UPSC IFS Mains Exam Date 2026: यूपीएससी आईएफएस मुख्य एग्जाम की डेट्स जारी, यहां देखें पूरा शेड्यूल और एडमिट कार्ड अपडेट

Last Updated: Sep 17, 2026, 19:09 IST

UPSC IFS Mains Schedule 2026 Out: यूपीएससी आईएफएस मुख्य एग्जाम की डेट्स आयोग ने ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है। छात्र एग्जाम का शेड्यूल जानने के लिए यहां दिए गए लिंक का उपयोग करें।

UPSC IFS Mains Exam Date 2026
UPSC IFS Mains Exam Date 2026

UPSC IFS Mains Admit Card & Exam Date 2026: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने भारतीय वन सेवा (मुख्य) एग्जाम 2026 [Indian Forest Service (Main) Examination 2026] का ऑफिशियल टाइम-टेबल जारी कर दिया गया है। जो छात्र संघ लोक सेवा आयोग की आईएफएस प्रारंभिक एग्जाम (Prelims) में पास हुए हैं, वे ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर शेड्यूल को देख और डाउनलोड कर सकते हैं।

आयोग द्वारा जारी नोटिस के अनुसार, आईएफएस मुख्य एग्जाम का आयोजन 22 नवंबर 2026 से 29 नवंबर 2026 तक अलग-अलग डेट्स में दो शिफ्ट्स में करवाएं जा रहे है। एग्जाम का पहला सेशन (Forenoon Session) सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक और दूसरा सेशन  (Afternoon Session) दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक आयोजित होंगे। 

UPSC IFS Mains 2026: एग्जाम शेड्यूल 

छात्रों की सुविधा के लिए एग्जाम की डेट्स और सब्जेक्ट की सभी डिटेल्स नीचे दी गई टेबल में दी गई है। छात्र यहां से सभी डिटेल्स को देखें। 

डेट 

पहली शिफ्ट (सुबह 9:00 से 12:00 बजे)

दूसरी शिफ्ट (दोपहर 2:30 से शाम 5:30 बजे)

22-11-2026 

सामान्य अंग्रेजी 

सामान्य ज्ञान 

23-11-2026 

गणित पेपर-I / प्राणि विज्ञान पेपर-I

गणित पेपर-II / प्राणि विज्ञान पेपर-II

25-11-2026 

सिविल इंजीनियरिंग-I / केमिकल इंजीनियरिंग-I / मैकेनिकल इंजीनियरिंग-I

सिविल इंजीनियरिंग-II / केमिकल इंजीनियरिंग-II / मैकेनिकल इंजीनियरिंग-II

26-11-2026 

कृषि इंजीनियरिंग-I / पशुपालन एवं पशु चिकित्सा विज्ञान-I / वनस्पति विज्ञान-I / रसायन विज्ञान-I

कृषि इंजीनियरिंग-II / पशुपालन एवं पशु चिकित्सा विज्ञान-II / वनस्पति विज्ञान-II / रसायन विज्ञान-II

27-11-2026 

कृषि पेपर-I / वानिकी (Forestry) पेपर-I

कृषि पेपर-II / वानिकी (Forestry) paper-II

28-11-2026 

भौतिक विज्ञान (Physics) पेपर-I

भौतिक विज्ञान (Physics) पेपर-II

29-11-2026 

भूविज्ञान (Geology) पेपर-I / सांख्यिकी (Statistics) पेपर-I

भूविज्ञान (Geology) पेपर-II / सांख्यिकी (Statistics) पेपर-II

UPSC IFS Mains 2026 Exam Notice : यहां पढ़े

यूपीएससी आईएफएस एडमिट कार्ड जल्द आने की उम्मीद

यूपीएससी आईएफएस एग्जाम का शेड्यूल जारी होने के बाद आयोग द्वारा जल्द ही ई-एडमिट कार्ड (e-Admit Card) अपनी ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर अपलोड कर दिए जाएंगे। आमतौर पर संघ लोक सेवा आयोग मेन्स एग्जाम शुरू होने से 2 से 3 पहले एडमिट कार्ड भी जारी कर देगा। 

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के आसान स्टेप्स:

यूपीएससी आईएफएस एग्जाम में शामिल होने वाले छात्र एडमिट कार्ड को डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें। 

  1. ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर ‘What's New’ या ‘e-Admit Card’ सेक्शन पर क्लिक करें।
  3. ‘Indian Forest Service (Main) Examination 2026 - e-Admit Card’ के लिंक पर क्लिक करें।
  4. अपना रजिस्ट्रेशन आईडी और रोल नंबर तथा जन्म तिथि को फिल करें। 
  5. स्क्रीन पर एडमिट कार्ड दिखाई देगा। 
  6. जैसे ही, स्क्रिन पर एडमिट कार्ड आ जाएगा, इसे डाउनलोड कर लें।
  7. फिर, उस एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट निकाल लें। 
Akshara Verma
Akshara Verma

Executive - Editorial

Akshara Verma is a digital journalist. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Government Jobs, Current Affairs, General Knowledge, News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership of Jagran Josh.

A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Sep 17, 2026, 19:09 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News