UP Vridhavastha Pension Yojana: बदल गया वृद्धावस्था पेंशन का नियम, खाते में पैसा न आए तो करें यह काम

Last Updated: Sep 17, 2026, 13:05 IST

UP वृद्धावस्था पेंशन 2026: नई व्यवस्था के तहत अब 1500 रुपये की एक किस्त हर 45 दिन में जारी की जाएगी। यानी तीन महीने में मिलने वाली कुल 3000 रुपये की राशि अब दो हिस्सों में लाभार्थियों के बैंक खाते में पहुंचेगी।

पेंशन नहीं आई तो सबसे पहले करें ये काम
पेंशन नहीं आई तो सबसे पहले करें ये काम

UP Vriddhavastha Pension: उत्तर प्रदेश में वृद्धावस्था पेंशन पाने वाले बुजुर्गों के लिए अहम बदलाव किया गया है। अब हर तीन महीने में मिलने वाली 3000 रुपये की पेंशन एक साथ नहीं आएगी। सरकार ने भुगतान की व्यवस्था में बदलाव करते हुए इसे दो किस्तों में देने की व्यवस्था शुरू की है।

नई व्यवस्था के तहत अब 1500 रुपये की एक किस्त हर 45 दिन में जारी की जाएगी। यानी तीन महीने में मिलने वाली कुल 3000 रुपये की राशि अब दो हिस्सों में लाभार्थियों के बैंक खाते में पहुंचेगी। पेंशन का पैसा पहले की तरह DBT के जरिए सीधे बैंक अकाउंट में भेजा जाएगा।

सितंबर 2026 के दूसरे सप्ताह से कई जिलों में इस नई व्यवस्था के तहत पेमेंट शुरू होने की जानकारी सामने आई है। ऐसे में अगर आपके खाते में अभी तक पेंशन की किस्त नहीं पहुंची है, तो कुछ जरूरी चीजों की जांच कर लेना चाहिए।

पहले 90 दिन में आती थी 3000 रुपये की पेंशन

पहले वृद्धावस्था पेंशन के तहत तीन महीने की 3000 रुपये की राशि एक साथ लाभार्थियों के खाते में भेजी जाती थी। अब भुगतान को दो हिस्सों में बाँट दिया गया है।

-पहली किस्त: 1500 रुपये 

-दूसरी किस्त: 1500 रुपये 

-किस्तों के बीच अंतर: करीब 45 दिन

किस कारण से रुक सकती है पेंशन ?

कई बार पेंशन की किस्त जारी होने के बावजूद पैसा खाते में नहीं पहुंचता। इसका कारण e-KYC का पूरा न होना, बैंक खाते में आधार की सीडिंग की समस्या, DBT सक्रिय न होना या पेंशन रिकॉर्ड में किसी तरह की गड़बड़ी हो सकती है।

सरकार की ओर से फर्जी लाभार्थियों को रोकने के लिए e-KYC को भी जरूरी किया गया है। ऐसे में जिन लाभार्थियों की e-KYC प्रक्रिया पूरी नहीं है, उनकी किस्त प्रभावित हो सकती है।

पेंशन नहीं आई तो सबसे पहले करें ये काम

यदि किसी लाभार्थी की पेंशन रुक जाती है तो यहां बताए गए उपाय से वे अपनी किस्त का लाभ फिर से ले सकते है- 

ऑनलाइन पेंशन स्टेटस चेक करें

सबसे पहले उत्तर प्रदेश समाज कल्याण विभाग के पेंशन पोर्टल पर जाकर अपनी पेंशन का स्टेटस चेक करें। वहां वृद्धावस्था पेंशन से जुड़े विकल्प में जाकर उपलब्ध लॉगिन या स्टेटस सुविधा का उपयोग करें।

अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर डालकर स्टेटस देखें। यदि स्टेटस में कोई Error, Pending या कोई अन्य कारण दिखाई देता है, तो उसे जल्द ठीक कराएं। 

e-KYC जरूर पूरी करें

यदि आपकी e-KYC अभी तक पूरी नहीं हुई है, तो इसे जल्द पूरा कराएं। आधार और OTP के जरिए उपलब्ध ऑनलाइन प्रक्रिया से e-KYC की जा सकती है। 

बैंक में आधार और DBT का स्टेटस देखें 

यदि e-KYC पूरी है लेकिन फिर भी पैसा नहीं आया है, तो बैंक ब्रांच में जाकर अपने खाते का स्टेटस चेक करें, और बैंक स्तर पर कोई समस्या मिलने पर उसे ठीक कराएं। 

जिला समाज कल्याण अधिकारी से संपर्क करें

यदि e-KYC और बैंक खाते से जुड़ी सभी डिटेल्स सही है, फिर भी पेंशन नहीं मिल रही है तो अपने जिले के जिला समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय से संपर्क करें।

नई व्यवस्था का मतलब यह नहीं है कि पेंशन की कुल राशि बढ़ गई है। पहले तीन महीने में 3000 रुपये एक साथ मिलते थे, जबकि अब इसी राशि को 1500 रुपये की दो किस्तों में दिया जा रहा है।

Bagesh Yadav
Bagesh Yadav

Senior Executive - Editorial

Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.

... Read More
First Published: Sep 17, 2026, 13:05 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News