होगा।
  • पिछले ट्रेंड को देखते हुए India Post GDS Result 2026 के करीब 10 अक्टूबर को जारी होने की संभावना है।

India Post GDS Merit List 2026: इंडिया पोस्ट की GDS भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। अब अभ्यर्थियों को GDS 1st Merit List का इंतजार है। India Post GDS Result 2026 और पहली मेरिट लिस्ट आधिकारिक वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in पर जारी किए जाएंगे। इस भर्ती के तहत Gramin Dak Sevak (GDS), BPM और ABPM के कुल 23,757 पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। भर्ती के लिए कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी। उम्मीदवारों का चयन 10वीं कक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार की गई मेरिट लिस्ट के जरिए किया जाएगा।

India Post GDS 1st Merit List 2026- हाइलाइट्स

उम्मीदवार नीचे दी तालिका में इंडिया पोस्ट जीडीएस पहली मेरिट लिस्ट से संबंधित सभी हाइलाइट्स देख सकते हैं।

भर्ती का नाम

इंडिया पोस्ट GDS भर्ती 2026

मेरिट लिस्ट

पहली मेरिट लिस्ट

विभाग

भारतीय डाक विभाग

पद का नाम

GDS, BPM और ABPM

पदों की संख्या

कुल 23,757

रिजल्ट का माध्यम

ऑनलाइन

मेरिट लिस्ट फॉर्मेट

PDF

रिजल्ट चेक करने का तरीका

सर्कल वाइज PDF 

चयन का आधार

10वीं के अंक और भर्ती के नियम

पहली मेरिट लिस्ट तिथि

10 अक्टूबर 2026 (संभावित)

आधिकारिक वेबसाइट

indiapostgdsonline.gov.in

GDS 1st Merit List 2026 PDF 

India Post GDS 1st Merit List 2026 कब आएगी?

अभी तक इंडिया पोस्ट ने GDS 1st Merit List 2026 जारी करने की तारीख की आधिकारिक घोषणा नहीं की है। मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार इसे आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन चेक कर सकेंगे। पिछले ट्रेंड को देखते हुए India Post GDS Result 2026 कल 10 अक्टूबर को जारी होने की संभावना है। पहली मेरिट लिस्ट में चयनित उम्मीदवारों के नाम और जरूरी जानकारी दी जाएगी। उम्मीदवार मेरिट लिस्ट में अपना नाम या रजिस्ट्रेशन नंबर खोजकर देख सकेंगे कि उनका चयन हुआ है या नहीं।

कहां और कैसे चेक करें GDS Result 2026?

India Post GDS Result 2026 जारी होने के बाद अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकेंगे। अलग-अलग राज्यों और सर्किलों के अनुसार मेरिट लिस्ट की PDF जारी की जाएगी। PDF डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवार उसमें अपना नाम या रजिस्ट्रेशन नंबर खोजकर चयन की स्थिति देख सकते हैं।

मेरिट लिस्ट के बाद क्या होगा?

GDS Merit List में नाम आने के बाद उम्मीदवारों को आगे की चयन प्रक्रिया में शामिल होना होगा। चयनित अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा। इसके लिए उम्मीदवारों को निर्धारित समय पर जरूरी दस्तावेजों के साथ उपस्थित होना होगा। इसलिए उम्मीदवारों को सलाह है कि वे India Post GDS Merit List 2026 से जुड़ी हर अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करते रहें।

यहां देखें:-

India Post GDS Cut-Off 2026

India Post GDS DV List 2026

LIVE UPDATES
Check Latest Updates Refresh
  • Oct 9, 2026, 18:41 IST

    GDS मेरिट लिस्ट में अंक बराबर होने पर क्या होगा?

    अगर दो उम्मीदवारों के 10वीं में समान प्रतिशत हैं, तो नियमों के अनुसार फैसला किया जाता है।

    • अधिक उम्र वाले उम्मीदवार को प्राथमिकता मिल सकती है।

    • फिर भी बराबरी होने पर भर्ती के नियमों के अनुसार कैटेगरी और अन्य तय मानदंड देखे जाते हैं।

    नोट: सही नियमों के लिए इंडिया पोस्ट के आधिकारिक नोटिफिकेशन को जरूर देखें।

  • Oct 9, 2026, 18:40 IST

    India Post 1st GDS Merit List 2026 Live: GDS कटऑफ किन बातों पर निर्भर करती है?

    GDS की कटऑफ कई बातों पर निर्भर करती है।

    1. पदों की संख्या

    जिस सर्कल में ज्यादा पद होंगे, वहां कटऑफ कम हो सकती है। कम पद होने पर कटऑफ बढ़ सकती है।

    2. उम्मीदवारों की संख्या

    किसी सर्कल में जितने ज्यादा उम्मीदवार होंगे, वहां मुकाबला उतना ही ज्यादा होगा।

    3. कैटेगरी के अनुसार कटऑफ

    SC, ST, OBC, EWS और UR जैसी कैटेगरी की कटऑफ अलग-अलग हो सकती है।

    4. दूसरी मेरिट लिस्ट

    अगर पहली मेरिट लिस्ट के बाद पद खाली रह जाते हैं, तो इंडिया पोस्ट दूसरी या अगली मेरिट लिस्ट जारी कर सकता है।

  • Oct 9, 2026, 16:52 IST

    India Post GDS Cut Off 2026 (January Cycle)

    उम्मीदवार नीचे दी गई टेबल में जनवरी साइकिल के लिए GDS कट-ऑफ मार्क्स देख सकते हैं—जिन्हें पोस्टल सर्कल और कैटेगरी के हिसाब से बांटा गया है।

    राज्य/सर्कल

    अनारक्षित (UR)

    अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC)

    अनुसूचित जाति (SC)

    अनुसूचित जनजाति (ST)

    ईडब्ल्यूएस (EWS)

    दिव्यांगजन (PwBD)

    आंध्र प्रदेश

    100

    100

    100

    99.83

    100

    99.66

    असम

    95.57

    94.85

    95.33

    85.16

    94.42

    56

    बिहार

    99.00

    99.42

    98.71

    93.41

    98.71

    97.50

    छत्तीसगढ़

    100

    100

    100

    99.33

    100

    96.66

    दिल्ली

    100

    100

    100

    95.00

    100

    —

    गुजरात

    92.20

    93.40

    93.60

    86.00

    92.20

    76.00

    हरियाणा

    100

    100

    100

    —

    100

    100

    हिमाचल प्रदेश

    100

    100

    100

    —

    100

    100

    झारखंड

    99.43

    99.57

    99.14

    95.00

    96.20

    92.40

    जम्मू और कश्मीर

    100

    100

    100

    —

    95.80

    —

    कर्नाटक

    98.56

    98.72

    98.08

    98.56

    97.12

    95.20

    केरल

    95.00

    95.00

    95.00

    92.80

    95.00

    93.53

    मध्य प्रदेश

    100

    100

    100

    96.50

    100

    —

    महाराष्ट्र

    95.80

    95.60

    95.40

    93.20

    95.60

    90.00

    उत्तर पूर्व

    97.20

    96.40

    95.40

    93.42

    94.20

    96.00

    ओडिशा

    90.80

    90.20

    88.40

    85.60

    89.40

    80.00

    पंजाब

    98.20

    97.60

    96.80

    —

    97.40

    92.00

    राजस्थान

    95.40

    95.00

    94.60

    91.20

    94.80

    88.40

    तमिलनाडु

    98.40

    98.00

    97.20

    95.60

    97.60

    94.00

    तेलंगाना

    97.80

    97.40

    96.60

    95.00

    96.80

    93.00

    उत्तर प्रदेश

    97.60

    97.20

    96.40

    94.80

    96.20

    92.00

    उत्तराखंड

    98.00

    97.40

    96.80

    95.20

    97.00

    93.00

    पश्चिम बंगाल

    92.60

    92.20

    91.80

    88.40

    91.60

    86.00

  • Oct 9, 2026, 16:03 IST

    GDS Schedule 2 Merit List 2026: पहली और दूसरी लिस्ट में नाम नही आया तो क्या करें?

    यदि इंडिया पोस्ट जीडीएस (GDS) की पहली और दूसरी मेरिट लिस्ट में आपका नाम नहीं आया है, तो आपको निराश होने की बिल्कुल जरूरत नहीं है। जीडीएस भर्ती में आमतौर पर 4 से 5 मेरिट लिस्ट जारी की जाती हैं। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि कई छात्र डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के समय नहीं पहुँचते हैं या नौकरी ज्वाइन नहीं करते हैं, जिससे सीटें खाली रह जाती हैं और अगली लिस्ट में कट-ऑफ कम हो जाती है। इसलिए आप तीसरी या चौथी लिस्ट का इंतज़ार कर सकते हैं।

  • Oct 9, 2026, 15:38 IST

    GDS 1st merit list 2026 Live: क्या GDS एक परमानेंट जॉब है?

    इंडिया पोस्ट में ग्रामीण डाक सेवक (GDS) का पद केंद्र सरकार के अधीन एक सिविल पद (Civil Post) जरूर है, लेकिन इसे पारंपरिक रूप से रेगूलर सरकारी नौकरी नहीं माना जाता है क्योंकि इसमें कर्मचारियों को 'सिविल सेवक' का दर्जा नहीं मिलता। इसके बावजूद, यह एक बेहद लोकप्रिय और सुरक्षित करियर विकल्प है, क्योंकि इसमें चयनित उम्मीदवार 65 वर्ष की आयु तक अपनी सेवाएं जारी रख सकते हैं और उन्हें विभाग से कई वित्तीय व सामाजिक सुरक्षा लाभ भी मिलते हैं।

  • Oct 9, 2026, 15:22 IST

    India Post gds first merit list 2026 Live: इंडिया पोस्ट जीडीएस मेरिट लिस्ट जारी होने की तिथि क्या है?

    इंडिया पोस्ट जीडीएस शेड्यूल-II जुलाई 2026 भर्ती की पहली मेरिट लिस्ट जारी होने की संभावित तिथि 10 अक्टूबर 2026 है। हालांकि डाक विभाग द्वारा कोई आधिकारिक निश्चित तिथि घोषित नहीं की गई है।

  • Oct 9, 2026, 14:20 IST

    Post Office Result 2026 Merit list: किस-2 सर्कल की मेरिट लिस्ट होगी घोषित

    इंडिया पोस्ट GDS भर्ती प्रक्रिया के तहत, देश भर के सभी पोस्टल सर्कल्स (राज्यों) के लिए मेरिट लिस्ट अलग-अलग जारी की जाती हैं, राज्यों की सूची नीचे देख सकते हैं।

    आंध्र प्रदेश

    असम

    बिहार

    छत्तीसगढ़

    दिल्ली

    गुजरात

    हरियाणा

    हिमाचल प्रदेश

    जम्मू-कश्मीर

    झारखंड

    कर्नाटक

    केरल

    मध्य प्रदेश

    महाराष्ट्र

    पूर्वोत्तर

    ओडिशा

    पंजाब

    तमिलनाडु

    तेलंगाना

    उत्तर प्रदेश

    उत्तराखंड

    पश्चिम बंगाल

  • Oct 9, 2026, 13:38 IST

    UP GDS Merit list 2026 Live: क्या अपनी पहली मेरिट लिस्ट देखने के लिए लॉगिन क्रेडेंशियल की जरूरत होगी?

    नहीं, यूपी जीडीएस की पहली मेरिट लिस्ट देखने के लिए आपको किसी भी लॉगिन क्रेडेंशियल (जैसे पासवर्ड या यूजर आईडी) की आवश्यकता नहीं होगी। यह मेरिट लिस्ट आधिकारिक वेबसाइट पर पीडीएफ (PDF) फॉर्मेट में जारी की जाएगी जिसे डाउनलोड करके आप सीधे अपना नाम या रजिस्ट्रेशन नंबर खोज सकते हैं।

  • Oct 9, 2026, 13:06 IST

    India Post GDS Result 2026 PDF Download: संभावित इंडिया पोस्ट GDS कट-ऑफ 2026

    इंडिया पोस्ट ग्रामीण डाक सेवक (GDS) भर्ती 2026 का संभावित कट-ऑफ मार्क्स नीचे दिए लिंक से चेक करें। 

    Also Check;-यहां देखें UR, OBC, SC, ST, EWS, और PwBD कैटेगरी के लिए स्टेट वाइज कट ऑफ अंक

    नोट: ये संभावित अनुमानित प्रतिशत हैं, आधिकारिक कट-ऑफ नहीं। वास्तविक कट-ऑफ भर्ती की मेरिट लिस्ट के अनुसार अलग हो सकता है।

  • Oct 9, 2026, 12:37 IST

    India post gds 1st merit list 2026 sarkari result: सभी सर्कल के लिए रिजल्ट PDF फॉर्मेट में होगी रिलीज

    इंडिया पोस्ट जीडीएस की पहली मेरिट सूची देश के सभी डाक सर्कलों के लिए आधिकारिक वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in पर पीडीएफ (PDF) फॉर्मेट में ही जारी की जाएगी। आपको बता दें कि इस भर्ती प्रक्रिया में कोई लिखित परीक्षा नहीं होती और चयन पूरी तरह से 10वीं कक्षा के प्राप्तांकों के आधार पर होता है, इसलिए परिणाम किसी लॉग-इन पोर्टल पर न आकर सीधे सर्कल-वाइज पीडीएफ सूचियों के रूप में उपलब्ध होते हैं। 

  • Oct 9, 2026, 12:29 IST

    India Post GDS Result 2026 Live: पहली मेरिट लिस्ट में नाम न होने पर क्या करें?

    इंडिया पोस्ट जीडीएस की पहली मेरिट लिस्ट में नाम न आने पर आपको निराश होने की बिल्कुल जरूरत नहीं है। विभाग पहली सूची के बाद कट-ऑफ और रिक्त सीटों के आधार पर दूसरी, तीसरी और जरूरत पड़ने पर और भी कई नई सूचियां जारी करता है।

    अक्सर कई उम्मीदवार दस्तावेज सत्यापन में या तो शामिल नहीं होते हैं या नौकरी ज्वाइन नहीं करते, जिससे सीटें खाली रह जाती हैं। ऐसी स्थिति में वेटिंग लिस्ट से उम्मीदवारों को मौका मिलता है। इसलिए, आप आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें और अगली सूचियों का इंतजार करें। यदि आपके अंक कट-ऑफ के आस-पास हैं, तो अगली सूचियों में आपका नाम आने की पूरी संभावना रहती है।


  • Oct 9, 2026, 11:56 IST

    India Post GDS 1st Merit List 2026 Live: जीडीएस के लिए चुने जाने के बाद किस तरह का काम करना होता है?

    इंडिया पोस्ट (India Post) में ग्रामीण डाक सेवक (GDS) के रूप में चुने जाने के बाद किए जाने वाले मुख्य कार्य नीचे दिए गए गए हैं:

    • पदों के अनुसार कार्य:-

      • ब्रांच पोस्टमास्टर (BPM): शाखा डाकघर का पूरा संचालन संभालना, रिकॉर्ड और खाते रखना, और इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक (IPPB) के वित्तीय लेन-देन करना।

      • असिस्टेंट ब्रांच पोस्टमास्टर (ABPM): घर-घर जाकर पत्र, स्पीड पोस्ट और पार्सल पहुँचाना, और काउंटर पर डाक टिकट और सेवाएं देना।

      • डाक सेवक: डाक विभाग या रेलवे मेल सर्विस (RMS) में मेल की छंटाई (Sorting) करना और अन्य दैनिक कार्यों में सहयोग देना।

    • मुख्य जिम्मेदारियां:-

      • मेल डिलीवरी: ग्रामीण क्षेत्रों में समय पर चिट्ठियों और पार्सलों की होम डिलीवरी करना।

      • वित्तीय सेवाएं: IPPB और डाकघर की विभिन्न बचत योजनाओं व बीमा (PLI/RPLI) का लाभ ग्राहकों तक पहुंचाना।

      • सरकारी योजनाएं: सरकार की योजनाओं और वित्तीय साक्षरता को ग्रामीण इलाकों में बढ़ावा देना।

    • कार्य समय:-

      • जीडीएस के सभी पदों के लिए नियमित कामकाजी समय आमतौर पर 4 से 5 घंटे का होता है।

  • Oct 9, 2026, 11:00 IST

    India Post GDS Result 2026 Live: इंडिया पोस्ट में GDS के तौर पर नौकरी मिलने के बाद सैलरी कितनी होती है?

    इंडिया पोस्ट (India Post) में ग्रामीण डाक सेवक (GDS) के पदों पर मिलने वाला वेतन नियमित सरकारी कर्मचारियों की तरह फिक्स पे-स्केल पर नहीं होता, बल्कि इन्हें TRCA (Time Related Continuity Allowance) यानी समय-संबंधी निरंतरता भत्ते के आधार पर सैलरी मिलती है। पदों के अनुसार शुरुआती बेसिक सैलरी (TRCA स्लैब) इस प्रकार है:

    • ब्रांच पोस्टमास्टर (BPM): शुरुआती बेसिक टीआरसीए 12,000 रुपये प्रति माह होता है, और इसका स्लैब 12,000 रुपये से 29,380 रुपये तक है।

    • असिस्टेंट ब्रांच पोस्टमास्टर (ABPM) / डाक सेवक: इनकी शुरुआती बेसिक टीआरसीए 10,000 रुपये प्रति माह होती है, और इसका स्लैब 10,000 रुपये से 24,470 रुपये तक है।

  • Oct 9, 2026, 10:53 IST

    GDS 1st merit list 2026 Uttar Pradesh: यूपी की इंडिया पोस्ट जीडीएस 1st मेरिट सूची कहां मिलेगी?

    India Post GDS 2026 उत्तर प्रदेश सर्कल के लिए पहली मेरिट लिस्ट ऑफिशियल वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in पर जारी की जाएगी। होमपेज पर 'Shortlisted Candidates' सेक्शन में उत्तर प्रदेश सर्कल के लिंक पर क्लिक करें और पीडीएफ डाउनलोड करें।

    India Post GDS 2026 उत्तर प्रदेश सर्कल के लिए पहली मेरिट लिस्ट ऑफिशियल वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in पर जारी की जाएगी। कैंडिडेट्स सर्कल-वाइज़ PDF डाउनलोड करने के लिए वेबसाइट पर जा सकते हैं। मेरिट लिस्ट देखने के लिए, सबसे पहले ऑफिशियल पोर्टल पर जाएं। फिर, होमपेज पर 'GDS Result' या 'Shortlisted Candidates' सेक्शन पर क्लिक करें। PDF डाउनलोड करने के लिए उत्तर प्रदेश सर्कल के लिंक को चुनें। आप Ctrl+F फंक्शन का इस्तेमाल करके इस लिस्ट में आसानी से अपना नाम या रजिस्ट्रेशन नंबर खोज सकते हैं।

  • Oct 9, 2026, 09:52 IST

    How to check gds 1st merit list?: कैसे डाउनलोड करें सर्कल वाइज मेरिट लिस्ट PDF

    How to check merit list of post office 2026?: आप India Post GDS ऑनलाइन पोर्टल पर जाकर पहली GDS मेरिट लिस्ट देख सकते हैं। मेरिट लिस्ट देखने के लिए हमने नीचे आसान स्टेप्स दिए हैं।

    • पहले आप indiapostgdsonline.gov.in पर जाएं।
    • होमपेज पर 'Shortlisted Candidates' (शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवार) लिंक पर क्लिक करें।
    • अपना अप्लाई किया हुआ पोस्टल सर्कल/राज्य चुनें।
    • मेरिट लिस्ट की PDF फाइल डाउनलोड करें।
    • Ctrl+F दबाएं (या मोबाइल पर 'find' ऑप्शन का इस्तेमाल करें) और अपना रजिस्ट्रेशन नंबर या नाम टाइप करके देखें कि आपका सिलेक्शन हुआ है या नहीं।
  • Oct 9, 2026, 09:37 IST

    India Post GDS Result 2026: जीडीएस भर्ती के लिए कौन कर सकता है आवेदन

    जो उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं कक्षा पास कर चुके हैं, वे इंडिया पोस्ट GDS भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदकों ने गणित और अंग्रेज़ी पढ़ी होनी चाहिए और उन्हें संबंधित पोस्टल सर्कल की स्थानीय भाषा का ज्ञान होना चाहिए। उम्र सीमा आम तौर पर 18 से 40 साल है, और नियमों के अनुसार आरक्षित श्रेणियों को छूट दी जाती है। चयन 10वीं कक्षा के अंकों के आधार पर बनी मेरिट लिस्ट से होता है; इसमें कोई लिखित परीक्षा नहीं होती है।

  • Oct 9, 2026, 09:33 IST

    India Post GDS 1st Merit List 2026 Live: इंडिया पोस्ट जीडीएस भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन कब शुरू हुआ?

    इंडिया पोस्ट GDS जुलाई/शेड्यूल-II 2026 भर्ती के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 31 अगस्त 2026 से शुरू हुआ था। उम्मीदवारों के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख 21 सितंबर 2026 शाम 5 बजे निर्धारित की गई थी। वहीं, आवेदन फॉर्म में सुधार के लिए 23 से 24 सितंबर 2026 तक करेक्शन विंडो खुली थी। उम्मीदवार 24 सितंबर 2026 शाम 5 बजे तक अपने फॉर्म में बदलाव कर सकते थे।

  • Oct 9, 2026, 08:46 IST

    GDS First Merit List 2026 Live: किस पोस्टल सर्कल में कितनी वैकेंसी?

    जुलाई/शेड्यूल-II 2026 भर्ती चक्र के तहत, इंडिया पोस्ट ने ग्रामीण डाक सेवक (GDS), ब्रांच पोस्टमास्टर (BPM) और असिस्टेंट ब्रांच पोस्टमास्टर (ABPM) के पदों पर कुल 23,757 रिक्तियों की घोषणा की है। नीचे तालिका में देखें, किस पोस्टल सर्कल में कितनी वैकेंसी हैं।

    क्र. सं.

    पोस्टल सर्कल का नाम

    भाषा

    कुल पद

    1

    आंध्र प्रदेश

    तेलुगु

    917

    2

    असम

    असमिया

    322

    3

    असम

    बंगाली

    77

    4

    असम

    बोडो

    15

    5

    बिहार

    हिंदी

    1,098

    6

    छत्तीसगढ़

    हिंदी

    762

    7

    दिल्ली

    हिंदी

    16

    8

    गुजरात

    गुजराती

    499

    9

    हरियाणा

    हिंदी

    87

    10

    हिमाचल प्रदेश

    हिंदी

    335

    11

    जम्मू-कश्मीर

    हिंदी/उर्दू

    340

    12

    झारखंड

    हिंदी

    1,379

    13

    कर्नाटक

    कन्नड़

    1,116

    14

    केरल

    मलयालम

    1,373

    15

    मध्य प्रदेश

    हिंदी

    1,450

    16

    महाराष्ट्र

    कोंकणी/मराठी

    134

    17

    महाराष्ट्र

    मराठी

    2,297

    18

    नॉर्थ ईस्टर्न

    बंगाली/काकबरक

    179

    19

    नॉर्थ ईस्टर्न

    अंग्रेज़ी/हिंदी

    1,354

    20

    नॉर्थ ईस्टर्न

    अंग्रेज़ी/हिंदी और गारो

    296

    21

    नॉर्थ ईस्टर्न

    अंग्रेज़ी/हिंदी और खासी

    369

    22

    नॉर्थ ईस्टर्न

    अंग्रेज़ी/मणिपुरी

    306

    23

    नॉर्थ ईस्टर्न

    मिज़ो

    110

    24

    ओडिशा

    उड़िया

    1,353

    25

    पंजाब

    अंग्रेज़ी/हिंदी

    3

    26

    पंजाब

    पंजाबी

    119

    27

    राजस्थान

    हिंदी

    1,009

    28

    तमिलनाडु

    तमिल

    2,118

    29

    तेलंगाना

    तेलुगु

    419

    30

    उत्तराखंड

    हिंदी

    452

    31

    उत्तर प्रदेश

    हिंदी

    1,691

    32

    पश्चिम बंगाल

    बंगाली

    1,619

    33

    पश्चिम बंगाल

    बंगाली/नेपाली

    12

    34

    पश्चिम बंगाल

    अंग्रेज़ी और भूटिया/गुरुंग/लेपचा/नेपाली/राय/शेरपा/तामांग

    86

    35

    पश्चिम बंगाल

    अंग्रेज़ी/हिंदी

    38

    36

    पश्चिम बंगाल

    नेपाली

    7

    कुल

       

    23,757

  • Oct 9, 2026, 08:42 IST

    Is the gds 1st merit list 2026 out?: मेरिट लिस्ट रिलीज हो गया क्या?

    नहीं, जुलाई/शेड्यूल-II 2026 के लिए GDS की पहली मेरिट लिस्ट अभी रिलीज नहीं हुई है। जारी होने के बाद अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट से मेरिट लिस्ट PDF डाउनलोड कर सकेंगे।

  • Oct 9, 2026, 08:38 IST

    GDS Merit List 2026 Live: दस्तावेज़ सत्यापन के समय जरूरी डॉक्यूमेंट्स

    GDS की पहली मेरिट लिस्ट में चयनित उम्मीदवारों को दस्तावेज़ सत्यापन के दौरान सभी जरूरी मूल दस्तावेज़ और उनकी स्व-सत्यापित फोटोकॉपी के दो सेट साथ लेकर जाने होंगे। इनमें शामिल हैं:

    • कक्षा 10वीं की मार्कशीट

    • पहचान पत्र

    • अन्य सभी प्रमाण पत्र

  • Oct 9, 2026, 08:36 IST

    GDS 2026 1st Merit List Live: क्या ग्रामीण डाक सेवक भर्ती में परीक्षा होती है?

    नहीं, India Post GDS Bharti 2026 में कोई लिखित परीक्षा नहीं होती है। उम्मीदवारों का चयन 10वीं कक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर मेरिट लिस्ट के जरिए किया जाता है।

  • Oct 9, 2026, 08:31 IST

    इंडिया पोस्ट GDS पहली मेरिट लिस्ट PDF में कौन-कौन सी जानकारी दी होगी?

    इंडिया पोस्ट GDS की पहली मेरिट लिस्ट PDF डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवारों को नीचे दी गई जानकारी ध्यान से चेक करनी चाहिए।

    क्र. सं.

    विवरण

    1

    चयनित उम्मीदवार का नाम

    2

    रजिस्ट्रेशन नंबर

    3

    श्रेणी (General, OBC, SC, ST आदि)

    4

    समुदाय (Community)

    5

    जन्म तिथि

    6

    लिंग (Gender)

    7

    आवेदन किए गए पद का नाम

    8

    प्राप्त अंक / प्रतिशत

    9

    डिवीजन और पोस्टल सर्किल

    10

    चयन की स्थिति

  • Oct 9, 2026, 08:24 IST

    इंडिया पोस्ट GDS 1st मेरिट लिस्ट 2026 कब आएगी?

    इंडिया पोस्ट GDS भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका में पहली मेरिट लिस्ट की संभावित तारीख देख सकते हैं।

    विवरण

    जनवरी 2025

    फरवरी 2026

    जुलाई 2026

    आवेदन की अंतिम तिथि

    3 मार्च 2025

    16 फरवरी 2026

    22 सितंबर 2026

    पहली मेरिट लिस्ट की तारीख

    21 मार्च 2025

    6 मार्च 2026

    10 अक्टूबर 2026 (संभावित)

    आवेदन के बाद अंतर

    18 दिन

    18 दिन

    18 दिन (संभावित)

    नोट: पिछले भर्ती चक्रों के आधार पर जुलाई 2026 की पहली मेरिट लिस्ट 10 अक्टूबर 2026 को जारी होने की संभावना है। 

Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive - Editorial

Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.

He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.

... Read More

Trending

Latest Education News