UPPSC PCS Mains Result 2026: यूपी पीसीएस मेन्स रिजल्ट uppsc.up.nic.in जारी, 2297 उम्मीदवार सफल घोषित
UPPSC PCS Mains Result 2026: यूपीपीएससी ने आज 17 सितंबर को पीसीएस मेन्स 2025-26 रिजल्ट जारी किया है। मुख्य लिखित परीक्षा में सफल हुए उम्मीदवारों को अब इंटरव्यू में शामिल होना होगा।
UPPSC PCS 2026 Mains Result: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने पीसीएस मेन्स परिणाम 2026 घोषित किया है। मुख्य लिखित परीक्षा का आयोजन 29 मार्च से 1 अप्रैल, 2026 तक किया गया था। जो कि प्रयागराज एवं लखनऊ जनपद के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित करायी गयी थी। जिसमें कुल 10284 उम्मीदवार शामिल हुए थे। आयोग द्वारा आज 17 सितंबर, 2026 को ऑफिशियल वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर परिणाम घोषित किए गए हैं।
UPPSC PCS 2026 Mains Result: रिजल्ट जारी
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर परिणाम उपलब्ध है। संबंधित परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवारों के प्राप्त अंक और कट ऑफ मार्क्स अंतिम परिणामों के बाद जारी किए जाएंगे। रिजल्ट पीडीएफ फॉर्मेट में जारी किया गया है। जिसे उम्मीदवार नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक से डाउनलोड कर सकते हैं।
UPPSC PCS 2026 Mains Result Download link
यूपीपीएससी पीसीएस मुख्य लिखित परीक्षा 2026 परिणाम पीडीएफ डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें। चयनित उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। उम्मीदवार अपना रोल नंबर ढूंढने के लिए Ctrl+ F का उपयोग कर सकते हैं।
| यूपीपीएससी पीसीएस मुख्य परीक्षा परिणाम 2026 |
UPPSC PCS Mains Result 2026: हाइलाइट्स
यूपीपीएससी पीसीएस मेन्स रिजल्ट 2026 में चयनित होने वाले उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। उम्मीदवार नीचे दिए गए टेबल में रिजल्ट से जुड़े अन्य हाइलाइट्स देख सकते हैं:
| विवरण | जानकारी |
| परीक्षा का नाम | यूपीपीएससी पीसीएस मुख्य परीक्षा 2026 |
| संचालन निकाय | उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग |
| परिणाम का नाम | यूपीपीएससी पीसीएस मुख्य परीक्षा परिणाम 2026 |
| मुख्य परीक्षा तिथि | 29 मार्च से 1 अप्रैल 2026 तक |
| परिणाम मोड | ऑनलाइन |
| यूपीपीएससी मुख्य परीक्षा परिणाम 2026 जारी होने की तिथि | 17 सितंबर 2026 (जारी) |
| चयनित उम्मीदवारों की संख्या | 2297 |
| अगला चरण | व्यक्तित्व परीक्षण / साक्षात्कार |
| वेबसाइट | uppsc.up.nic.in |
UPPSC PCS Mains Result 2026: ऑनलाइन रिजल्ट कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार नीचे दिए गए सिंपल स्टेप को फॉलो कर रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं:
स्टेप 1 सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
स्टेप 2 होम पेज पर, UPPSC PCS Mains Result 2026 पर क्लिक करें।
स्टेप 3 पीडीएफ में अपना रोल नंबर ढूंढ़ें।
स्टेप 4 भविष्य के संदर्भ के लिए पीडीएफ डाउनलोड करना ना भूलें।
Priyanka Pal is an accomplished Education Journalist with over 3.5 years of experience covering government jobs, recruitment notifications, board results, competitive examinations, and education-related news. She currently works with Jagran Josh, where she specializes in reporting on major recruitment and examination updates related to SSC, UPSC, BPSC, UPPSC, Railways, Banking, Defence and other government sectors.
Holding a Bachelor's degree in Journalism & Mass Communication from Ramlal Anand College (DU), Priyanka combines strong journalistic skills with a deep understanding of the education. She completed her schooling under the CBSE Board, where she developed a keen interest in writing and communication.
Priyanka has built expertise in creating accurate, reader-focused, and informative content that helps aspirants stay updated with the latest opportunities and examination developments. Her goal is to deliver content that not only informs but also empowers and inspires readers to achieve their academic and career aspirations.