NCERT Admit Card 2026: एनसीईआरटी नॉन टीचिंग पदों के लिए एडमिट कार्ड जारी, ये रहा डाउनलोड लिंक

Last Updated: Mar 19, 2026, 16:00 IST

NCERT Admit Card 2026: एनसीईआरटी ने ग्रुप-ए, ग्रुप-बी और ग्रुप-सी के 173 नॉन टीचिंग पदों के लिए एडमिट कार्ड 2026 जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार ऑफशियल  वेबसाइट ncert.nic.in से अपने लॉग इन क्रेडेंशियल्स का इस्तेमाल करके हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं, जिसका कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) एग्जाम 24 मार्च से 27 मार्च 2026 के बीच आयोजित किया जाएगा। 

NCERT Admit Card 2026
NCERT Admit Card 2026

NCERT Admit Card 2026: राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (NCERT) ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट ncert.nic.in पर ग्रुप-ए, ग्रुप-बी और ग्रुप-सी के नॉन टीचिंग पदों के लिए एडमिट कार्ड 2026 जारी कर दिया है। इसके तहत लैब असिस्टेंट, लोवर डिवीजन क्लर्क (LDC), असिस्टेंट और तकनीकी सहित अन्य पदों को भरा जाएगा। इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार एनसीईआरटी की ऑफिशियल वेबसाइट से अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। इन पदों का कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) एग्जाम 24 मार्च से 27 मार्च 2026 के बीच आयोजित किया जाएगा। 

NCERT Admit Card 2026 डाउनलोड करने का ऑनलाइन लिंक  

एनसीईआरटी ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट ncert.nic.in पर नॉन टीचिंग पदों के लिए एडमिट कार्ड 2026 जारी कर दिया है। उम्मीदवार रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड का इस्तेमाल करके हॉल टिकट प्राप्त कर सकते हैं। नीचे एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का लिंक उपलब्ध कराया गया है। 

एनसीईआरटी एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने की लिंक 

क्लिक करें 

NCERT Admit Card 2026 - हाइलाइट्स

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने के बाद उसमें निहित जानकारी को ध्यानपूर्वक चेक करें। त्रुटि पाए जाने पर परीक्षा प्राधिकारी से संपर्क किया जा सकता है। एनसीईआरटी के अंतर्गत नॉन-टीचिंग पदों के लिए टेस्ट 24 मार्च से 27 मार्च 2026 के बीच आयोजित किया जाएगा। आप नीचे दी गई टेबल से महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। 

विवरण 

जानकारी 

संस्था का नाम

राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (NCERT) 

विज्ञापन संख्या 

01/2025/नॉन अकादमिक 

पद का नाम 

ग्रुप-ए, ग्रुप-बी और ग्रुप-सी 

रिक्त पदों की संख्या 

173 

परीक्षा की तिथि 

24 मार्च से 27 मार्च 2026 

एडमिट कार्ड 

जारी 

चयन प्रक्रिया 

सीबीटी, स्किल टेस्ट और इंटरव्यू 

ऑफिशियल वेबसाइट 

ncert.nic.in

NCERT Admit Card 2026 डाउनलोड कैसे करें? 

एनसीईआरटी के ग्रुप-ए, ग्रुप-बी और ग्रुप-सी के नॉन टीचिंग पदों हेतु एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए आप नीचे दिए गए सिंपल स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं। 

  • सबसे पहले एनसीईआरटी की ऑफिशियल वेबसाइट ncert.nic.in पर जाएं। 

  • NCERT Admit Card 2026 पर क्लिक करें।

  • रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें। 

  • एडमिट कार्ड में निहित जानकारी को चेक करें। अब सबमिट पर क्लिक करें। 

  • एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें। इसका एक प्रिंट परीक्षा केंद्र पर साथ लेकर जाएं।  

ये भी पढ़ें: UPSC CSE 2025 Ravi Raaz AIR 20: दृष्टिबाधित ने सिविल सेवा परीक्षा में हासिल की 20वीं रैंक, दिल छू लेगी रवि राज की कहानी

Farhan Khan is a passionate content writer with over 3 years of experience in creative storytelling, research-based writing, and digital content creation. He curates content on Sarkari Results, Admit Card, Notifications. He covers exams such as UPSC, SSC, Banking, Defense etc.  He completed Master’s in Mass Communication from Guru Jambheshwar University.

... Read More
First Published: Mar 19, 2026, 16:00 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News