BSEB Board Exam 2027: 10वीं-12वीं एग्जाम फॉर्म की डेट एक्सटेंड, जानें नई लास्ट डेट

Last Updated: Sep 17, 2026, 13:51 IST

Bihar Board Exam 2027: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से 10वीं और 12वीं के स्टूडेंट्स के लिए एग्जाम फॉर्म को भरने के लिए लास्ट डेट को एक्सटेंड करके 30 सितंबर 2026 कर दी गई है। 

Bihar Board 10th-12th Exam Form 2027 Extended Last Date
Bihar Board 10th-12th Exam Form 2027 Extended Last Date

Bihar Board 10th-12th Exam Form 2027: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने मैट्रिक (10वीं) और इंटरमीडिएट (12वीं) फाइनल एग्जाम 2027 के लिए ऑनलाइन एग्जाम फॉर्म भरने की लास्ट डेट को आगे बढ़ा दिया गया है। जिन छात्रों ने अभी तक फॉर्म नहीं भरा है, तो उन छात्रों को बोर्ड ने एक और मौका दिया है। 10वीं और 12वीं के छात्र वेबसाइट पर जाकर जल्द फॉर्म को फिल करें। 

बिहार बोर्ड द्वारा जारी ऑफिशियल नोटिस के अनुसार, अब संबंधित शिक्षण संस्थानों के प्रधान अपनी संस्था के छात्रों का ऑनलाइन एग्जाम फॉर्म एक्सटेंड की गई डेट तक भर सकते हैं। इससे पहले Bihar Board 10th-12th Exam Form 2027 भरने की लास्ट डेट 17 सितंबर 2026 निर्धारित की गई थी, जिसे अब बढ़ाकर 30 सितंबर 2026 कर दिया गया है।

Bihar Board 10th-12th Exam Form 2027 से जुड़ी हाइलाइट्स 

बिहार बोर्ड मैट्रिक और इंटरमीडिएट फाइनल एग्जाम 2027 से जुड़ी नई डेट्स और ऑफिशियल वेबसाइट्स की जानकारी लेने के लिए नीचे दी गई टेबल को देखें। 

इवेंट 

मैट्रिक (Class 10th)

इंटरमीडिएट (Class 12th)

आयोजक संस्था

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB)

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB)

एग्जाम साल 

2027

2027

पहले की लास्ट डेट 

17 सितंबर 2026

17 सितंबर 2026

एक्सटेंड डेट 

30 सितंबर 2026

30 सितंबर 2026

ऑफिशियल वेबसाइट 

exam.biharboardonline.org

intermediate.biharboardonline.com

Bihar Class 10 Board Exam Form 2027

Bihar Class 12 Board Exam Form 2027

Bihar Board Registration 2027 Extended Date: Official Tweet 

ऑनलाइन एग्जाम फॉर्म भरने की प्रक्रिया और आवश्यक निर्देश

शिक्षण संस्थानों के प्रधानों को सलाह दी गई है कि वे लास्ट डेट का इंतजार किए बिना समय रहते छात्रों के फॉर्म ऑनलाइन जमा करें:

  1. इंटरमीडिएट एग्जाम के लिए intermediate.biharboardonline.com और मैट्रिक एग्जाम के लिए exam.biharboardonline.org पोर्टल खोलें।
  2. विद्यालय के प्रधान अपने यूजर आईडी और पासवर्ड के माध्यम से लॉगिन करें।
  3. फॉर्म भरते समय छात्र/छात्रा का नाम, माता-पिता का नाम, विषय और पासपोर्ट साइज फोटो का मिलान अच्छी तरह से कर लें।
  4. फिर, निर्धारित एग्जाम फीस को ऑनलाइन माध्यम से भुगतान करके रसीद डाउनलोड को करें।

यहां भी पढ़े: DSSSB ASO Admit Card 2026: असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर एग्जाम का एडमिट कार्ड होगा जारी, dsssb.delhi.gov.in से ऐसे करें डाउनलोड

Akshara Verma
Akshara Verma

Executive - Editorial

Akshara Verma is a digital journalist. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Government Jobs, Current Affairs, General Knowledge, News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership of Jagran Josh.

A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Sep 17, 2026, 13:51 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News