upresults.nic.in 2026: इस रिजल्ट लिंक से चेक करें यूपी बोर्ड 10th, 12th का रिजल्ट, सेव करें मार्कशीट

Last Updated: Apr 23, 2026, 16:52 IST

यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी। छात्र आधिकारिक वेबसाइट upresults.nic.in पर विजिट कर रोल नंबर दर्ज कर अपना रिजल्ट आसानी से चेक कर सकते हैं। छात्र अपना रिजल्ट Jagran Josh के रिजल्ट पेज jagranjosh.com/results पर भी देख सकते हैं। कक्षा 10वीं का पास प्रतिशत 90.42% और 12वीं का 80.38% रिजल्ट रहा, छात्र अपना रिजल्ट upmsp.edu.in और upresults.nic.in पर चेक कर सकते हैं।

UP Board 10th Result 2026 Link 1

UP Board 10th Result 2026 Link 2

UP Board 12th Result 2026 Link 1

UP Board 12th Result 2026 Link 2

upresults.nic.in 2026: यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं रिजल्ट 2026 उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) बस थोड़ी देर में जारी करने जा रहा है. रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र अपनी मार्कशीट ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें आधिकारिक वेबसाइट्स जैसे upmsp.edu.in, upresults.nic.in और results.upmsp.edu.in पर जाना होगा और रोल नंबर दर्ज करना होगा जिसके बाद छात्र अपनी मार्कशीट आसानी से देख और डाउनलोड कर सकते है। आधिकारिक वेबसाइट स्लो या क्रैश होने छात्र Jagran Josh के रिजल्ट पेज jagranjosh.com/results पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं।  

UP Board 10th Result: अंशिका वर्मा ने नाम किया रौशन 

UP Board 10th Result: अंशिका वर्मा (मॉडर्न एकेडमी इंटर कॉलेज, बाराबंकी) ने 97.83% अंक हासिल कर कक्षा 10 में संयुक्त रूप से पहला स्थान प्राप्त किया है। यह घोषणा प्रयागराज में आयोजित बोर्ड की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान की गई। अधिकारियों ने टॉपर्स के साथ ओवरऑल प्रदर्शन के आंकड़े भी जारी किए हैं, जबकि छात्र आधिकारिक वेबसाइट्स और DigiLocker के जरिए अपनी मार्कशीट देख रहे हैं।

UPMSP Board Results: Class 12 Toppers के नाम आये सामने 

  • रैंक 1: शिखा वर्मा (सीतापुर) – 97.60%

  • रैंक 2: नंदिनी गुप्ता (बरेली) – 97.20%, श्रेय वर्मा – 97.20%

  • रैंक 3: सुरभि यादव (बरेली), पूजा पाल (बाराबंकी)

10th, 12th Class Result 2026: बस थोड़ी ही देर रिजल्ट हो रहा आउट, सभी अधिकारी तैयार

UP Board 2026: बस थोड़ी ही देर में यूपी बोर्ड रिजल्ट जारी होने वाला है और अधिकारी पूरी तरह तैयार हैं। अंतिम तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जैसे ही लिंक सक्रिय होगा, छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रोल नंबर दर्ज कर तुरंत परिणाम चेक कर सकेंगे।

UPMSP Board Results: Class 12 Toppers के नाम आये सामने 

  • रैंक 1: शिखा वर्मा (सीतापुर) – 97.60%

  • रैंक 2: नंदिनी गुप्ता (बरेली) – 97.20%, श्रेय वर्मा – 97.20%

  • रैंक 3: सुरभि यादव (बरेली), पूजा पाल (बाराबंकी)

upresults.nic.in पर छात्र ऐसे देखें अपनी मार्कशीट

upresults.nic.in 2026 के जरिए छात्र यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट आसानी से चेक कर सकते हैं। वेबसाइट पर जाकर “10th/12th Result 2026” लिंक पर क्लिक करें। अपना रोल नंबर और कैप्चा दर्ज कर सबमिट करें। रिजल्ट स्क्रीन पर दिखेगी, जिसे डाउनलोड या प्रिंट कर भविष्य के लिए सुरक्षित रखा जा सकता है। 

UP Board Result 2026 Check: आधिकारिक वेबसाइट्स की लिस्ट, रिजल्ट यहां चेक करें छात्र
छात्र यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट देखने के लिए इन आधिकारिक वेबसाइट्स का उपयोग कर सकते हैं:

  • upmsp.edu.in

  • upresults.nic.in

  • results.upmsp.edu.in

  • results.digilocker.gov.in

आधिकारिक वेबसाइट स्लो या क्रैश होने कैसे देखें मार्कशीट

आधिकारिक वेबसाइट स्लो या क्रैश होने की स्थिति में छात्र वैकल्पिक प्लेटफॉर्म का उपयोग कर सकते हैं। ऐसे में छात्र Jagran Josh के रिजल्ट पेज (jagranjosh.com/results) पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं। इसके लिए उन्हें केवल अपना रोल नंबर दर्ज करना होगा, जिसके बाद उनका रिजल्ट स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा। 

UP Board Result 2026 Roll Number: कहां मिलेगा रोल नंबर?

यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी होने से पहले अगर आपका रोल नंबर नहीं मिल रहा है, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। यह आपको अपने एडमिट कार्ड पर आसानी से मिल जाएगा। यदि एडमिट कार्ड उपलब्ध नहीं है, तो आप अपनी कक्षा शिक्षक से संपर्क कर सकते हैं, जिनके पास आपकी पूरी जानकारी होती है। 

रोल नंबर से रिजल्ट चेक करने का तरीका:

स्टेप 1 सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट खोलें।
स्टेप 2 होमपेज पर 10वीं या 12वीं रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3 अपना रोल नंबर और जरूरी जानकारी दर्ज करें।
स्टेप 4 कैप्चा कोड भरकर सबमिट करें।
स्टेप 5 इसके बाद रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा, जिसे डाउनलोड या प्रिंट किया जा सकता है।

छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे रिजल्ट चेक करते समय केवल आधिकारिक वेबसाइट्स का ही उपयोग करें और किसी भी फर्जी लिंक से बचें।

Bagesh Yadav
Bagesh Yadav

Senior Executive

Bagesh Yadav is an experienced content professional with over 5 years of experience in covering education, general news, national, and international affairs. He has contributed to leading platforms like Vision IAS and Only IAS. Bagesh specializes in crafting impactful content, including current news articles, trending stories, sports updates, world affairs, and engaging infographics. He delivers high-quality, informative, and inspiring content, focusing on audience engagement and achieving positive results. Currently working as a Senior Content Writer for the Current Affairs and General Knowledge sections of jagranjosh.com, he can be reached at bagesh.yadav@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Apr 23, 2026, 15:34 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News