आईपीएल में “प्लेयर ऑफ द मैच” अवॉर्ड भारतीय खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन को दर्शाता है। रोहित शर्मा, विराट कोहली और एम एस धोनी जैसे खिलाड़ी लगातार मैच जिताने में आगे रहे हैं। उनकी बल्लेबाजी, फिनिशिंग और दबाव में प्रदर्शन ने उन्हें लीग के सबसे प्रभावशाली मैच-विनर्स बनाया है। आईपीएल के इतिहास में “प्लेयर ऑफ द मैच” अवॉर्ड उन खिलाड़ियों को मिलता है जिन्होंने मैच का रुख अकेले दम पर बदल देते है। साल 2026 तक के आंकड़ों के अनुसार, भारतीय खिलाड़ियों में कुछ नाम लगातार मैच-विनर के रूप में उभरे हैं।
रोहित शर्मा: भारतीय लिस्ट में नंबर 1
रोहित शर्मा भारतीय खिलाड़ियों में सबसे आगे हैं, जिनके नाम 21 प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड हैं। 270 से अधिक मैचों में 7100+ रन बनाकर उन्होंने कई बार मुंबई इंडियंस के लिए मैच जिताए। उनकी आक्रामक बल्लेबाजी और बड़े मौकों पर प्रदर्शन उन्हें खास बनाता है।
विराट कोहली: रन मशीन
विराट कोहली इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर हैं, जिनके पास 20 प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड हैं। 9000+ रन के साथ वे IPL के सबसे लगातार प्रदर्शन करने वाले बल्लेबाजों में शामिल हैं। कठिन परिस्थितियों में लंबी पारियां खेलना उनकी सबसे बड़ी ताकत है।
महेंद्र सिंह धोनी: फिनिशर किंग
एम एस धोनी 18 अवॉर्ड्स के साथ तीसरे स्थान पर हैं। उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स के लिए कई बार आखिरी ओवरों में मैच पलटे। उनकी शांत सोच और मैच फिनिश करने की क्षमता उन्हें अलग बनाती है। हालांकि वह इस साल अभी तक कोई आईपीएल मैच नहीं खेले है।
रविंद्र जडेजा: ऑलराउंड प्रदर्शन का मास्टर
रविंद्र जडेजा 17 अवॉर्ड्स के साथ टॉप-5 में शामिल हैं। बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फील्डिंग—तीनों में उनका योगदान अहम रहा है। वे अक्सर लो-स्कोरिंग मैचों में गेम चेंजर साबित होते हैं।
केएल राहुल के नाम 17 अवॉर्ड
केएल राहुल (KL Rahul) के नाम भी IPL में 17 प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड दर्ज हैं और उन्होंने लीग में 150 से अधिक मैच खेले हैं। टॉप ऑर्डर बल्लेबाज के रूप में उनकी निरंतरता और दबाव भरे मौकों पर शानदार प्रदर्शन करने की क्षमता ने उन्हें IPL के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में शामिल किया है।
IPL में “प्लेयर ऑफ द मैच” अवॉर्ड: भारतीय खिलाड़ियों का दबदबा
| खिलाड़ी | 'प्लेयर ऑफ द मैच' अवार्ड | रोल |
| रोहित शर्मा | 21 | ओपनर, कप्तान, मैच विनर |
| विराट कोहली | 20 | एंकर, चेज मास्टर |
| एमएस धोनी | 18 | फिनिशर, कप्तान |
| रवींद्र जडेजा | 17 | ऑलराउंडर |
| केएल राहुल | 17 | टॉप आर्डर बैट्समैन |
क्यों खास हैं ये खिलाड़ी?
इन सभी खिलाड़ी दबाव में मैच जिताने की क्षमता रखते हैं। रोहित और कोहली जहां बड़े बल्लेबाज हैं, वहीं धोनी और जडेजा फिनिशर हैं। केएल राहुल इस सूची में “X-factor” के रूप में उभरते हैं, जो अकेले मैच का पासा पलट सकते थे।