Bihar STET Admit Card 2026: बिहार एसटीईटी एडमिट कार्ड Direct Link, यहां से डाउनलोड करें BSEB स्टेट हॉल टिकट PDF
BESB Bihar STET Admit Card: उम्मीदवार बिहार STET एडमिट कार्ड 2026 आधिकारिक वेबसाइट stetregistration.cbrt.co.in से डाउनलोड कर सकते हैं। Bihar STET परीक्षा 25 अक्टूबर से 20 नवंबर 2026 तक आयोजित होगी। एडमिट कार्ड PDF डाउनलोड करने का Direct Link नीचे दिया गया है।
Bihar STET Admit Card 2026, Sarkari Result: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) द्वारा बिहार माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (STET) 2026 का एडमिट कार्ड 18 अक्टूबर 2026 को शाम 04:00 बजे जारी किया जाएगा। पेपर 1 (माध्यमिक) और पेपर 2 (उच्च माध्यमिक) की परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार एडमिट कार्ड जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकेंगे। इसके लिए उम्मीदवारों को अपना Application Number और Password दर्ज करके लॉगिन करना होगा। अभ्यर्थी एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उसमें दी गई परीक्षा की तारीख, समय और केंद्र की जानकारी जरूर चेक कर लें। बिहार STET 2026 परीक्षा का आयोजन 25 अक्टूबर से 20 नवंबर 2026 तक कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) के माध्यम से किया जाएगा।
Bihar STET Admit Card Download Link
उम्मीदवार BSEB STET एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड लिंक पर क्लिक करके अपनी User ID और Password दर्ज कर सकते हैं। लॉगिन करने के बाद वे अपना STET Hall Ticket डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उसमें दी गई परीक्षा की तारीख, समय और परीक्षा केंद्र की जानकारी जरूर चेक कर लें।
यहां क्लिक करें:- Bihar STET Admit Card 2026 Link
#Bihar #BSEB #BiharBoard @BiharEducation_ @mkrtiwari_bjp @samrat4bjp https://t.co/PQ8W6YgcJB
— Bihar School Examination Board (@officialbseb) October 16, 2026
BSEB STET एडमिट कार्ड 2026-हाइलाइट्स
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) द्वारा बिहार STET 2026 का एडमिट कार्ड आज, 18 अक्टूबर को जारी किया जाएगा। पेपर 1 और पेपर 2 की परीक्षा देने वाले उम्मीदवार अपनी यूजर आईडी और पासवर्ड की मदद से आधिकारिक वेबसाइट stetregistration.cbrt.co.in पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
बिहार STET 2026 की परीक्षा 25 अक्टूबर से 20 नवंबर 2026 तक ऑनलाइन (CBT मोड) में आयोजित होगी। उम्मीदवार एडमिट कार्ड में दी गई परीक्षा की तारीख, समय और केंद्र की जानकारी ध्यान से चेक करें। परीक्षा के दिन एडमिट कार्ड के साथ वैध फोटो पहचान पत्र भी लेकर जाएं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में परेशानी होने पर हेल्पलाइन नंबर 8047282787 या ईमेल bseb.support@cbrt.co.in पर संपर्क कर सकते हैं। परीक्षा से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण हाइलाइट्स नीचे दी तालिका में देख सकते हैं।
| परीक्षा बोर्ड का नाम | बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) |
| परीक्षा का नाम | बिहार माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (STET) 2026 |
| पेपर | पेपर 1 और पेपर 2 |
| एडमिट कार्ड जारी होने की तारीख | 18 अक्टूबर 2026 |
| परीक्षा तिथि | 25 अक्टूबर से 20 नवंबर 2026 |
| परीक्षा का माध्यम | कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) |
| लॉगिन विवरण | यूजर आईडी और पासवर्ड |
| आधिकारिक वेबसाइट | stetregistration.cbrt.co.in |
बिहार STET एडमिट कार्ड 2026 कैसे डाउनलोड करें?
बिहार एसटीईटी 2026 का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करें।
-
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट stetregistration.cbrt.co.in पर जाएं।
-
होम पेज पर STET 2026 Admit Card Download लिंक पर क्लिक करें।
-
इसके बाद लॉगिन पेज खुल जाएगा।
-
यहां अपनी यूजर आईडी और पासवर्ड दर्ज करें।
-
लॉगिन बटन पर क्लिक करें।
-
स्क्रीन पर आपका एडमिट कार्ड दिखाई देगा।
-
एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और परीक्षा के लिए उसका प्रिंटआउट निकाल लें।
Bihar STET Exam Date 2026: कब होगी परीक्षा?
बिहार माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा 2026 का आयोजन 25 अक्टूबर से 20 नवंबर 2026 तक किया जाना है। परीक्षा कंप्यूटर आधारित (CBT) मोड में राज्य के निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर होगी। उम्मीदवारों को परीक्षा तिथि, शिफ्ट और केंद्र की जानकारी अपने एडमिट कार्ड से चेक करनी चाहिए।
अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा केंद्र पर निर्धारित समय से पहले पहुंचें और एडमिट कार्ड के साथ उसमें बताए गए जरूरी पहचान पत्र भी लेकर जाएं। परीक्षा से पहले सभी निर्देशों को पढ़ना जरूरी है, ताकि परीक्षा के दिन किसी तरह की परेशानी न हो।
बिहार STET परीक्षा पैटर्न 2026
बिहार STET 2026 में पेपर 1 माध्यमिक स्तर के शिक्षकों की पात्रता के लिए और पेपर 2 उच्च माध्यमिक स्तर के शिक्षकों की पात्रता के लिए आयोजित किया जाता है। परीक्षा में, संबंधित विषय के ज्ञान के अलावा, शिक्षण कौशल और अन्य क्षमताओं से जुड़े प्रश्न भी पूछे जाएंगे।
-
कुल अंक: 150
-
विषय संबंधी प्रश्न: 100 अंक
-
शिक्षण कौशल और अन्य दक्षताएं: 50 अंक
-
परीक्षा की अवधि: 150 मिनट यानी 2 घंटे 30 मिनट
-
प्रश्नों का प्रकार: बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQ)
-
प्रत्येक प्रश्न: 1 अंक
-
नेगेटिव मार्किंग: नहीं
Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.
He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.