उत्तर प्रदेश के किस जिले में हुआ था भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का अंतिम अधिवेशन, जानें
भारत की आजादी से पहले उत्तर प्रदेश में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के कुल 9 अधिवेशन हुए हैं। इनमें अंतिम अधिवेश की अध्यक्षता आचार्य जे. बी. कृपलानी ने की थी।
उत्तर प्रदेश देश का चौथा सबसे बड़ा राज्य है। यहां की विविध संंस्कृति, अनूठी परंपराएं और इतिहास इसे अन्य राज्यों से अलग बनाते हैं। इतिहास में यहां देश की आजादी से पहले हुए भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के महत्त्वपूर्ण अधिवेशन भी शामिल हैं।
राष्ट्रीय कांग्रेस का 54वां अधिवेशन उत्तर प्रदेश में आयोजित किया गया था। यह आजादी से पहला कांग्रेस का अंतिम अधिवेशन था, जिसकी अध्यक्षता आचार्य जे.बी.कृपलानी ने की थी। किस जिले में हुआ था यह आयोजन, जानने के लिए पूरा लेख पढ़ें।
किस जिले में हुआ था कांग्रेस का अंतिम अधिवेशन
उत्तर प्रदेश में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC) का अंतिम आजादी से पहले अधिवेशन मेरठ जिले में आयोजित हुआ था। यह कांग्रेस का 54वां अधिवेशन था, जो भारत की आजादी से ठीक पहले नवंबर 1946 में आयोजित किया गया था।
क्या थीं अधिवेशन की विशेषताएं
-अधिवेशन का आयोजन मेरठ के विक्टोरिया पार्क में किया गया था, जिसकी तारीख 23 से 24 नवंबर 1946 थी।
-इसके अध्यक्ष आचार्य जे. बी. कृपलानी थे।
-आजादी मिलने से पहले आयोजित होने वाला यह भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का अंतिम अधिवेशन था।
मेरठ अधिवेशन का ऐतिहासिक महत्त्व
-इस अधिवेशन के समय भारत में जवाहरलाल नेहरू के नेतृत्व में 'अंतरिम सरकार' का गठन हो चुका था और देश आजादी की देहलीज पर खड़ा था।
-अधिवेशन के दौरान भारत के भावी संविधान और आजादी के बाद देश की प्रशासनिक व्यवस्था के ढांचे को लेकर गंभीर विचार-विमर्श हुआ था।
-मेरठ वही भूमि है, जहां से 10 मई 1857 को अंग्रेजों के खिलाफ भारत की पहली क्रांति की शुरुआत हुई थी। इसलिए, आजादी के मुहाने पर खड़े देश के लिए मेरठ में इस ऐतिहासिक अधिवेशन का आयोजन एक प्रतीकात्मक और भावनात्मक संदेश था।
उत्तर प्रदेश में आयोजित सभी 9 कांग्रेस अधिवेशन
उत्तर प्रदेश में आजादी से पहले कांग्रेस के कुल 9 अधिवेशन आयोजित किए गए थे:
| क्रम | वर्ष | शहर | अध्यक्ष |
| 1 | 1888 | इलाहाबाद (प्रयागराज) | जॉर्ज यूल (प्रथम अंग्रेज अध्यक्ष) |
| 2 | 1892 | इलाहाबाद (प्रयागराज) | व्योमेश चंद्र बनर्जी |
| 3 | 1899 | लखनऊ | रमेश चंद्र दत्त |
| 4 | 1905 | वाराणसी | गोपाल कृष्ण गोखले |
| 5 | 1910 | इलाहाबाद (प्रयागराज) | सर विलियम वेडरबर्न |
| 6 | 1916 | लखनऊ | अंबिका चरण मजूमदार |
| 7 | 1925 | कानपुर | सरोजिनी नायडू |
| 8 | 1936 | लखनऊ | जवाहरलाल नेहरू |
| 9 | 1946 | मेरठ | आचार्य जे. बी. कृपलानी (अंतिम अधिवेशन |
A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.