MP SET Admit Card 2026: एमपी सेट एडमिट कार्ड mppsc.mp.gov.in पर होगा जारी, परीक्षा 1 मार्च से

Last Updated: Feb 20, 2026, 12:46 IST

MPPSC SET Admit Card 2026: एमपी सेट एडमिट कार्ड जल्द ही मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (एमपीपीएससी) द्वारा जारी किया जाएगा। मध्य प्रदेश राज्य पात्रता परीक्षा- 2026 (एमपी सेट) के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार अपने लॉगिन डिटेल्स का उपयोग करके हॉल टिकट प्राप्त कर सकेंगे। परीक्षा 1 मार्च 2026 को आयोजित की जाएगी।

एमपीपीएससी एसईटी एडमिट कार्ड 2026
एमपीपीएससी एसईटी एडमिट कार्ड 2026

MPPSC SET Admit Card 2026: Madhya Pradesh Public Service Commission (MPPSC) द्वारा आयोजित मध्य प्रदेश स्टेट एलिजिबिलिटी टेस्ट (MPSET) 2026 के लिए एडमिट कार्ड जल्द ही जारी किया जाएगा। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर जाकर अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकेंगे। आयोग के अनुसार, एमपी सेट एडमिट कार्ड 2026 परीक्षा तिथि से लगभग 10 दिन पहले, यानी 21 फरवरी 2026 को जारी होने की संभावना है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे समय-समय पर वेबसाइट चेक करते रहें, ताकि एडमिट कार्ड जारी होते ही उसे डाउनलोड कर सकें।

MPP SET Admit Card: 1 मार्च 2026 को होगी एमपी सेट परीक्षा

MP SET 2026 परीक्षा 1 मार्च 2026 को आयोजित की जाएगी। जिन अभ्यर्थियों ने सफलतापूर्वक आवेदन किया है, वे अपना एडमिट कार्ड ऑनलाइन डाउनलोड कर सकेंगे। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज कर लॉगिन करना होगा।

Madhya Pradesh SET Admit Card 2026: एमपी सेट परीक्षा हाइलाइट्स

मध्य प्रदेश स्टेट एलिजिबिलिटी टेस्ट (MP SET) एक राज्य स्तरीय परीक्षा है, जो मध्य प्रदेश में लेक्चरर/असिस्टेंट प्रोफेसर पद के लिए उम्मीदवारों की पात्रता तय करने के लिए आयोजित की जाती है। यह परीक्षा ऑफलाइन मोड में होगी और इसमें दो प्रश्न पत्र शामिल होंगे। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार नीचे दी हाइलाइट्स देख सकते हैं।

विवरण

जानकारी

आयोजन संस्था

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग(MPPSC)

परीक्षा का नाम

मध्य प्रदेश स्टेट एलिजिबिलिटी टेस्ट 2026 (MP SET)

परीक्षा स्तर

राज्य स्तरीय

एडमिट कार्ड जारी तिथि

21 फरवरी 2026 (संभावित)

परीक्षा तिथि

1 मार्च 2026

परीक्षा का माध्यम

ऑफलाइन

प्रश्न पत्रों की संख्या

2 (पेपर 1 और पेपर 2)

आधिकारिक वेबसाइट

www.mppsc.mp.gov.in

ऐसे डाउनलोड करें MP SET एडमिट कार्ड 2026

उम्मीदवार नीचे दिए स्टेप्स की मदद से आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना एमपी सेट हॉल टिकट प्राप्त कर सकते हैं।

  1. आधिकारिक वेबसाइट www.mppsc.mp.gov.in पर जाएं।

  2. “MP SET Admit Card 2026” लिंक पर क्लिक करें।

  3. एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।

  4. सबमिट करते ही एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।

  5. PDF डाउनलोड कर प्रिंट निकाल लें।

एडमिट कार्ड में विवरण चेक करना जरूरी

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि एडमिट कार्ड डाउनलोड करते समय उस पर दर्ज नाम, फोटो, परीक्षा केंद्र, तिथि और समय जैसी सभी जानकारियां ध्यान से जांच लें। किसी भी प्रकार की त्रुटि होने पर तुरंत आयोग से संपर्क करें, क्योंकि एडमिट कार्ड में गलती होने पर परीक्षा केंद्र में प्रवेश से रोका जा सकता है।

MP SET एग्जाम सेंटर पर क्या ले जाएं?

सभी अभ्यर्थियों को पहचान सत्यापन के लिए परीक्षा केंद्र पर जरूरी दस्तावेज साथ ले जाना अनिवार्य है। परीक्षा हॉल में केवल निर्धारित दस्तावेज ही ले जाने की अनुमति होगी। उम्मीदवार ये दस्तावेज जरूर साथ रखें:

  • MP SET एडमिट कार्ड 2026 की प्रिंटेड कॉपी

  • वैध फोटो आईडी प्रूफ (आधार कार्ड / ड्राइविंग लाइसेंस / वोटर आईडी कार्ड / पासपोर्ट)

  • दो हाल की पासपोर्ट साइज फोटो

इन दस्तावेजों के बिना परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा, इसलिए सभी कागजात पहले से तैयार रखें।

Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive

Vijay Pratap Singh specializes in covering government exams, results and other educational news, helping students and aspirants stay informed with accurate and well-researched updates. He has a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University.

With a strong academic base in journalism, his writing focuses on exam notifications, result updates, eligibility criteria, course details and preparation strategies to help aspirants make informed career decisions. He covers all the exams conducted by SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC and other Govt. Organizations. With a passion for educational journalism, he strives to provide timely, relevant and useful content that benefits students and job seekers.

... Read More

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News