UP Board 10th Result 2026 Link 1
UP Board 10th Result 2026 Link 2
UP Board 12th Result 2026 Link 1
UP Board 12th Result 2026 Link 2
UP Board Result 2026 Link: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद्(UPMSP) के 10वीं और 12वीं के छात्र अब तैयार हो जाएं। क्योंकि, बोर्ड जल्द ही रिजल्ट जारी करने वाला है। छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in और upresults.nic.in पर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं। इसके लिए छात्रों को रोल नंबर और रोल कोड पता होना चाहिए। वहीं, छात्र रिजल्ट चेक करने के साथ ही अपना अपनी मार्कशीट को भी डाउनलोड कर सकते हैं। इस लेख में हमने रिजल्ट चेक करने के लिए डायरेक्ट लिंक भी दिया है, जिससे यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट क्रैश होने पर आप एक क्लिक पर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
कहां मिलेगा यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का डायरेक्ट रिजल्ट
यूपी बोर्ड(UP Board) द्वारा अपनी आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in और upresults.nic.in पर रिजल्ट जारी करेगा। हालांकि, अधिक लोड होने की वजह से यह साइट क्रैश हो सकती है। ऐसे में छात्र Jagranjosh.com पर भी अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इसके लिए छात्रों के पास अपना रोल नंबर और रोल कोड होना चाहिए।
रिजल्ट के बाद तुरंत करें ये काम
यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र तुरंत सक्रिय हो जाएं। क्योंकि, रिजल्ट के बाद 10वीं के छात्रों के लिए 11वीं के लिए दाखिला प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। वहीं, 12वीं के बाद छात्र बिना समय व्यर्थ करे किसी कॉलेज या विश्वविद्यालय की प्रवेश परीक्षा की तैयारी में लग जाएं।
यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं बोर्ड में कितने छात्र शामिल
यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के छात्रों की कुल संख्या की बात करें, तो इनकी संख्या 54 लाख से अधिक है। ऐसे में यूपी बोर्ड अपने आप में सबसे बड़ा बोर्ड है, जिसमें इतनी बड़ी संख्या में छात्र परीक्षा में बैठे हैं। इस वजह बोर्ड द्वारा रिजल्ट को लेकर बीते एक माह से तैयारियां चल रही थीं।
किन-किन वेबसाइट्स पर देख सकते हैं रिजल्ट
यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के छात्रों को सलाह है कि वे रिजल्ट जारी होने के साथ ही सिर्फ रिजल्ट के लिए सिर्फ एक ही वेबसाइट पर निर्भर न रहें, क्योंकि इसकी संभावना है कि सर्वर पर अधिक लोड होने की वजह से वेबसाइट क्रैश हो सकती है। ऐसे में छात्र इन तीनों वेबसाइट्स की मदद लें।