AI Impact Summit 2026: लीडर्स डिक्लेरेशन क्या है? समझें Pax Silica भारत-अमेरिका AI साझेदारी की पूरी कहानी

Last Updated: Feb 20, 2026, 19:19 IST

India AI Impact Summit 2026 में जारी “Leaders’ Declaration” AI के सुरक्षित, जिम्मेदार और समावेशी उपयोग पर वैश्विक सहमति का दस्तावेज है। वहीं भारत और अमेरिका के बीच “Pax Silica” पहल तकनीक, रिसर्च और सेमीकंडक्टर सहयोग को मजबूत कर डिजिटल इकोनॉमी व नवाचार को नई दिशा दे रहा है।

नई दिल्ली के भारत मंडपम (Bharat Mandapam) में आयोजित इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 वैश्विक स्तर पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के जिम्मेदार, सुरक्षित और समावेशी उपयोग को बढ़ावा देने के लिए एक महत्वपूर्ण मंच बनकर उभरा है। इसमें विभिन्न देशों के नीति-निर्माता, तकनीकी विशेषज्ञ और उद्योग जगत के नेता एक साथ आए हैं। 

लीडर्स डिक्लेरेशन: साझा संकल्प और रोडमैप

समिट के पांचवें दिन “लीडर्स डिक्लेरेशन” अपनाया जाएगा, जो AI गवर्नेंस के लिए एक साझा वैश्विक दृष्टि प्रस्तुत करेगा। इसमें नैतिक AI, डेटा सुरक्षा, पारदर्शिता और सहयोग पर जोर दिया जाएगा, ताकि तकनीक का लाभ सभी देशों और समाज के हर वर्ग तक पहुंचे।

GPAI काउंसिल बैठकें और रणनीति 

ग्लोबल पार्टनरशिप ऑन AI (GPAI) की उच्च स्तरीय बैठकों में सदस्य देश अब तक की प्रगति की समीक्षा करेंगे। साथ ही, जिम्मेदार AI के लिए नीतियां बनाने, जोखिम कम करने और नवाचार को बढ़ावा देने के लिए सामूहिक रणनीति पर चर्चा होगी।

पीएम मोदी का उद्घाटन और बड़ी भागीदारी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने समिट का उद्घाटन करते हुए AI को मानव विकास और आर्थिक प्रगति का महत्वपूर्ण साधन बताया। इस कार्यक्रम में 500 से अधिक AI विशेषज्ञ, 100 से ज्यादा स्टार्टअप फाउंडर्स और CEOs, 150 शिक्षाविद और करीब 400 CTO शामिल हैं, जो इसकी वैश्विक अहमियत को दर्शाता है।

AI इम्पैक्ट एक्सपो और नवाचार का प्रदर्शन

समिट के साथ आयोजित AI इम्पैक्ट एक्सपो में बड़ी संख्या में प्रदर्शकों और स्टार्टअप्स ने हिस्सा लिया है। यहां नई AI तकनीकों, उत्पादों और समाधानों का प्रदर्शन किया जा रहा है। भारी उत्साह को देखते हुए एक्सपो को एक दिन और बढ़ाया गया है।

भारत-अमेरिका साझेदारी और Pax Silica डिक्लेरेशन

विदेश मंत्रालय, भारत ने Pax Silica डिक्लेरेशन और भारत-अमेरिका “AI Opportunity Partnership” को द्विपक्षीय संबंधों में एक बड़ा कदम बताया है। इस समझौते के तहत दोनों देश मजबूत सप्लाई चेन, महत्वपूर्ण खनिजों (क्रिटिकल मिनरल्स), भरोसेमंद कंप्यूटिंग और अगली पीढ़ी की AI तकनीकों पर मिलकर काम करेंगे, जिससे वैश्विक स्तर पर नवाचार (इनोवेशन) को बढ़ावा मिलेगा। 

T20 WC 2026 Super 8: वर्ल्ड कप से ऑस्ट्रेलिया की छुट्टी, भारत समेत किन टीमों ने मारी सुपर 8 में एंट्री? देखें यहां

Bagesh Yadav
Bagesh Yadav

Senior Executive

Bagesh Yadav is an experienced content professional with over 5 years of experience in covering education, general news, national, and international affairs. He has contributed to leading platforms like Vision IAS and Only IAS. Bagesh specializes in crafting impactful content, including current news articles, trending stories, sports updates, world affairs, and engaging infographics. He delivers high-quality, informative, and inspiring content, focusing on audience engagement and achieving positive results. Currently working as a Senior Content Writer for the Current Affairs and General Knowledge sections of jagranjosh.com, he can be reached at bagesh.yadav@jagrannewmedia.com.

... Read More

यूपीएससी, एसएससी, बैंकिंग, रेलवे, डिफेन्स और प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए नवीनतम दैनिक, साप्ताहिक और मासिक करेंट अफेयर्स और अपडेटेड जीके हिंदी में यहां देख और पढ़ सकते है! जागरण जोश करेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें!

एग्जाम की तैयारी के लिए ऐप पर वीकली टेस्ट लें और दूसरों के साथ प्रतिस्पर्धा करें। डाउनलोड करें करेंट अफेयर्स ऐप

AndroidIOS

Trending

Latest Education News