UPSC CSE 2025 Ravi Raazi AIR 20: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने 20 मार्च 2026 को अपनी ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2025 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया। बिहार के नवादा जिले के रहने वाले रवि राज ने सीमित साधनों, कड़ी मेहनत, लगन और सही रणनीति के चलते सिविल सेवा परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक (AIR) 20 हासिल कर अपनी एक अलग पहचान बनाई। वह देख नहीं सकते। रवि राज खुद नहीं पढ़ सकते और न ही लिख सकते हैं। लेकिन सपनों की रोशनी ने इतिहास रच दिया है। रवि की यह कहानी हजारों UPSC अभ्यर्थियों के लिए प्रेरणा का स्त्रोत बन गई। आज हम आपको उनकी सफलता की कहानी बताएंगे।
कौन है रवि राज?
रवि राज का जन्म बिहार के नवादा जिले के मौली गांव में हुआ। रवि ने सिविल सेवा परीक्षा 2025 में ऑल इंडिया रैंक 20 हासिल कर मिसाल कायम की। बचपन में उनकी आंखों की रोशनी चली गई थी।वह अपने घर में पहले सिविल सेवा अधिकारी बने हैं। उनके पिता का नाम रंजन कुमार सिन्हा पेशे से एक किसान है। माता विभा सिन्हा घर की जिम्मेदारी संभालती है। रवि की एक बड़ी बहन भी है, जिनकी शादी हो चुकी है। रवि ने लगातार तीन UPSC सिविल सेवा की परीक्षा दी, लेकिन वह सफल नहीं हो सकें। चौैथी बार में रवि ने UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2024 में ऑल इंडिया रैंक (AIR) 182 हासिल की थी। इस दौरान वह बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की परीक्षा पास कर राजस्व अधिकारी के पद पर चयनित हुए थे और आज दृष्टिबाधित रवि राज ने कड़ी मेहनत और अटूट इच्छाशक्ति के साथ UPSC सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2025 में ऑल इंडिया रैंक 20 हासिल की।
रवि राज Educational Qualification
रवि राज ने अपनी शुरुआती पढ़ाई दयाल पब्लिक स्कूल से परी की। 10वीं में उन्होंने सत्येंद्र नारायण सिंह इंटर स्कूल में दाखिला ले लिया। 12वीं के बाद रवि ने राजनीति विज्ञान विषय में स्नातक की डिग्री प्राप्त की। इसके बाद वह सिविल सेवा की तैयारी में जुट गए। रवि ने घर पर रहकर ही नियमित अध्ययन किया। वे प्रतिदिन लगभग 8 से 10 घंटे तक पढ़ाई करते थे।
रवि राज ने सिविल सेवा की तैयारी कैसे की?
सुब्रमणयम भारती के UPSC सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2025 में सफलता के पीछे लगातार मेहनत, अनुशासन, पढ़ाई के प्रति समर्पण और सही रणनीति रही। वह हमेशा अपडेट रहने के लिए अखबार, सरकारी रिपोर्ट और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों पर नजरे बनाए रखते थे। मेन्स की परीक्षा के लिए जतिन रोजाना लिख-लिख कर अभ्यास करते थे और इंटरव्यू के लिए मॉक इंटरव्यू में भाग लेते थे।
यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2025
संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की ओर से सिविल सेवा परीक्षा (CSE) का रिजल्ट 2025 जारी कर दिया गया है। अनुज अग्निहोत्री ने प्रथम स्थान, राजेश्वरी सुवे एम ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। भारतीय सिविल सेवा की परीक्षा पास करना आसान नहीं होता। इसके लिए प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू से गुजरना होता है। इसके बाद IAS, IPS और IFS के लिए चयन किया जाता है।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation