Rajasthan Lab Assistant Answer Key 2026: RSSB लैब असिस्टेंट आंसर की जल्द, यहां मिलेगा PDF लिंक

Last Updated: May 12, 2026, 09:36 IST

RSSB Rajasthan Lab Assistant Answer Key 2026: Geography और Science विषयों के लिए RSSB लैब असिस्टेंट 2026 भर्ती परीक्षा की आंसर की जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जारी की जाएगी। वे सभी उम्मीदवार, जो एक या दोनों पेपरों में उपस्थित हुए थे, वे उत्तर कुंजी जारी होने के बाद अपनी रिस्पॉन्स शीट पीडीएफ डाउनलोड कर सकेंगे। 

Rajasthan Lab Assistant Answer Key 2026: RSSB लैब असिस्टेंट आंसर की जल्द, यहां मिलेगा PDF लिंक
Rajasthan Lab Assistant Answer Key 2026: RSSB लैब असिस्टेंट आंसर की जल्द, यहां मिलेगा PDF लिंक

RSSB Rajasthan Lab Assistant Answer Key 2026: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने लैब असिस्टेंट भर्ती परीक्षा 9 और 10 मई को सफलतापूर्वक आयोजित की। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अब उत्तर कुंजी जारी होने का इंतजार कर रहे हैं।  Geography और Science विषयों के लिए लैब असिस्टेंट आंसर की 2026 की पीडीएफ आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर अपलोड की जाएगी। आंसर-की के साथ-साथ, प्रश्न पत्र और आंसर शीट भी जारी की जाएगी। उम्मीदवार परीक्षा में अपने प्रदर्शन का मूल्यांकन करने के लिए उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं।

Rajasthan Lab Assistant Answer Key 2026-हाइलाइट्स 

चयन बोर्ड इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 804 उम्मीदवारों की नियुक्ति करेगा। उम्मीदवार भर्ती से संबंधित हाइलाइट्स नीचे दी तालिका में देख सकते हैं। 

भर्ती बोर्ड का नाम

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB)

परीक्षा का नाम

लैब असिस्टेंट परीक्षा 2026

परीक्षा का माध्यम

ऑफलाइन

नेगेटिव मार्किंग

1/3 अंक

विज्ञापन संख्या

05/2026

कुल रिक्त पद

804

आंसर की जारी होने की तिथि

मई 2026 (दूसरा सप्ताह)

आधिकारिक वेबसाइट

rssb.rajasthan.gov.in

परीक्षा तिथि

9 और 10 मई 2026

कुल आवेदन

9,34,735

परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी

7 लाख

Rajasthan Lab Assistant Answer Key 2026 PDF लिंक

राजस्थान लैब असिस्टेंट आंसर की 2026 और रिस्पॉन्स पीडीएफ लिंक आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर एक्टिव किया जाएगा। उम्मीदवार जिसने परीक्षा दी है, वह उत्तर कुंजी डाउनलोड करके अपने अंकों की गणना कर सकेंगे। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं। 

RSSB Lab Assistant Answer Key 2026 कैसे डाउनलोड करें? 

उम्मीदवार नीचे दिए आसान स्टेप्स को देखकर आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आंसर की और रिस्पॉन्स शीट डाउनलोड कर सकते हैं। 

  • सबसे पहले आप RSSB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

  • फिर आंसर की सेक्शन पर क्लिक करें।

  • फिर Lab Assistant Answer Key PDF लिंक पर क्लिक करें।

  • उत्तर कुंजी पीडीएफ फॉर्मेट में स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी। 

  • इसे डाउनलोड करें और सही और गलत उत्तरों को चेक करके अपने अंकों की गणना करें।

Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive

Vijay Pratap Singh specializes in covering government exams, results and other educational news, helping students and aspirants stay informed with accurate and well-researched updates. He has a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University.

With a strong academic base in journalism, his writing focuses on exam notifications, result updates, eligibility criteria, course details and preparation strategies to help aspirants make informed career decisions. He covers all the exams conducted by SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC and other Govt. Organizations. With a passion for educational journalism, he strives to provide timely, relevant and useful content that benefits students and job seekers.

... Read More
First Published: May 12, 2026, 09:36 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News