Annapurna Bhandar West Bengal: नई सरकार की नई योजना, कौन है पात्र और कितना मिलेगा पैसा, यहां पढ़ें सब कुछ
अन्नपूर्णा भंडार योजना पश्चिम बंगाल की महिलाओं के लिए नई योजना है, जिसके तहत पात्र महिलाओं को हर महीने 3000 रुपये DBT के माध्यम से जारी किए जाते हैं। सितंबर माह की किस्त जारी कर दी गई है। योजना से जुड़ी अधिक अपडेट आप यहां देख सकते है।
Annapurna Bhandar West Bengal: पश्चिम बंगाल में नई सरकार के गठन के बाद, राज्य में नई कल्याणकारी योजनाओं के शुरू होने की उम्मीद की जा रही इसी कड़ी में राज्य में अन्नपूर्णा भंडार योजना शुरू की जा रही है। प्रस्तावित अन्नपूर्णा भंडार योजना के तहत पात्र महिलाओं के बैंक खातों में हर महीने 3000 रुपये की सहायता राशि प्रदान की जाती है। इस योजना की सितंबर माह की किस्त जारी कर दी गई है। चलिए इस योजना के बारें में विस्तार से समझते है।
अन्नपूर्णा भंडार योजना 2026 क्या है?
पश्चिम बंगाल में प्रस्तावित अन्नपूर्णा भंडार योजना (Annapurna Bhandar Scheme) महिलाओं के लिए एक नई कल्याणकारी योजना मानी जा रही है। इस योजना के तहत राज्य की पात्र महिलाओं को हर महीने 3000 रुपये की आर्थिक सहायता सीधे उनके बैंक खाते में DBT के जरिए भेजी जा सकती है। हालांकि, अभी तक राज्य सरकार की ओर से इस योजना को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा, वेबसाइट या आवेदन प्रक्रिया जारी नहीं की गई है।
बताया जा रहा है कि यह राशि पिछली टीएमसी सरकार की महिला सहायता योजना के मुकाबले लगभग दोगुनी हो सकती है। ऐसे में यह योजना महिलाओं और कम आय वाले परिवारों के लिए बड़ी राहत साबित हो सकती है।
अन्नपूर्णा भंडार योजना 2026 हाई लाइट्स
| योजना का नाम | अन्नपूर्णा भंडार योजना |
| राज्य | पश्चिम बंगाल |
| लाभ | 3000 रुपये प्रति माह |
| लाभार्थी | राज्य की महिलाएं |
| भुगतान तरीका | DBT (Direct Bank Transfer) |
| आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन और ऑफलाइन |
क्यों शुरू की जा रही है यह योजना?
यह योजना 2026 के पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दौरान किया गया एक बड़ा चुनावी वादा माना जा रहा है। साथ ही यह उम्मीद की जा रही है कि यह योजना मौजूदा Lakshmir Bhandar Scheme की जगह ले सकती है।
इस योजना का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाना है। सरकार चाहती है कि महिलाएं घर के खर्च, बच्चों की जरूरतों और स्वास्थ्य जैसी जरूरी चीजों को बिना आर्थिक परेशानी के संभाल सकें। खासकर कम आय वाले परिवारों को इससे काफी मदद मिलने की उम्मीद है।
कौन कर सकेगा आवेदन?
सरकार ने अभी आधिकारिक पात्रता जारी नहीं की है, लेकिन संभावित शर्तें कुछ इस प्रकार हो सकती हैं:
-
आवेदन करने वाली महिला होनी चाहिए
-
पश्चिम बंगाल की स्थायी निवासी होना जरूरी हो सकता है
-
परिवार आर्थिक रूप से कमजोर या निम्न आय वर्ग से संबंधित होना चाहिए
-
उम्र 25 वर्ष से अधिक हो सकती है
-
BPL/AAY/PHH राशन कार्ड धारकों को प्राथमिकता मिल सकती है
आवेदन के लिए कौन-कौन से डाक्यूमेंट्स हैं जरुरी?
योजना शुरू होने के बाद आवेदन के समय इन दस्तावेजों की जरूरत पड़ सकती है:
-
आधार कार्ड
-
वोटर आईडी कार्ड
-
निवास प्रमाण पत्र
-
राशन कार्ड (BPL/AAY/PHH)
-
बैंक पासबुक या बैंक स्टेटमेंट
-
आय प्रमाण पत्र
-
पासपोर्ट साइज फोटो
कैसे कर सकते हैं आवेदन?
फिलहाल योजना के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू नहीं हुई है, लेकिन उम्मीद की जा रही है कि आवेदन ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से लिए जाएंगे।
ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया
स्टेप 1: आधिकारिक पोर्टल पर जाएं (पोर्टल जल्द जारी हो सकता है)।
स्टेप 2: “Apply Online” या “New Application” विकल्प पर क्लिक करें।
स्टेप 3: मोबाइल नंबर दर्ज कर OTP से सत्यापन करें।
स्टेप 4: आवेदन फॉर्म में अपनी और परिवार की जानकारी भरें।
स्टेप 5: जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
स्टेप 6: फॉर्म जमा करने के बाद आवेदन नंबर सुरक्षित रख लें।
स्टेप 7: इसके बाद विभाग द्वारा डाक्यूमेंट्स का वेरिफिकेशन किया जाएगा।
ऑफलाइन आवेदन क्या है प्रक्रिया
जो लोग ऑनलाइन आवेदन नहीं कर पाएंगे, वे नजदीकी ब्लॉक ऑफिस, नगरपालिका कार्यालय या सरकारी कैंप में जाकर आवेदन कर सकेंगे। वहां आवेदन फॉर्म भरकर जरूरी डाक्यूमेंट्स जमा करने होंगे। आवेदन जमा होने के बाद रसीद दी जाएगी और फिर सत्यापन प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
UPI से ₹2000 या अधिक पैसा भेजने पर लगेगा चार्ज क्या? सरकार ने दिया यह जवाब
Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.