Live

10th, 12th Class Result 2026 LIVE: यूपी बोर्ड हाई स्कूल, इंटर रिजल्ट upmsp.edu.in पर होगा रिलीज़, मार्कशीट की डिजिटल कॉपी करें डाउनलोड

Bagesh Yadav
Apr 23, 2026, 14:42 IST

UP Board 10th, 12th Class Result 2026 LIVE: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) द्वारा हाई स्कूल और इंटरमीडिएट का रिजल्ट upmsp.edu.in पर जारी किया जा रहा है। रिजल्ट जारी होने के बाद डिजिटल मार्कशीट भी डाउनलोड की जा सकती है। इसके अलावा, डिजिलॉकर या jagranjosh.com/results के माध्यम से भी मार्कशीट डाउनलोड की जा सकती है। बोर्ड के सचिव भगवती सिंह और राज्य की मंत्री गुलाब देवी प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से परिणाम जारी करेंगे.

HIGHLIGHTS

  • upresults.nic.in यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2026 upmsp.edu.in पर जारी होने वाला है, जिसके बाद छात्र अपनी मार्कशीट और सब्जेक्ट वाइज नंबर देख सकते है.
  • UP Board Result 2026 Check: छात्र रोल नंबर की मदद से ऑनलाइन परिणाम चेक कर सकेंगे, और डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड कर सकेंगे.
  • results.digilocker.gov.in डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड करने की सुविधा भी उपलब्ध, छात्र डिजीलॉकर (DigiLocker) से भी अपनी मार्कशीट देख सकते है.

10th, 12th Class Result 2026 LIVE: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) हर साल की तरह इस वर्ष भी हाई स्कूल (10वीं) और इंटरमीडिएट (12वीं) परीक्षा 2026 का परिणाम ऑनलाइन माध्यम से जारी करेगा। लाखों छात्र इस रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं, जिसे बोर्ड आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर घोषित करेगा। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र अपने रोल नंबर की मदद से आसानी से अपना परिणाम देख सकेंगे। इसके लिए उन्हें वेबसाइट के होमपेज पर उपलब्ध “UP Board 10th Result 2026” या “UP Board 12th Result 2026” लिंक पर क्लिक करना होगा। इसके बाद रोल नंबर और कैप्चा कोड दर्ज कर सबमिट करने पर स्क्रीन पर उनका रिजल्ट दिखाई देगा। बता दें कि उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) दुनिया के सबसे बड़े बोर्ड में से एक यूपी बोर्ड का रिजल्ट जारी कर रहा है. इस साल 12वीं की परीक्षा में लगभग 24.79 लाख छात्र शामिल हुए थे. बता दें कि बोर्ड के सचिव भगवती सिंह और राज्य की मंत्री गुलाब देवी प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से परिणाम जारी करेंगे. 

अक्सर रिजल्ट जारी होने के समय वेबसाइट पर अधिक ट्रैफिक के कारण स्लो या क्रैश की समस्या हो सकती है। ऐसे में छात्र अन्य आधिकारिक वेबसाइट्स जैसे upresults.nic.in और results.upmsp.edu.in का भी उपयोग कर सकते हैं। इसके अलावा, डिजिलॉकर या jagranjosh.com/results के माध्यम से भी मार्कशीट डाउनलोड की जा सकती है।

यूपी बोर्ड 2026: छात्र सब्जेक्ट वाइज नंबर कैसे देखें 

छात्र अपना रिजल्ट ऑनलाइन देखने के बाद स्क्रीन पर दिख रही मार्कशीट में विषयवार अंक भी देख सकते हैं। प्रत्येक सब्जेक्ट के सामने प्राप्त अंक दिए होते हैं। पूरी जानकारी देखने के लिए UP Board रिजल्ट डाउनलोड या प्रिंट करना बेहतर विकल्प है। 

UP Board Result 2026 Check Live: रिजल्ट यहां चेक करें छात्र

छात्र यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं रिजल्ट 2026 देखने के लिए इन आधिकारिक वेबसाइट्स का उपयोग कर सकते हैं:

  • upresults.nic.in

  • upmsp.edu.in

  • results.upmsp.edu.in

  • results.digilocker.gov.in

छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे UP Board रिजल्ट चेक करने के बाद अपनी डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड कर लें और उसका प्रिंट आउट सुरक्षित रखें। यह मार्कशीट अस्थायी होती है, जबकि ओरिजिनल मार्कशीट बाद में संबंधित स्कूल से प्राप्त किया जा सकता है।

लेटेस्ट अपडेट यहां देखें...

LIVE UPDATES
Check Latest Updates Refresh
  • Apr 23, 2026, 14:42 IST

    upresults nic in result 2026: 54 लाख से अधिक छात्रों का इंतजार होने जा रहा ख़त्म

    UP Board Result 2026: इस वर्ष यूपी बोर्ड परीक्षाओं के लिए लगभग 54.37 लाख छात्रों ने पंजीकरण कराया है। बोर्ड कुछ ही देर में कक्षा 10वीं और 12वीं दोनों के परिणाम एक साथ घोषित करने जा रहा है। दोनों कक्षाओं का एक साथ रिजल्ट जारी करना बोर्ड की लंबे समय से चली आ रही परंपरा का हिस्सा है। आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर परिणाम जारी होने जा रहा है।

  • Apr 23, 2026, 14:36 IST

    up board 12th results check: बोर्ड मुख्यालय पर हलचल तेज, छात्र रोल नंबर रखें तैयार

    up board 10th, 12th results check by roll number: बोर्ड मुख्यालय पर रिजल्ट को लेकर हलचल तेज हो गई है और तैयारियां अंतिम चरण में हैं। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अपना रोल नंबर पहले से तैयार रखें, ताकि लिंक एक्टिव होते ही तुरंत रिजल्ट चेक कर सकें। आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर परिणाम जारी किया जाएगा।

  • Apr 23, 2026, 14:30 IST

    digilocker up board result 2026: जैसे इतना वैसे थोड़ा इंतजार और छात्र रहे तैयार

    UP Board 10th Result: मूल्यांकन प्रक्रिया में करीब 83,800 परीक्षकों ने भाग लिया, जो उत्तर पुस्तिकाओं की जांच के लिए लगाए गए बड़े कार्यबल का हिस्सा थे। आधिकारिक वेबसाइट के साथ-साथ छात्र DigiLocker पोर्टल पर भी अपनी डिजिटल मार्कशीट देख सकते हैं।

  • Apr 23, 2026, 14:25 IST

    10th, 12th Class Result 2026 Live updates: DigiLocker पोर्टल सबसे पहले देखें डिजिटल मार्कशीट

    up board 12th results check by roll number: आधिकारिक वेबसाइट के साथ-साथ छात्र DigiLocker पोर्टल पर भी अपनी डिजिटल मार्कशीट देख सकते हैं। रिजल्ट घोषित होने के बाद शाम 4 बजे से प्लेटफॉर्म पर वेरीफाईड डाक्यूमेंट्स उपलब्ध करा दिए जाएंगे। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अपने लॉगिन विवरण पहले से तैयार रखें, ताकि बिना किसी देरी के मार्कशीट एक्सेस कर सकें।

  • Apr 23, 2026, 14:17 IST

    10th, 12th Class Result 2026 Live updates: लगातार 3 साल से लड़कियों का बेहतर प्रदर्शन

    UP 10th Result 2026 LIVE: पिछले तीन वर्षों के आंकड़ों से स्पष्ट है कि यूपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट में लड़कियां लगातार लड़कों से बेहतर प्रदर्शन कर रही हैं।  

    साल

    लड़कियों का पास प्रतिशत

    लड़कों का पास प्रतिशत

    2026

    -

    -

    2025

    93.87%

    88.66%

    2024

    93.40%

    86.05%

    2023

    93.34%

    86.64%

  • Apr 23, 2026, 14:12 IST

    10th, 12th Class Result 2026 LIVE: कम नंबर वाले छात्र न हो परेशान

    UPMSP UP Board 12th Result: जो छात्र एक या दो विषयों में असफल होते हैं, उन्हें चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। यूपी बोर्ड ऐसे छात्रों के लिए जुलाई 2026 में सप्लीमेंट्री (कम्पार्टमेंट) परीक्षा आयोजित करेगा। इसके लिए आवेदन फॉर्म रिजल्ट जारी होने के कुछ दिनों बाद आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराया जाएगा।

  • Apr 23, 2026, 14:08 IST

    10th, 12th Class Result 2026 LIVE: बढ़ी हलचल, न्यूनतम 33 प्रतिशत अंक लाना जरुरी

    UPMSP Class 10th, 12th Result: छात्रों के लिए पास होने हेतु प्रत्येक विषय में न्यूनतम 33% अंक प्राप्त करना अनिवार्य है। जिन विषयों में प्रैक्टिकल और थ्योरी दोनों शामिल हैं, उनमें दोनों के कुल अंकों को मिलाकर ही उत्तीर्ण माना जाएगा।

  • Apr 23, 2026, 13:55 IST

    10th, 12th Class Result 2026 LIVE: 52 लाख छात्रों का इंतजार खत्म. जारी होने वाला है परिणाम

    यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी होने वाला है। इस वर्ष 52 लाख से अधिक छात्रों ने परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है। वे अब अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकेंगे। रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को रोल नंबर दर्ज करना होगा।

  • Apr 23, 2026, 13:47 IST

    12th, 10th Class Result 2026 Live updates: मोबाइल पर ऐसे देखें अपनी मार्कशीट सबसे पहले

    10th, 12th Class Result 2026: छात्र भारत सरकार के UMANG ऐप के माध्यम से भी आसानी से अपना रिजल्ट देख सकते हैं। इसके लिए ऐप के ‘All Services’ सेक्शन में जाकर ‘State Board’ सर्च करें और अपनी डिटेल्स दर्ज करें। यहां बिना किसी तकनीकी परेशानी के मार्कशीट देखी और डाउनलोड की जा सकती है, साथ ही डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड भी की जा सकती है।


  • Apr 23, 2026, 13:43 IST

    up board nic in result 2026: रिजल्ट के समय जल्दबाजी से बचने के लिए एडमिट कार्ड पहले से तैयार रखें छात्र

    UPMSP UP Board 10th, 12th Result: रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को अपने एडमिट कार्ड पर दर्ज रोल नंबर और सेंटर कोड की आवश्यकता होगी। इसलिए अंतिम समय की जल्दबाजी से बचने के लिए एडमिट कार्ड पहले से तैयार रखें, क्योंकि शाम 4 बजे रिजल्ट लिंक ऑफिसियल वेबसाइट पर एक्टिव कर दिया जाएगा।

  • Apr 23, 2026, 13:39 IST

    UP Board Class 10th Result LIVE: प्रयागराज मुख्यालय में हलचल तेज

    प्रयागराज स्थित माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश मुख्यालय में रिजल्ट घोषणा की तैयारियां अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुकी हैं। दोपहर 2 बजे के बाद से वरिष्ठ अधिकारियों का पहुंचना शुरू हो जायेगा। बोर्ड सचिव भगवती सिंह शाम 4 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान रिजल्ट लिंक एक्टिव करेंगे।

  • Apr 23, 2026, 13:20 IST

    UP Board Class 10th Result LIVE: हाइब्रिड मार्क्स-अपलोडिंग सिस्टम है लागू क्या

    up board nic in result 2026: इस वर्ष बोर्ड ने परिणामों की सटीकता बढ़ाने के लिए कुछ चुनिंदा जिलों में हाइब्रिड मार्क्स-अपलोडिंग सिस्टम लागू किया। इस प्रणाली में मैनुअल टेबुलेशन और डिजिटल अपलोड दोनों को मिलाकर इस्तेमाल किया गया, जिससे त्रुटियों में कमी आए और रिजल्ट प्रक्रिया अधिक पारदर्शी बन सके।

  • Apr 23, 2026, 13:08 IST

    10th, 12th Class Result 2026 LIVE: कौन जारी करेगा यूपी बोर्ड रिजल्ट 2026

    12th, 10th Class Result 2026 LIVE: यूपी बोर्ड रिजल्ट माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश (UPMSP), प्रयागराज द्वारा जारी किया जाएगा। बोर्ड के सचिव भगवती सिंह और राज्य की मंत्री गुलाब देवी प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से परिणाम जारी करेंगे, जिसमें अन्य अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपनी मार्कशीट देख सकेंगे। छात्रों को शुभकामनाएं!!

  • Apr 23, 2026, 13:01 IST

    12th, 10th Class Result 2026 LIVE: मार्कशीट पर ये डिटेल्स छात्र जरुर करें चेक

    यूपी बोर्ड परिणाम 2026: रिजल्ट डाउनलोड करने के बाद छात्र अपने स्कोरकार्ड में नाम, रोल नंबर, विषयवार अंक और कुल प्रतिशत जैसी जरूरी जानकारी को ध्यान से चेक कर लें। किसी भी तरह की गलती मिलने पर तुरंत अपने स्कूल प्रशासन से संपर्क करें, क्योंकि यह डाक्यूमेंट आगे एडमिशन और अन्य जरूरी कामों के लिए बेहद महत्वपूर्ण होता हैं।

  • Apr 23, 2026, 12:55 IST

    10th, 12th Class Result 2026 LIVE: टॉपर्स के लिए विशेष ‘प्लान’ तैयार!

    UP Board Class 10th और 12th रिजल्ट को लेकर टॉपर्स के लिए योगी सरकार की ओर से इस साल भी विशेष ‘प्लान’ तैयार किया जा सकता है। राज्य स्तर पर टॉप करने वाले छात्रों को नकद पुरस्कार, लैपटॉप और उनके नाम पर गांव में पक्की सड़क बनाने जैसे सम्मान दिए जा सकते हैं। इसके अलावा जिला स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले टॉपर्स छात्रों के लिए भी विशेष छात्रवृत्ति की घोषणा की जा सकती है।

  • Apr 23, 2026, 12:41 IST

    UP Board 12th, 10th Result: प्रयागराज मुख्यालय से रिजल्ट हो रहा जारी

    खुशखबरी: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) प्रयागराज स्थित मुख्यालय से कक्षा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट 2026 घोषित करने जा रहा है। बोर्ड की ओर से इसकी आधिकारिक पुष्टि पहले ही की जा चुकी है। छात्र अपना परिणाम रोल नंबर दर्ज कर आधिकारिक वेबसाइट और DigiLocker के माध्यम से ऑनलाइन चेक कर सकेंगे। छात्रों को शुभकामनाएं!

  • Apr 23, 2026, 12:25 IST

    UP Board Class 10th Result LIVE: 16 सुरक्षा फीचर्स वाली मार्कशीट होगी जारी

    UP Board Result 2026: धोखाधड़ी पर लगाम लगाने के लिए इस साल यूपी बोर्ड की मार्कशीट में करीब 16 सुरक्षा फीचर्स जोड़े जाने की बात कही जा रही हैं। इनमें कुछ फीचर्स दिखाई देते हैं, जबकि कुछ की जांच के लिए विशेष उपकरणों की जरूरत होती है। यह कदम मार्कशीट की प्रामाणिकता सुनिश्चित करेगा, फर्जी दस्तावेजों की समस्या को कम करेगा और सिस्टम पर भरोसा मजबूत करेगा।

UP Board 10th, 12th Result 2026 LIVE: छात्र upmsp.edu.in पर जाकर रोल नंबर के जरिए अपना रिजल्ट आसानी से चेक कर सकते हैं। होमपेज पर बने रिजल्ट लिंक पर क्लिक कर रोल नंबर दर्ज करें और सबमिट करें। बोर्ड की ओर से प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से परिणाम जारी किया जा रहा है. 

Bagesh Yadav
Bagesh Yadav

Senior Executive

Bagesh Yadav is an experienced content professional with over 5 years of experience in covering education, general news, national, and international affairs. He has contributed to leading platforms like Vision IAS and Only IAS. Bagesh specializes in crafting impactful content, including current news articles, trending stories, sports updates, world affairs, and engaging infographics. He delivers high-quality, informative, and inspiring content, focusing on audience engagement and achieving positive results. Currently working as a Senior Content Writer for the Current Affairs and General Knowledge sections of jagranjosh.com, he can be reached at bagesh.yadav@jagrannewmedia.com.

... Read More

Trending

Latest Education News