Ladki Bahin Yojana eKYC Kaise Karen: हर महीने ₹1,500 की क़िस्त जारी रखनी है तो इस तारीख तक पूरा करें यह जरुरी काम
Ladki Bahin Yojana Maharashtra माझी लाडकी बहीण योजना 2025: महाराष्ट्र सरकार की लाडकी बहिन योजना का लाभ जारी रखने के लिए ई-केवाईसी करना अनिवार्य है। इसके लिए लाभार्थियों को आधिकारिक पोर्टल पर जाकर आधार नंबर, OTP और ज़रूरी डॉक्यूमेंट जैसे आधार कार्ड, फोटो, डोमिसाइल/राशन कार्ड, आय प्रमाण पत्र और बैंक अकाउंट डिटेल्स अपलोड कर प्रक्रिया पूरी करनी होगी। अब तक बड़ी संख्या में बहनों ने यह प्रक्रिया पूरी कर ली है। सरकार ने शेष पात्र लाभार्थियों से अपील की है कि वे 31 दिसंबर 2025 से पहले e-KYC प्रक्रिया अवश्य पूरी करें। e-KYC - मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिण योजना लिंक अधिकृत लिंक खाली दिली आहे.
Ladki Bahin Yojana: महाराष्ट्र सरकार की लाडकी बहिन योजना महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और पारिवारिक सहयोग देने के उद्देश्य से शुरू की गई एक महत्वाकांक्षी पहल है। इस योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने ₹1,500 की वित्तीय सहायता डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से प्रदान की जाती है। योजना का मुख्य उद्देश्य महिलाओं की आर्थिक स्थिति मजबूत करना है। बता दें कि लाभ जारी रखने के लिए इस योजना के तहत हर वर्ष ई-केवाईसी करना ज़रूरी है। अब तक बड़ी संख्या में बहनों ने यह प्रक्रिया पूरी कर ली है। सरकार ने शेष पात्र लाभार्थियों से अपील की है कि वे 31 दिसंबर 2025 से पहले e-KYC प्रक्रिया अवश्य पूरी करें।
Ladki Bahin Yojana eKYC का ऑफिसियल लिंक नीचे दिया गया है.
e-KYC - मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिण योजना | इथे क्लिक करा / यहाँ क्लिक करें |
Lado Lakshmi Yojana Haryana | ₹2,100 प्रति माह |
31 दिसंबर से पहले e-KYC प्रक्रिया अवश्य करें:
बता दें कि लाडकी बहिण योजना के आधिकारिक पोर्टल https://ladakibahin.maharashtra.gov.in पर 18 सितंबर 2025 से e-KYC प्रक्रिया शुरू की गई थी, जिसके लिए दो महीने का समय निर्धारित किया गया था। अधिकारियों के अनुसार, अब तक बड़ी संख्या में बहनों ने यह प्रक्रिया पूरी कर ली है।
सरकार ने शेष पात्र लाभार्थियों से अपील की है कि वे 31 दिसंबर से पहले e-KYC प्रक्रिया अवश्य पूरी करें। गौरतलब है कि शुरुआत में ई-केवाईसी प्रक्रिया में तकनीकी दिक्कतें आने के कारण इसे कुछ समय के लिए देवेंद्र फडणवीस सरकार द्वारा अस्थायी रूप से रोक दिया गया था।
योजना को लेकर मंत्री ने क्या कहा:
इस योजना में पारदर्शिता सुनिश्चित करने और पात्र लाभार्थी महिलाओं को नियमित वित्तीय लाभ प्रदान करने के लिए लागू की जा रही ई-केवाईसी प्रक्रिया अभी भी जारी है।
योजना के संबंध में विभिन्न मीडिया माध्यमों से आ रही भ्रामक जानकारियों से गुमराह हुए बिना, सभी लाभार्थी केवल राज्य सरकार की आधिकारिक वेबसाइट / सरकारी संकल्पों / आधिकारिक मीडिया आउटलेट्स के माध्यम से प्रसारित आधिकारिक जानकारी पर ही भरोसा करें।
ई-केवाईसी की अंतिम तिथि 31 दिसंबर 2025 तक बढ़ा दी गई है। यह विनम्र अनुरोध है कि सभी लाभार्थी बहनें इस अवधि के भीतर ई-केवाईसी प्रक्रिया पूरी कर लें।
Ladki Bahin Yojana माझी लाडकी बहीण योजना 2025:
लाडकी बहिन योजना ही महाराष्ट्र सरकार द्वारे सुरू केलेली एक महत्वाकांक्षी योजना आहे, जी गरजू महिलांना आर्थिक सहाय्य देण्यावर लक्ष केंद्रित करते. या योजनेचा मुख्य उद्देश महिलांची आर्थिक स्थिती मजबूत करणे आणि त्यांचा सर्वांगीण विकास साधणे हा आहे.
महाराष्ट्र की 21 से 65 वर्ष की महिलाओं के लिए, जिनकी पारिवारिक वार्षिक आय ₹2.5 लाख से अधिक नहीं है, जून 2024 में एक योजना शुरू की गई है। इस योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने ₹1,500 की सहायता राशि सीधे उनके बैंक खाते में मिलती है।
Ladki bahin yojana online apply महाराष्ट्र link
आप मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिन योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन आधिकारिक वेबसाइट https://ladakibahin.maharashtra.gov.in/
पर कर सकते हैं। यदि आप “नया पंजीकरण / साइन अप” करना चाहते हैं, तो इसके लिए सीधे इस लिंक https://ladakibahin.maharashtra.gov.in/signup
पर जाएं। आवेदन या e-KYC प्रक्रिया के दौरान किसी भी तरह की परेशानी होने पर, चरणबद्ध (फेज वाइज) सही प्रक्रिया यहाँ बताई गई है, जिससे आप आसानी से रजिस्ट्रेशन पूरा कर सकते हैं।
Ladki Bahin Yojana kyc Website मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिन योजना:
Ladki Bahin Yojana kyc Status: इस योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने ₹1,500 की आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है। यानी सालभर में महिलाओं को कुल ₹18,000 की राशि सीधे डीबीटी (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से उनके बैंक खाते में भेजी जा रही है।
इस योजना से जुड़ी पूरी जानकारी और KYC अपडेट के लिए ऑफिसियल वेबसाइट https://ladakibahin.maharashtra.gov.in/ पर जाएं।
लाडकी बहिन योजना हाई लाइट्स
| हाइलाइट्स | डिटेल्स |
| मासिक सहायता राशि | पात्र महिलाओं को हर महीने ₹1,500 की आर्थिक मदद DBT के माध्यम से दी जाती है। |
| पात्रता आयु सीमा | 21 से 65 वर्ष की महिलाएँ इस योजना का लाभ उठा सकती हैं। |
| आय सीमा | वार्षिक पारिवारिक आय ₹2.5 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए। |
| शुरुआत | योजना की शुरुआत जून 2024 में महाराष्ट्र सरकार द्वारा की गई। |
| ई-केवाईसी अनिवार्यता | लाभ जारी रखने के लिए हर वर्ष ई-केवाईसी करना ज़रूरी है। |
| आवश्यक दस्तावेज़ | आधार कार्ड, फोटो, डोमिसाइल/राशन कार्ड/वोटर आईडी, आय प्रमाण पत्र, बैंक खाता विवरण आदि। |
| पारदर्शिता व सुरक्षा | ई-केवाईसी से फर्जी लाभार्थियों को रोका जाएगा और सही महिलाओं तक लाभ सुनिश्चित होगा। |
| eKYC LINK/ ई-केवायसी लिंक | अधिकृत लिंक खाली दिली आहे (ladakibahin.maharashtra.gov.in) |
| Ladki Bahin Yojana Status | अधिकृत लिंक खाली दिली आहे |
| eKYC की आखिरी तारीख | 31 दिसंबर 2025 |
क्यों जरुरी है ई-केवाईसी (eKYC)
-
योजना का लाभ लगातार पाने के लिए ई-केवाईसी अनिवार्य है।
-
सरकार ने निर्देश दिया है कि सभी लाभार्थियों को नोटिफिकेशन जारी होने के दो महीने के भीतर (डेडलाइन 31 दिसंबर 2025) ई-केवाईसी पूरी करनी होगी।
-
हर वर्ष जून महीने से ई-केवाईसी अपडेट करवाना ज़रूरी होगा।
-
उद्देश्य: पारदर्शिता बनाए रखना, फर्जी लाभार्थियों को रोकना और सही पात्र महिलाओं तक राशि पहुँचाना।
ई-केवाईसी क्या और क्यों जरूरी?
ई-केवाईसी यानी इलेक्ट्रॉनिक नो योर कस्टमर एक ऑनलाइन प्रक्रिया है, जिसके ज़रिए आपकी पहचान और ज़रूरी दस्तावेज़ों का डिजिटल सत्यापन किया जाता है। सरकार ने इसे इसलिए अनिवार्य किया है ताकि योजनाओं का लाभ केवल असली पात्र लोगों को ही मिले। पहले कई फर्जी लाभार्थी योजना का फायदा उठा रहे थे।
ई-केवाईसी के लिए कौन से डॉक्यूमेंट है जरुरी:
-
आधार कार्ड (प्राथमिक पहचान पत्र)
-
लाभार्थी की नवीनतम फोटो
-
डोमिसाइल सर्टिफिकेट / राशन कार्ड / वोटर आईडी / जन्म प्रमाण पत्र
-
आय प्रमाण पत्र (राशन कार्ड की श्रेणी के अनुसार)
-
विवाह प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
-
आधार-लिंक्ड बैंक अकाउंट डिटेल्स
Ladki Bahin Yojana eKYC ई-केवाईसी कैसे करें
e-KYC - मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिण योजना:
e-KYC: मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहीण योजनेचे लाभार्थी ई-केवायसी प्रक्रिया पूर्ण करण्यासाठी येथे क्लिक करावे.
-
आधिकारिक पोर्टल पर जाएँ: https://ladakibahin.maharashtra.gov.in
-
होमपेज पर e-KYC बैनर पर क्लिक करें।
-
आधार नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करें।
-
आधार ऑथेंटिकेशन की सहमति देकर Send OTP पर क्लिक करें।
-
आधार से जुड़े मोबाइल नंबर पर प्राप्त OTP दर्ज करें।
-
सफल वेरिफिकेशन के बाद ई-केवाईसी पूरी हो जाएगी और लाभ मिलते रहेंगे।
e-KYC - मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिण योजना | इथे क्लिक करा / यहाँ क्लिक करें |
महाराष्ट्र महिला व बाल विकास मंत्रालय ने क्या कहा
महाराष्ट्र महिला व बाल विकास मंत्रालय ने कहा है कि कैबिनेट के फैसले के अनुसार इस योजना के लाभार्थियों को हर वर्ष जून माह में अपनी ई-केवाईसी (e-KYC) पूरी करनी होगी। मंत्रालय की ओर से जारी विज्ञप्ति में बताया गया कि जून से शुरू होने वाले हर साल के दो माह के भीतर ई-केवाईसी कराना अनिवार्य रहेगा। हालांकि, चालू वित्तीय वर्ष के लिए लाभार्थियों को यह प्रक्रिया 18 सितंबर 2025 को जारी परिपत्र की तिथि से दो माह के भीतर पूरी करनी होगी।
Ladki Bahin Yojana से जुड़ी जरुरी बातें:
-
ई-केवाईसी केवल आधिकारिक सरकारी पोर्टल पर ही करें, किसी थर्ड पार्टी या फर्जी वेबसाइट पर नहीं।
-
ई-केवाईसी की प्रक्रिया पूरी तरह नि:शुल्क है; किसी को भी पैसे न दें।
-
फर्जी वेबसाइट और धोखाधड़ी से बचने के लिए सरकार लगातार चेतावनी जारी कर रही है।
-
समय पर ई-केवाईसी न कराने पर मासिक आर्थिक सहायता रोक दी जाएगी।
लाडकी बहिन योजना महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और सही लाभार्थियों तक सरकारी मदद पहुँचाने का एक मज़बूत कदम है।
काही प्रसार माध्यमांवर मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहीण योजनेबाबत प्रसारित होत असलेली बातमी वस्तुस्थितीला धरून नाही. "प्राथमिक छाननीत 52 लाख लाभार्थी महिला अपात्र" अशा मथळ्याखाली आलेल्या या बातम्या निराधार आहेत.
— Aditi S Tatkare (@iAditiTatkare) November 25, 2025
या योजनेत पारदर्शकता येण्यासाठी व योजनेच्या पात्र लाभार्थी महिलांना…
फर्जी वेबसाइटों से सावधान रहें
गूगल सर्च करने पर कई नकली वेबसाइटें सामने आ रही हैं। अगर आप गलती से इन पर ई-केवाईसी करते हैं, तो आपके बैंक अकाउंट की गोपनीय जानकारी गलत हाथों में पहुँच सकती है। इसलिए ई-केवाईसी हमेशा केवल सरकारी आधिकारिक वेबसाइट पर ही करें।
अब स्लीपर कोच में AC वाली यह सुविधा, यात्रियों के लिए क्या होगा नया? देखें यहां
Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.
