UPSSSC Livestock Extension Officer 2026 Notification : यूपी पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, पात्रता मानदंड सहित डिटे्लस जानें 

Last Updated: Aug 10, 2026, 20:03 IST

UPSSSC Livestock Extension Officer 2026: यूपीएसएसएससी ने पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। जिसमें कुल 1251 पदों को भरा जाएगा। अधिसूचना के अनुसार रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 9 अगस्त को शुरू की जाएगी। उम्मीदवार पात्रता मानदंड सहित डिटेल्स जानने के लिए आगे लेख देखें। 

UPSSSC Livestock Extension Officer 2026 Notification : यूपी पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती का नोटिफिकेशन जारी
UPSSSC Livestock Extension Officer 2026 Notification : यूपी पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती का नोटिफिकेशन जारी

UPSSSC Livestock Extension Officer 2026: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। आयोग की ओर से नोटिफिकेशन 10 अगस्त को जारी किया गया है। विज्ञापन संख्या 17 परीक्षा 2026 के तहत कुल 1251 रिक्त पदों को भरा जाएगा। रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 9 अगस्त से शुरू होगी। इच्छुक उम्मीदवार आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट https://upsssc.gov.in/ पर जाकर कर सकेंगे। 

UPSSSC Livestock Extension Officer 2026 Notification 

यूपीएसएसएससी की ओर से पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती का नोटिफिकेशन 10 अगस्त को जारी किया गया है। जिसका उद्देश्य (Livestock Extension Officer) के 1251 रिक्त पदों को भरना है। इसके लिए आवेदन की प्रक्रिया 9 से 29 अगस्त तक जारी रहेगी। फॉर्म करेक्शन के लिए 6 अक्टूबर तक का समय दिया जाएगा। अधिसूचना में आयु सीमा, शैक्षणिक योग्यता, चयन प्रक्रिया सहित डिटेल्स शामिल हैं। भर्ती से संबंधित अन्य जानकारी के लिए उम्मीदवारों को ऑफिशियल नोटिफिकेशन ध्यान से पढ़ने की सलाह दी जाती है। 

यूपीएसएसएससी पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती 2026 नोटिफिकेशन 

पीडीएफ डाउनलोड करें

UPSSSC Livestock Extension Officer 2026 Date: हाइलाइट्स 

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने अधिसूचना ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर जारी की है। इच्छुक उम्मीदवार 9 सितंबर से आवेदन शुरू कर सकते हैं। भर्ती से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण डिटेल्स के लिए नीचे दिए गए टेबल में देखें। 

भर्ती बोर्ड 

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) 

विज्ञापन संख्या

17 परीक्षा 2026 

पोस्ट  

पशुधन प्रसार अधिकारी

रिक्त पदों की संख्या 

1251 

नौकरी की स्थान 

उत्तर प्रदेश राज्य 

नोटिफिकेशन की डेट

10 अगस्त 2026 

रजिस्ट्रेशन की डेट 

9 सितंबर, 2026 

ऑफिशियल वेबसाइट 

https://upsssc.gov.in/ 

UPSSSC Livestock Extension Officer 2026 Eligibility: पात्रता मानदंड 

यूपी पशुधन प्रसार अधिकारी (Livestock Extension Officer) सीधी भर्ती 2026 के लिए उम्मीदवारों को निम्नलिखित तय पात्रता मानदंडों को पूरा करना आवश्यक है। 

शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification)  

  • माध्यमिक शिक्षा परिषद्, उत्तर प्रदेश की जीव विज्ञान समूह के साथ इंटरमीडिएट की परीक्षा या सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त 10+2 के समकक्ष कोई परीक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक है। 

  • किसी पशुचिकित्सा विश्वविद्यालय/पशुचिकित्सा महाविद्यालय से दो वर्षीय पशुधन प्रसार डिप्लोमा पाठ्यक्रम अवश्य होना चाहिए।

  • देवनागरी लिपि में हिन्दी का ज्ञान होना चाहिए। 

आयु सीमा (Age limit)

संबंधित भर्ती के लिए उम्मीदवारों की आयु सीमा 21 से 40 वर्ष होनी चाहिए। आयु सीमा की गणना (1 जुलाई से, 2026) से की जाएगी। आरक्षित श्रेणी को आयु सीमा में छूट तय नियमों के तहत लागू रहेगी। 


Priyanka Pal
Priyanka Pal

Executive - Editorial

Priyanka Pal is an accomplished Education Journalist with over 3.5 years of experience covering government jobs, recruitment notifications, board results, competitive examinations, and education-related news. She currently works with Jagran Josh, where she specializes in reporting on major recruitment and examination updates related to SSC, UPSC, BPSC, UPPSC, Railways, Banking, Defence and other government sectors.

Holding a Bachelor's degree in Journalism & Mass Communication from Ramlal Anand College (DU), Priyanka combines strong journalistic skills with a deep understanding of the education. She completed her schooling under the CBSE Board, where she developed a keen interest in writing and communication.

Priyanka has built expertise in creating accurate, reader-focused, and informative content that helps aspirants stay updated with the latest opportunities and examination developments. Her goal is to deliver content that not only informs but also empowers and inspires readers to achieve their academic and career aspirations.

... Read More
First Published: Aug 10, 2026, 20:03 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News