DSSSB Various Post Answer Key 2026: दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) ने विभिन्न पदों के लिए परीक्षा 2026 की उत्तर कुंजी जारी कर दी है। विभिन्न परीक्षाओं में शामिल होने वाले उम्मीदवार उत्तर कुंजी, अपने स्कोर कैलकुलेट कर सकते हैं। संबंधित उत्तर कुंजी डिस्पैच राइडर, प्रोसेस सर्वर, शॉफर, सीनियर साइंटिफिक असिस्टेंट, माइक्रोबायोलॉजी, कंजर्वेशन असिस्टेंट सहित पदों के लिए जारी की गई है। 16 और 17 फरवरी, 2026 को आयोजित हुई परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार आगे लेख में दिए डायरेक्ट लिंक के माध्यम से आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं।
DSSSB Various Posts Answer Key 2026: उत्तर कुंजी जारी
डीएसएसएसबी की ओर से ऑफिशियल वेबसाइट पर विभिन्न पदों के लिए उत्तर कुंजी 2026 जारी कर दी गई है। इस भर्ती अभियान में विभिन्न विज्ञापनों के अंतर्गत कई पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। यदि आपको उत्तरों में कोई विसंगति मिलती है, तो आप निर्धारित समय सीमा से पहले नोटिस के अनुसार आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।
DSSSB Various Posts Answer Key 2026: हाइलाइट्स
डीएसएसएसबी विभिन्न पदों से जुड़ी उत्तर कुंजी 2026 से जुड़े महत्वपूर्ण विवरण उम्मीदवार नीचे दी गई टेबल में देख सकते हैं।
| संगठन | दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (डीएसएसएसबी) |
| पद का नाम | डिस्पैच राइडर, प्रोसेस सर्वर, शॉफर, सीनियर साइंटिफिक असिस्टेंट, माइक्रोबायोलॉजी, कंजर्वेशन असिस्टेंट |
| परीक्षा तिथि | 16 और 17 फरवरी 2026 |
| उत्तर कुंजी की स्थिति | जारी |
| उत्तर कुंजी जारी होने की तिथि | 20 फरवरी 2026 |
| आपत्ति दर्ज करने की अंतिम तिथि | 25 फरवरी 2026 |
| ऑफिशियल वेबसाइट | dsssb.delhi.gov.in |
DSSSB Various Posts Objection Window: ऑब्जेक्शन विंडो
दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) की ओर से जारी की गई विभिन्न विषयों की उत्तर कुंजी में कोई विसंगति दिखाई देती है, वे ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि आपत्ति दर्ज कराने का ऑनलाइन लिंक 20 से 25 फरवरी तक एक्टिव कर दिया जाएगा। डीएसएसएसबी की ओर से साफ तौर पर कहा गया है कि आपत्ति केवल ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी किए गए लिंक के माध्यम से ही स्वीकार की जाएगी। आपत्तियों की समीक्षा के बाद ही बोर्ड की ओर से अंतिम उत्तर कुंजी जारी की जाएगी।
DSSSB Various Posts Answer Key 2026: उत्तर कुंजी पीडीएफ लिंक
डीएसएसएसबी ने विभिन्न पदों के विज्ञापनों के अंतर्गत कई पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए थे। हाल ही में हुई विभिन्न पदों के लिए आयोजित की गई परीक्षाओं की उत्तर कुंजी जारी की गई है। उम्मीदवार उत्तर कुंजी पीडीएफ डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक कर सकते हैं।
| डीएसएसएसबी विभिन्न पदों की उत्तर कुंजी 2026 |
DSSSB Various Posts Answer Key 2026: ऑनलाइन उत्तर कुंजी कैसे डाउनलोड करें?
डीएसएसएसबी विभिन्न पदों से जुड़ी उत्तर कुंजी 2026 उम्मीदवार नीचे दिए गए सिंपल स्टेप के जरिए डाउनलोड कर सकते हैं।
-
सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in पर जाएं।
-
होम पेज पर, Answer Key 2026 सेक्शन पर जाएं।
-
विभिन्न परीक्षाओं के लिए अंतिम/अनंतिम उत्तर कुंजी लिंक पर क्लिक करें।
-
लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करें और लॉगिन करें।
-
उत्तर कुंजी स्क्रीन पर दिखाई देगी।
-
पीडीएफ डाउनलोड करें और भविष्य में संदर्भ के लिए इसे सेव कर लें।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation