IPL 2026 Playoffs Schedule: कब और कहां खेला जायेगा एलिमिनेटर, क्वालिफायर और फाइनल, देखें डेट और वेन्यू

Last Updated: May 7, 2026, 16:31 IST

आईपीएल 2026 के प्लेऑफ मुकाबलों का शेड्यूल जारी हो गया है। क्वालिफायर-1 26 मई को धर्मशाला में, एलिमिनेटर और क्वालिफायर-2 न्यू चंडीगढ़ (मुल्लांपुर) में खेले जाएंगे। वहीं 31 मई को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में ग्रैंड फिनाले होगा। इस बार प्लेऑफ तीन अलग-अलग शहरों में आयोजित किए जाएंगे, जिससे रोमांच और भी बढ़ गया है।

IPL 2026 प्लेऑफ शेड्यूल
IPL 2026 प्लेऑफ शेड्यूल

BCCI की ओर से आईपीएल 2026 के प्लेऑफ का आधिकारिक शेड्यूल जारी कर दिया है। 70 लीग मुकाबलों के बाद अब टूर्नामेंट अपने सबसे अहम फेज में पहुंच चुका है। इस बार प्लेऑफ मुकाबले तीन अलग-अलग शहरों धर्मशाला और न्यू चंडीगढ़ में खेले जाएंगे, जबकि फाइनल मुकाबला दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा। बता दें कि फाइनल मुकाबला पहले बेंगलुरु में खेला जाना था जिसे अब बदल दिया गया है। 

धर्मशाला में होगा क्वालिफायर-1

आईपीएल 2026 का पहला प्लेऑफ मुकाबला यानी क्वालिफायर-1, 26 मई को HPCA Stadium में खेला जाएगा। इस मैच में पॉइंट्स टेबल की टॉप दो टीमें आमने-सामने होंगी। मुकाबला जीतने वाली टीम सीधे फाइनल में प्रवेश करेगी। हिमालय की खूबसूरत वादियों के बीच स्थित यह स्टेडियम तेज गेंदबाजों के लिए मददगार माना जाता है।

न्यू चंडीगढ़ में होगा एलिमिनेटर मुकाबला  

27 मई को एलिमिनेटर मैच न्यू चंडीगढ़ में खेला जाएगा। इसमें लीग फेज में तीसरे और चौथे स्थान पर रहने वाली टीमों के बीच मुकाबला होगा। हारने वाली टीम टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी, जबकि विजेता टीम क्वालिफायर-2 में पहुंचेगी। बता दें कि मुल्लांपुर का यह मैदान बल्लेबाजों के लिए अनुकूल माना जाता है।

क्वालिफायर-2 भी मुल्लांपुर में

29 मई को क्वालिफायर-2 भी न्यू चंडीगढ़ के इसी स्टेडियम में आयोजित होगा। इस मैच में क्वालिफायर-1 में हारने वाली टीम और एलिमिनेटर की विजेता टीम आमने-सामने होंगी। मुकाबला जीतने वाली टीम फाइनल में जगह बनाएगी। लगातार दो बड़े मुकाबलों की मेजबानी से इस स्टेडियम की तैयारियों और सुविधाओं की भी परीक्षा होगी।

अहमदाबाद में होगा ग्रैंड फिनाले

IPL 2026 का फाइनल मुकाबला 31 मई को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम में होने वाला यह मुकाबला टूर्नामेंट का सबसे बड़ा आकर्षण रहेगा। पहले फाइनल की मेजबानी बेंगलुरु को दी गई थी, लेकिन कुछ प्रशासनिक और लॉजिस्टिक कारणों से इसे अहमदाबाद शिफ्ट कर दिया गया।

IPL 2026 प्लेऑफ शेड्यूल 

मुकाबला

दिनांक

दिन

स्टेडियम एवं शहर

क्वालीफायर 1

26 मई 2026

मंगलवार

HPCA स्टेडियम, धर्मशाला

एलिमिनेटर

27 मई 2026

बुधवार

न्यू चंडीगढ़ (मुल्लांपुर)

क्वालीफायर 2

29 मई 2026

शुक्रवार

न्यू चंडीगढ़ (मुल्लांपुर)

फाइनल

31 मई 2026

रविवार

नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद

तीन शहरों में आईपीएल प्लेऑफ 

इस बार आईपीएल का प्लेऑफ फेज तीन अलग-अलग शहरों में आयोजित होकर इतिहास रचने जा रहा है। लीग फेज के मैच लगभग 24 मई तक पूरे होंगे, जिसके तुरंत बाद प्लेऑफ का रोमांच शुरू होगा। दर्शकों के उत्साह को देखते हुए सभी प्लेऑफ मुकाबले भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से खेले जाएंगे। टूर्नामेंट का यह अंतिम दौर अत्यधिक दबाव, रोमांच और हाई-वोल्टेज क्रिकेट से भरपूर होने की उम्मीद है।

आईपीएल में सबसे ज्यादा ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ अवॉर्ड जीतने वाला भारतीय कौन?

Bagesh Yadav
Bagesh Yadav

Senior Executive

Bagesh Yadav is an experienced content professional with over 5 years of experience in covering education, general news, national, and international affairs. He has contributed to leading platforms like Vision IAS and Only IAS. Bagesh specializes in crafting impactful content, including current news articles, trending stories, sports updates, world affairs, and engaging infographics. He delivers high-quality, informative, and inspiring content, focusing on audience engagement and achieving positive results. Currently working as a Senior Content Writer for the Current Affairs and General Knowledge sections of jagranjosh.com, he can be reached at bagesh.yadav@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: May 7, 2026, 16:24 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News