T20 World Cup 2026: टीम इंडिया के सेमीफाइनल एंट्री में NRR का क्या है खेल? समझें यहां

Last Updated: Feb 25, 2026, 13:23 IST

T20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 8 मुकाबलों के बीच नेट रन रेट (NRR) की चर्चा तेज हो गयी है खासकर ग्रुप 1 में जहां भारत सुपर 8 का अपना पहला मुकाबला दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बड़े अंतर से हार गया है. NRR कैलकुलेशन यह बताता है कि कोई टीम कितनी तेजी से रन बनाती है और कितनी तेजी से रन रोकती है। 

टी20 वर्ल्ड कप 2026 अब अपने रोमांचक मोड़ पर पहुंच गया है, जहां सबकी नजरें सुपर 8 के मुकाबलों पर लगी है दोनों ग्रुप में सेमी फाइनल के लिए कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है. बता दें कि ग्रुप 2 में पाकिस्तान को हराकर इंग्लैंड ने सेमीफाइनल में एंट्री मार ली है, अभी तीन टीमों की एंट्री बाकी है, ऐसे में Net Run Rate (NRR) का रोल भी सुपर 8 के दौरान चर्चा में आ गया है, ऐसे में सुपर 8 के सभी मैच हर टीम के लिए निर्णायक साबित हो सकते है.  

Net Run Rate (NRR) टी20 क्रिकेट टूर्नामेंट में टीमों की रैंकिंग तय करने का सबसे महत्वपूर्ण तरीका होता है, खासकर तब जब दो या अधिक टीमों के अंक बराबर हों। NRR कैलकुलेशन यह बताता है कि कोई टीम कितनी तेजी से रन बनाती है और कितनी तेजी से रन रोकती है।  

कैसे कैलकुलेट होता है NRR?

फॉर्मूला:

(कुल बनाए गए रन ÷ खेले गए ओवर) – (कुल दिए गए रन ÷ फेंके गए ओवर)

बारिश या ऑल आउट होने पर क्या है नियम: 

यदि कोई टीम ऑल आउट हो जाती है, तो उसके लिए पूरे 20 ओवर गिने जाते हैं। वहीं बारिश वाले मैच में DLS (Duckworth-Lewis-Stern) के अनुसार स्कोर एडजस्ट होता है और No Result मैच NRR में शामिल नहीं होते। 

आसान उदहारण से समझें:

उदाहरण 1:
टीम A: 180/10 (20 ओवर)
टीम B: 120/10 (20 ओवर)
NRR = (180/20) – (120/20) = 9 – 6 = +3.00

उदाहरण 2 (चेज़):
यदि कोई टीम 120 रन के लक्ष्य को 5.5 ओवर में बना लेता है
NRR = (121/5.5) – (120/20) ≈ 22 – 6 = +16 का बड़ा फायदा

क्या है टूर्नामेंट का फॉर्मेट:

कुल टीमें

20

ग्रुप

4 (हर ग्रुप में 5 टीमें)

Super 8 में क्वालिफाई

हर ग्रुप से टॉप 2 टीमें

सेमीफाइनल में क्वालिफाई

Super 8 से टॉप 2 टीमें

जीतने पर अंक

2 अंक

टाई/नो रिजल्ट पर अंक

1 अंक

कब रोल में आता है NRR: 

ICC Men's T20 World Cup 2026 की बात करें तो सुपर 8 के मुकाबलों के दौरान जब किसी ग्रुप में किसी दो टीमों के अंक बराबर हो जाते हैं तब NRR से सेमीफाइनल में जाने वाली टीम का फैसला होता है. 

Super 8 में भारत के लिए कितना अहम NRR: 

भारत ने ग्रुप स्टेज में शानदार प्रदर्शन किया (4/4 जीत, NRR +2.500) लेकिन Super 8 में पहला मैच हार गया जिस कारण NRR की चर्चा काफी तेज हो गयी है. दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारत के पहले मैच के बाद टीम इंडिया का NRR गिरकर -3.800 हो गया है. 

दक्षिण अफ्रीका: 187/7
भारत: 111
भारत का NRR गिरकर -3.800 हो गया.

कैसे भारत पहुंच सकता है सेमी फाइनल (Qualification Scenario)

भारत को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए अपने बचे दोनों मैच जीतने होंगे, जिससे भारत के 4 अंक हो जायेंगे. 

भारत के पास 2 मैच बचे हैं:

  • vs जिम्बाब्वे (26 फरवरी) 

  • vs वेस्ट इंडीज (1 मार्च)

भारत के लिए बेस्ट केस: 

भारत दोनों मैच बड़े अंतर से जीते और दक्षिण अफ्रीका अपने बाकी मैच जीत जाए, ऐसी स्थिति में भारत NRR के आधार पर दूसरे स्थान पर क्वालिफाई कर सकता है. भारत का NRR अभी -3.800 है, ऐसे में बड़े अंतर से जीत जरूरी है.  

टफ स्थिति (NRR फाइट)

  • भारत दोनों मैच जीतता है

  • बाकी टीमों के नतीजे मिश्रित

  • भारत को 100+ रन की बड़ी जीत चाहिए।

रिस्की (Elimination): एक जीत, एक हार, भारत के बाहर होने की पूरी संभावना

टूर्नामेंट के सह-मेजबान के तौर पर टीम इंडिया के सेमी फाइनल में पहुंचने की कंडीशन की चर्चा काफी तेज हो गयी है. जसप्रीत बुमराह, वरूण चक्रवर्ती और अर्शदीप सिंह और बल्लेबाजी में टॉप ऑर्डर का रोल बढ़ जाता है. पहले पसंदीदा मानी जा रही भारतीय टीम अब एक मुश्किल स्थिति में है। टीम इंडिया नॉकआउट में पहुंचने की अपनी संभावनाओं पर कुछ नियंत्रण रखने के लिए वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे को हराने की उम्मीद करेंगे।

T20 World Cup 2026: टीम इंडिया के लिए कौन बना रन मशीन और कौन सबसे बड़ा विकेट टेकर? यहां देखें


Bagesh Yadav
Bagesh Yadav

Senior Executive

Bagesh Yadav is an experienced content professional with over 5 years of experience in covering education, general news, national, and international affairs. He has contributed to leading platforms like Vision IAS and Only IAS. Bagesh specializes in crafting impactful content, including current news articles, trending stories, sports updates, world affairs, and engaging infographics. He delivers high-quality, informative, and inspiring content, focusing on audience engagement and achieving positive results. Currently working as a Senior Content Writer for the Current Affairs and General Knowledge sections of jagranjosh.com, he can be reached at bagesh.yadav@jagrannewmedia.com.

... Read More

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News