दुनिया में सबसे अधिक सोना आयात करने वाले टॉप 3 देश, देखें भारत का स्थान

Last Updated: May 12, 2026, 12:13 IST

हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से अलगे एक साल तक सोना न खरीदने की अपील की है। भारत अपनी जरूरत का अधिकांश सोना बाहर से आयात करता है। ऐसे में हम जानेंगे कि दुनिया के तीन सबसे अधिक सोना आयात करने वाले देश कौन-से हैं और भारत क्या स्थान है? आपको बता दें कि इस लिस्ट में भारत का पड़ोसी देश चीन भी शामिल है।

सबसे अधिक सोना आयात करने वाले देश
सबसे अधिक सोना आयात करने वाले देश

हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से अगले एक साल तक सोना न खरीदने की अपील की है। भारत अपने जरूरत का कुछ सोना बाहर से आयात करता है। वहीं, दुनिया में सबसे अधिक सोना आयात करने वाला देश स्विट्जरलैंड है, जिसके बाद चीन का नंबर आता है।

ये दोनों देश विदेशों से सबसे अधिक सोना आयात करते हैं। हालांकि, सोने को आयात करने के दो मुख्य कारण होते हैं, जिसमें एक कारण आभूषणों की मांग है, जबकि दूसरा कारण निवेश (सेंट्रल बैंक रिजर्व) है। अब हम इस बारे में विस्तार से जान लेते हैं।

सबसे अधिक सोना आयात करने वाला देश

दुनिया में सबसे अधिक सोना स्वीट्जरलैंड द्वारा आयात किया जाता है। यहां दुनिया का सबसे बड़ा गोल्ड रिफािइनिंग हब है, जहां कच्चे सोने को शुद्ध किया जाता है। सोने को शुद्ध करने के बाद इसे निर्यात किया जाता है। आपको बता दें भारत भी अपनी जरूरत का सोना स्वीट्जरलैंड से ही खरीदता है।

दूसरा सबसे अधिक सोना आयात करने वाला देश

चीन पूरी दुनिया में सोना आयात करने के मामले में दूसरे स्थान पर आता है। इसके साथ ही यह दुनिया का सबसे बड़ा सोना उपभोक्ता देश भी है। यहां सोने की मांग आभूषणों के अलावा निवेश के लिए भी बनी रहती है। आपको बता दें कि चीन का केंद्रीय बैंक विदेशी मुद्रा भंडार में लगातार सोने की हिस्सेदारी बढ़ा रहा है।

तीसरा सबसे बड़ा सोना आयातक देश 

दुनिया में सोने का तीसरा सबसे बड़ा उपभोक्ता और आयातक देश भारत है। मई 2026 तक की रिपोर्ट के मुताबिक, भारत अपनी जरूरत का करीब 90 फीसदी से अधिक सोना आयात करता है।

साल 2026 में भारत का सोना आयात 72 बिलियन डॉलर तक रिकॉर्ड किया गया है। यही वजह है कि भारत का एक बड़ा विदेशी मुद्रा भंडार सोना खरीदने में हो रहा है, जिससे रुपया के मूल्य पर असर पड़ रहा है। इसे देखते हुए प्रधानमंत्री द्वारा अगले एक वर्ष तक सोना न खरीदने की अपील की गई है।

पढ़ेंः भारत में किस राज्य के हैं सबसे युवा मुख्यमंत्री और क्या है नाम, जानें यहां


Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior content writer

A seasoned journalist with over 7 years of extensive experience across both print and digital media, skilled in crafting engaging and informative multimedia content for diverse audiences. His expertise lies in transforming complex ideas into clear, compelling narratives that resonate with readers across various platforms. At Jagran Josh, Kishan works as a Senior Content Writer (Multimedia Producer) in the GK section. He writes on national and international topics from a GK perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com

... Read More
First Published: May 12, 2026, 12:13 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News