भारत के पूर्वोत्तर में देखें, तो हमें मिजोरम और अरूणाचल प्रदेश जैसे प्रमुख राज्य देखने को मिलते हैं। इन दोनों राज्य का स्थापना दिवस एक ही दिन यानि कि 20 फरवरी को होता है। पहले मिरोजरम और अरूणाचल प्रदेश केंद्र शासित प्रदेश हुए करते थे, लेकिन बाद में इन्हें राज्य का दर्जा दिया गया।
साल 1956 में गठित राज्य पुनर्गठन आयोग ने भारत में 14 राज्य और 6 केंद्र शासित प्रदेशों की सिफारिश की थी। हालांकि, वर्तमान में 28 राज्य और 8 केंद्र शासित प्रदेश हैं। इस लेख में हम अरूणाचल प्रदेश और मिजोरम की स्थापना से जुड़े तथ्यों को जानेंगे।
क्या है मिजोरम का इतिहास
मिजोरम को पहले असम के लुशाई हिल्स के नाम से जाना जाता था। हालांकि, साल 1954 में इसका नाम बदला और इसे मिजो हिल्स हो गया। साल 1959 में मौतम अकाल पड़ा और इससे मिजो नेशनल फ्रंट बना। इसके बाद लोगों ने संप्रभु राष्ट्र की मांग की।
नागालैंड बनने के बाद बढ़ा विद्रोह
साल 1963 में नागालैंड राज्य का गठन हुआ, जिसके बाद मिजोरम को लेकर 1966 में सशस्त्र विद्रोह बढ़ गया।
1972 में बना केंद्र शासित प्रदेश
साल 1972 में मिजो नेशनल फ्रंट के उदारवादियों के साथ समझौता हुआ, जिससे मिजोरम केंद्र शासित प्रदेश बना।
1987 में बना भारत का राज्य
साल 1986 में भारत और मिजोरम का शांति समझौता हुआ, जिसके बाद 20 फरवरी, 1987 को मिजोरम को राज्य का दर्जा दिया गया।
मिजोरम से जुड़े महत्त्वपूर्ण तथ्य
- राजधानी-आइजोल
- मुख्य भाषा-मिजो और अंग्रेजी
- राज्य पशु-हिमालयन सीरो
- राज्य पक्षी-बार-टेल्ड तीतर
- राज्य वृक्ष-इंडियन रोज चेस्टनट
अरूणाचल प्रदेश
अरूणाचल प्रदेश भी पहले केंद्र शासित प्रदेश के रूप में जाना जाता था। हालांकि, बाद में इसे राज्य का दर्जा दिया गया और यह पूर्ण राज्य बना।
पहले NEFA के नाम से जाना जाता था अरूणाचल प्रदेश
अरूणाचल प्रदेश को पहले उत्तर-पूर्व सीमांत एजेंसी(NEFA) के नाम से जाना जाता था। हालांकि, 1972 में इसे केंद्र शासित प्रदेश का दर्जा दिया गया।
20 फरवरी को बना राज्य
साल 1987 में 20 फरवरी के दिन अरूणाचल प्रदेश अधिनियम, 1986 के तहत इसे राज्य का दर्जा दिया गया। वहीं, यहां के प्रसिद्ध ईटा किले के नाम पर इसकी राजधानी ईटानगर को बनाया गया।
-
राजकीय भाषा- अंग्रेजी
-
मुख्य नदियां-ब्रह्मपुत्र, दिबांग, लोहित और सुबनसिरी
-
जनजातियां-न्याशी, मोनपा, आदि, मिश्मी, तागिन और आपातानी आदि।
-
राज्य पशु- मिथुन
-
राज्य पक्षी-हॉर्नबिल
-
राज्य वृक्ष-होलोंग
पढ़ेंः पाकिस्तान के साथ सबसे लंबी सीमा साझा करने वाला भारतीय जिला कौन-सा है, पढ़ें
Comments
All Comments (0)
Join the conversation