PM Kisan 24th Installment: पीएम किसान की अगली किस्त कब? किस्त से पहले जरूर पूरा कर लें ये काम
PM Kisan 24th Installment Kab Aayegi: 24वीं किस्त जारी होने से पहले किसानों को अपने रिकॉर्ड और जरूरी प्रक्रियाओं को एक बार देख लेना चाहिए ताकि किस्त आने मे कोई रुकावट न हो। 24वीं किस्त अक्टूबर में जारी होने की संभावना जताई जा रही है।
PM Kisan 24th Installment: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से जुड़े किसानों को अब अगली यानी 24वीं किस्त का इंतजार है। इस योजना के तहत पात्र किसान परिवारों को हर साल 6000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है। यह राशि 2,000-2,000 रुपये की तीन किस्तों में सीधे लाभार्थियों के बैंक खाते में ट्रांसफर की जाती है।
अब 24वीं किस्त जारी होने से पहले किसानों को अपने रिकॉर्ड और जरूरी प्रक्रियाओं को एक बार देख लेना चाहिए ताकि किस्त आने मे कोई रुकावट न हो।
ई-केवाईसी जरूर पूरी कर लें
PM Kisan के लाभार्थियों के लिए ई-केवाईसी अनिवार्य है। यदि आपने अभी तक ई-केवाईसी पूरी नहीं की है, तो इसे जल्द से जल्द पूरा कर लेना चाहिए।
किसान PM-Kisan पोर्टल पर OTP आधारित ई-केवाईसी कर सकते हैं। इसके अलावा PM-Kisan मोबाइल ऐप के जरिए फेस ऑथेंटिकेशन की सुविधा भी उपलब्ध है। किसान चाहें तो नजदीकी CSC सेंटर पर जाकर बायोमेट्रिक के जरिए भी ई-केवाईसी करा सकते हैं।
बैंक अकाउंट और आधार लिंकिंग
PM Kisan की किस्त DBT के जरिए लाभार्थी के बैंक खाते में भेजी जाती है। इसलिए यह देखना जरूरी है कि योजना में दर्ज बैंक खाता सही है और खाते से जुड़ी आधार सीडिंग में कोई समस्या नहीं है।
किसान PM-Kisan की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ‘Know Your Status’ विकल्प के जरिए भुगतान से जुड़ी जानकारी देख सकते हैं।
जमीन और लाभार्थी रिकॉर्ड में गलती तो नहीं?
तीसरा महत्वपूर्ण काम है अपने जमीन और लाभार्थी रिकॉर्ड की चेक करना। पीएम किसान योजना की पात्रता में खेती योग्य जमीन से जुड़े रिकॉर्ड की अहम भूमिका होती है।
इसलिए किसानों को अपने रिकॉर्ड में नाम, जमीन की डिटेल्स और लाभार्थी विवरण सही है या नहीं, यह जरूर देख लेना चाहिए। यदि किसी जानकारी में गलती है, तो किस्त जारी होने से पहले संबंधित विभाग के माध्यम से उसे ठीक कराने की कोशिश करनी चाहिए।
अक्टूबर में आ सकती है 24वीं किस्त?
पीएम किसान की किस्तें सामान्य तौर पर करीब चार महीने के अंतराल पर जारी की जाती हैं। 23वीं किस्त के बाद चार महीने की अवधि अक्टूबर में पूरी होती है। इसी वजह से 24वीं किस्त अक्टूबर में जारी होने की संभावना जताई जा रही है।
हालांकि, 24वीं किस्त की आधिकारिक तारीख अभी घोषित नहीं हुई है। इसलिए किसानों को तारीख की घोषणा का इंतजार करने के साथ-साथ अपनी ई-केवाईसी, बैंक खाते और जमीन से जुड़े रिकॉर्ड की स्थिति पहले ही चेक कर लेनी चाहिए।
UP Kisan Karj Mafi Yojana 2026: यूपी के किसानों का इतने रुपये तक का कर्ज होगा माफ? किसे मिलेगा लाभ, जानें
Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.