Current Affairs Quiz In Hindi 14 July 2025: प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों और जागरूक पाठकों के लिए जागरण जोश लेकर आया है आज का महत्वपूर्ण करेंट अफेयर्स क्विज. इस क्विज मेंविंबलडन 2025, राज्यसभा के नए सदस्य, यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल से जुड़े सवाल शामिल हैं.
1. हाल ही में राज्यसभा के लिए कितने लोगो को नामित किया गया है?
A) 3
B) 4
C) 5
D) 6
B) 4
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने हाल ही में राज्यसभा के लिए उज्ज्वल निकम (प्रसिद्ध वकील), हर्षवर्धन श्रृंगला (अनुभवी राजनयिक), डॉ. मीनाक्षी जैन (इतिहासकार) और सी सदानंदन मास्टर (केरल के शिक्षक और सामाजिक कार्यकर्ता) को नामित किया है। ये चारों अपने-अपने क्षेत्रों में विशिष्ट योगदान के लिए जाने जाते हैं। नए नामांकनों के बाद नामित श्रेणी की सभी 12 सीटें अब पूरी तरह भर गई हैं।
2. विम्बलडन 2025 पुरुष एकल खिताब किसने जीता?
A) नोवाक जोकोविच
B) कार्लोस अल्कराज
C) जानिक सिनर
D) इनमें से कोई नहीं
C) जानिक सिनर
विम्बलडन 2025 के पुरुष एकल फाइनल में जानिक सिनर ने कार्लोस अल्कराज को हराकर इतिहास रच दिया। वे विम्बलडन में एकल खिताब जीतने वाले पहले इतालवी खिलाड़ी बन गए हैं।
3. जुलाई 2025 में भारत की नवीनतम यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल कौन सी घोषित की गई?
A) हम्पी
B) भीमबेटका शैलाश्रय
C) मराठा सैन्य परिदृश्य
D) चोल मंदिर
C) मराठा सैन्य परिदृश्य
मराठा सैन्य परिदृश्य को जुलाई 2025 में यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में भारत की 44वीं प्रविष्टि के रूप में शामिल किया गया। यह स्थल मराठा साम्राज्य की सैन्य रणनीति, स्थापत्य और किलेबंदी की उत्कृष्ट मिसाल है। इसमें महाराष्ट्र और तमिलनाडु में स्थित प्रसिद्ध किले जैसे शिवनेरी, रायगढ़, राजगढ़, प्रपातगढ़, सिंहगढ़, गिंजी किला आदि शामिल हैं।
4. विंबलडन 2025 महिला एकल खिताब किसने जीता?
A) एम्मा राडुकानु
B) अमांडा अनीसीमोवा
C) इगा स्वियाटेक
D) एरिना सबालेंका
C) इगा स्वियाटेक
इगा स्वियाटेक ने विंबलडन 2025 महिला एकल खिताब जीतकर अपना पहला विंबलडन और कुल मिलाकर छठा ग्रैंड स्लैम खिताब अपने नाम किया। फाइनल में उन्होंने अमांडा अनीसीमोवा को एकतरफा मुकाबले में 6-0, 6-0 से हराया, जो उनके दबदबे को दर्शाता है।
5. हाल ही में मुहम्मदु बुहारी का निधन हो गया, वह किस देश के पूर्व राष्ट्रपति थे?
A) घाना
B) नाइजीरिया
C) केन्या
D) दक्षिण अफ्रीका
B) नाइजीरिया
मुहम्मदु बुहारी (Muhammadu Buhari) नाइजीरिया के इतिहास में एक महत्वपूर्ण नेता रहे हैं। वे पहले सैन्य शासक रहे और बाद में लोकतांत्रिक ढंग से राष्ट्रपति चुने गए।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation