Live

Sarkari Result 2026 10th, 12th LIVE: UPMSP 10वीं, 12वीं का परिणाम Link जारी होने में सिर्फ 2 घंटे बाकी, छात्र रोल नंबर रखें तैयार

Vijay Pratap Singh
Apr 23, 2026, 14:32 IST

UP Board 10th, 12th Sarkari Result 2026 Live: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 का परिणाम लिंक आज 23 अप्रैल 2026, 4 PM पर एक्टिव करेगा। रिजल्ट upmsp.edu.in और results.digilocker.gov.in पर ऑनलाइन देखने के लिए उपलब्ध होगा । छात्र अपना यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटर का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रोल नंबर दर्ज करके चेक कर सकेंगे। इसके अलावा upresults.nic.in, UMANG ऐप के माध्यम से भी छात्र अपनी यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं परिणाम 2026 की डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड कर सकेंगे।

UPMSP 10वीं 12वीं का रिजल्ट upmsp.edu.in पर डिजिलॉकर पर रोल नंबर ऐसे करें चेक
UPMSP 10वीं 12वीं का रिजल्ट upmsp.edu.in पर डिजिलॉकर पर रोल नंबर ऐसे करें चेक

HIGHLIGHTS

  • UP Board 10वीं और 12वीं का रिजल्ट आज 23 अप्रैल 2026 को शाम 4 बजे जारी होगा, रिजल्ट की घोषणा बोर्ड सचिव करेंगे।
  • छात्र upmsp.edu.in और upresults.nic.in के साथ DigiLocker और SMS के जरिए भी यूपी बोर्ड रिजल्ट चेक कर सकेंगे।
  • यूपी बोर्ड परिणाम 2026 के साथ 10वीं, 12वीं की टॉपर लिस्ट भी जारी होगी, मार्कशीट डाउनलोड कर आगे की पढ़ाई की प्रक्रिया शुरू की जा सकेगी।

Sarkari Result 2026 UP Board 10th, 12th Live: Uttar Pradesh Madhyamik Shiksha Parishad (UPMSP) द्वारा आज यूपी बोर्ड दसवीं और बारहवीं का रिजल्ट लिंक आधिकारिक वेबसाइट  upmsp.edu.in और results.digilocker.gov.in पर आज 23 अप्रैल को जारी किया जाएगा।  यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं परिणाम की घोषणा प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से की जाएगी। प्रेस कॉन्फ्रेंस में वर्तमान सचिव श्री भगवती सिंह के अलावा बोर्ड के अन्य अधिकारी में मौजूद होंगे। कॉन्फ्रेंस समाप्त होने के बाद रिजल्ट का डायरेक्ट लिंक करेक्ट 4 PM पर एक्टिव कर दिया जाएगा। छात्र जिसने यूपी हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा दी है, वे अपने रोल नंबर का उपयोग करके यूपी बोर्ड परिणाम 2026 चेक कर सकेंगे। इसके अलावा रिजल्ट जागरण जोश, उमंग ऐप और SMS के माध्यम से देखा जा सकेगा। यूपी बोर्ड 10th 12th रिजल्ट 2026 Link नीचे लेख में उपलब्ध कराया जाएगा।

UP Board 10th, 12th Result 2026- हाइलाइट्स 

इस साल 10वीं और 12वीं परीक्षा के लिए लगभग 53,37,778 लाख छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। जिसमें हाईस्कूल के लगभग 27 लाख 61 हजार और इंटर के लगभग 25 लाख 61 हजार छात्र शामिल है। उन सभी छात्र का इंतजार आज खत्म होने वाला है क्योंकि बोर्ड आज सभी छात्र का रिजल्ट जारी कर रहा है। यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं सरकारी रिजल्ट से संबंधित सभी हाइलाइट्स नीचे दी तालिका में जरूर देखें।

बोर्ड का नाम

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP)

परीक्षा का नाम

हाई स्कूल (10वीं) और इंटरमीडिएट (12वीं)

परीक्षा तिथि

18 फरवरी 2026 से 12 मार्च 2026 तक

रिजल्ट तिथि और समय

23 अप्रैल 2026, शाम 4 बजे

UPMSP की आधिकारिक वेबसाइटें

upresults.nic.in, upmsp.edu.in

कुल पंजीकृत छात्र-छात्राओं की संख्या

53,37,778 (लगभग)

यूपी बोर्ड 10वीं के छात्रों की संख्या

लगभग 27.61 लाख

यूपी बोर्ड 12वीं के छात्रों की संख्या

लगभग 25.76 लाख

पहले दिन अनुपस्थित छात्र

3 लाख से अधिक

डिजिटल मार्कशीट लिंक

results.digilocker.gov.in

UP Board 10th Result 2026 Link

यूपी बोर्ड 10वीं परिणाम 2026 upmsp.edu.in और results.digilocker.gov.in ऑनलाइन चेक करने के लिए उपलब्ध होगा। छात्र अपना रोल नंबर, जिले का नाम और स्कूल कोड की मदद से परिणाम देख सकेंगे। रिजल्ट जारी होने के बाद डिजिटल मार्कशीट भी डाउनलोड कर प्रिंट ले सकेंगे।

UP Board 12th Result 2026 Link

यूपी बोर्ड 12वीं परिणाम 2026 का इंतजार कर रहे छात्रों के लिए गुड। रिजल्ट लिंक आज शाम 4 बजे एक्टिव होगा। छात्र आधिकारिक वेबसाइट- upmsp.edu.in और DigiLocker पर रोल नंबर की मदद से आसानी से अपना परिणाम देख और डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड कर सकेंगे। 

DigiLocker से UPMSP यूपी बोर्ड रिजल्ट कैसे डाउनलोड करें?

UP बोर्ड रिजल्ट 2026 जारी होने के बाद छात्र डिजिलॉकर ऐप या वेबसाइट से आसानी से अपनी डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं। मार्कशीट देखने और डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करें।

  • आप DigiLocker ऐप या वेबसाइट पर लॉगिन करें।

  • फिर सर्चवार में UP Board/UPMSP चुनें।

  • फिर High School (10th Grade) and Intermediate (12th Grade) चयन करें और रोल नंबर डालें।

  • फिर Submit पर क्लिक करें।

  • 10वीं, 12वीं मार्कशीट देखें और PDF डाउनलोड कर लें

यूपी बोर्ड 10th, 12th रिजल्ट 2026 में कम नंबर आने पर क्या करें?

UP बोर्ड हाईस्कूल और इंटर का रिजल्ट 2026में कम अंक आने पर छात्रों को घबराने की जरूरत नहीं है। छात्र स्क्रूटनी, कंपार्टमेंट/इंप्रूवमेंट परीक्षा जैसे विकल्पों से अपने अंक सुधार सकते हैं। इसके लिए आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन किया जा सकता है।

LIVE UPDATES
Check Latest Updates Refresh
  • Apr 23, 2026, 14:32 IST

    UP Board 12th Sarkari Result 2026 Live: परिणाम देखने के लिए आधिकारिक वेबसाइटें

    UP Board 10वीं का रिजल्ट 2026 आज घोषित किया जाएगा। रिजल्ट देखने के लिए छात्र अपना एडमिट कार्ड तैयार रखें। रिजल्ट देखने के लिए वेबसाइट्स नीचे दी गई हैं।

    • upmsp.edu.in
    • upresults nic in 2026
  • Apr 23, 2026, 14:26 IST

    Sarkari result 10th 12th: आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से कैसे देखें परिणाम

    आप आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाएं। होमपेज पर "UP Board High School Result 2026 (Class 10)" या "UP Board Intermediate Result 2026 (Class 12)" के लिंक पर क्लिक करें। अब एक नया लॉगिन पेज खुलेगा; अपना रोल नंबर दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें। आपका UP Board Class 10 या Class 12 का परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा। छात्र अपना स्कोरकार्ड देखने के बाद अपनी ऑनलाइन मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं।

  • Apr 23, 2026, 14:22 IST

    upmsp.nic.in 2026: यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं में पास होने के लिए कितने अंक चाहिए?

    upmsp.nic.in 2026: छात्रों को 10वीं और 12वीं का रिजल्ट पास करने के लिए प्रत्येक विषय में न्यूनतम 33% अंक और कुल मिलाकर 33% प्राप्त होना चाहिए। जिन विषयों में प्रैक्टिकल हिस्सा शामिल होता है, उनमें थ्योरी और प्रैक्टिकल, दोनों परीक्षाओं में पास होना अनिवार्य है।

  • Apr 23, 2026, 14:16 IST

    High School Result 2026 UP Board: क्या रिजल्ट में स्कूल का नाम और कोड होता है?

    हाँ, यूपी बोर्ड 10वीं (हाईस्कूल) के रिजल्ट में स्कूल का नाम और स्कूल कोड दोनों दिए होते हैं। मार्कशीट में आमतौर पर ये जानकारी शामिल रहती है:

    • छात्र का नाम
    • रोल नंबर
    • स्कूल का नाम
    • स्कूल कोड
    • विषयवार अंक
    • कुल अंक और परिणाम (पास/फेल)
  • Apr 23, 2026, 14:12 IST

    Sarkari result up board 2026: upmsp.edu.in पर मिलेगा यूपी बोर्ड परिणाम लिंक

    upmsp.nic.in 2026: छात्र आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in और upresults.nic.in पर रिजल्ट लिंक एक्टिव किया जाएगा। इसके अलावा, DigiLocker और UMANG ऐप के माध्यम से भी छात्र अपनी डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं। 

  • Apr 23, 2026, 14:02 IST

    Up board ka result kaise dekhen: परिणाम देखने के लिए लॉगिन डिटेल्स क्या है?

    यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को जरूरत होती है।

    • रोल नंबर 
    • स्कूल कोड और कैप्चा कोड 
  • Apr 23, 2026, 13:56 IST

    UP Board Sarkari Result 2026: रिजल्ट जारी होने में 3 घंटे बाकी

    UP Board Sarkari Result 2026: यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट 2026 जारी होने में अब सिर्फ 3 घंटे का समय बाकी है। छात्र बेसब्री से अपने परिणाम का इंतजार कर रहे हैं। वे सभी अब अपना एडमिट कार्ड निकाल कर रख लें। बोर्ड की ओर से तय समय पर रिजल्ट लिंक घोषित किया जाएगा, जिसके बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने रोल नंबर की मदद से आसानी से रिजल्ट चेक कर सकेंगे।

  • Apr 23, 2026, 13:49 IST

    उमंग ऐप के ज़रिए चेक करें यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं का रिजल्ट 2026

    1. सबसे पहले आप अपने स्मार्टफोन में UMANG ऐप डाउनलोड और ओपन करें।
    2. फिर रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और OTP से लॉगिन करें।
    3. इसके बाद सर्च बार में “UP Board” या “UPMSP” लिखें।
    4. दिखाई दे रहे रिजल्ट में से Uttar Pradesh Madhyamik Shiksha Parishad (UPMSP) सेवा चुनें।
    5. Class का चयन करें।
    6. अपना रोल नंबर और अन्य आवश्यक जानकारी दर्ज करें।
    7. अंत में “Submit” बटन पर क्लिक करें और अपना रिजल्ट देखें।

  • Apr 23, 2026, 13:47 IST

    upresults nic in result 2026: फेल होने पर क्या करें?

    upresults nic in result 2026: अगर कोई छात्र यूपी बोर्ड 10वीं या 12वीं में फेल हो जाते हैं, तो घबराने की जरूरत नहीं है। आपके पास आगे बढ़ने के कई मौके होते हैं।

    • कम्पार्टमेंट परीक्षा: बोर्ड फेल हुए विषयों के लिए छात्रों को दोबारा परीक्षा देने का मौका देता है।
    • स्क्रूटिनी: अगर नंबर कम लग रहे हैं, तो छात्र अपनी कॉपी की दोबारा जांच के लिए आवेदन कर सकते हैं।
    • इम्प्रूवमेंट एग्जाम: छात्र अगली बार परीक्षा देकर अपने अंक सुधार सकते हैं।
    • अन्य विकल्प: आगे की पढ़ाई या स्किल कोर्स भी चुन सकते हैं।
  • Apr 23, 2026, 13:39 IST

    sarkari result 10th 12th up board 2026: इन तरीकों से कैसे देखें रिजल्ट

    sarkari result 10th 12th up board 2026: यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट 2026 छात्र कई आसान तरीकों से चेक कर सकते हैं।

    ऑफिशियल वेबसाइट: upresults.nic.in या upmsp.edu.in 

    DigiLocker: results.digilocker.gov.in पर 

    Jagran Josh

    SMS सर्विस

    उमंग ऐप

  • Apr 23, 2026, 13:33 IST

    sarkari result 12th up board 2026: up board result 2026 kaise check kare

    • वेबसाइट upresults.nic.in या upmsp.edu.in खोलें।
    • होमपेज पर कक्षा 10वीं (High School) या 12वीं (Intermediate) के “Result” लिंक पर क्लिक करें।
    • अपना 9 अंको का रोल नंबर दर्ज करें।
    • फिर“View Result” बटन पर क्लिक करें।
    • आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा, इसे PDF में डाउनलोड करें या प्रिंट करें।
  • Apr 23, 2026, 13:26 IST

    UP Board High School Result 2026 Live: results.digilocker.gov.in पर मिलेगी 10वीं, 12वीं की डिजिटल मार्कशीट

    UP Board High School Result: यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2026 जारी होने के बाद सभी छात्र जो पास हुए है और जो फेल हुए है वे results.digilocker.gov.in पर जाकर अपनी डिजिटल मार्कशीट आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं। डिजिलॉकर से डाउनलोड की गई मार्कशीट पूरी तरह मान्य होती है और इसे जरूरत पड़ने पर तुरंत इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके लिए छात्रों को अपने क्रेडेंशियल से लॉगिन कर रोल नंबर दर्ज करना होगा, जिसके बाद मार्कशीट स्क्रीन पर उपलब्ध हो जाएगी।

  • Apr 23, 2026, 13:25 IST

    UP Board Sarkari Result 10th 12th: क्या रिजल्ट जारी होने के बाद वेबसाइट क्रैश हो सकती है?

    हाँ, यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट जारी होते ही वेबसाइट स्लो या क्रैश होना आम बात है। यूपी बोर्ड रिजल्ट के समय लाखों छात्र एक साथ वेबसाइट खोलते हैं, जिससे सर्वर पर ज्यादा लोड पड़ता है और साइट हैंग या डाउन हो सकती है। इसलिए सभी छात्र बिना देरी किए जागरण जोश की वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।

  • Apr 23, 2026, 13:24 IST

    sarkari sangam up board 2026: यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं का रिजल्ट में कम अंक आने पर क्या करें?

    sarkari sangam up board 2026: UP बोर्ड 10वीं, 12वीं का सरकारी रिजल्ट 2026 में अगर आपके कम अंक आए हैं, तो घबराने की जरूरत नहीं है। सबसे पहले अपने रिजल्ट को ध्यान से चेक करें। अगर आपको लगता है कि नंबर कम आए हैं, तो आप स्क्रूटिनी के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा, यूपी बोर्ड छात्रों को कम्पार्टमेंट/इम्प्रूवमेंट परीक्षा का मौका भी देता है, जिससे आप अपने अंक सुधार सकते हैं। बच्चों की आगे की पढ़ाई के लिए भी कई विकल्प खुले रहते हैं, इसलिए शांत रहें और सही फैसला लेकर आगे बढ़ें।

  • Apr 23, 2026, 13:22 IST

    UP बोर्ड 10वीं 12वीं का सरकारी रिजल्ट 2026 लाइव: परिणाम की आधिकारिक वेबसाइटें

    छात्र नीचे दिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर परिणाम देख सकते हैं। 

  • Apr 23, 2026, 13:21 IST

    यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट 2026 लाइव: ग्रेडिंग सिस्टम

    यूपी बोर्ड में, केवल अंक ही नहीं, बल्कि ग्रेडिंग सिस्टम भी एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। जो छात्र थ्योरी परीक्षा में 91 से 100 अंक प्राप्त करते हैं, उन्हें A1 ग्रेड दिया जाता है।

  • Apr 23, 2026, 13:20 IST

    sarkari result up board 2026: रोलनंबर से रिजल्ट कैसे देखें up

    रोल नंबर की मदद से यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट चेक करना बहुत आसान है। छात्र नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करें:

    स्टेप 1: सबसे पहले यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upresults.nic.in या results.upmsp.edu.in पर जाएं।

    स्टेप 2: होमपेज पर “UP Board 10th Result 2026” या “UP Board 12th Result 2026” लिंक पर क्लिक करें।

    स्टेप 3: अब अपना रोल नंबर दर्ज करें और “Submit” बटन पर क्लिक करें।

    स्टेप 4: आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा। इसे डाउनलोड करें और प्रिंट आउट ले लें।

  • Apr 23, 2026, 13:18 IST

    यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट कब आएगा?

    यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं का रिजल्ट 2026 आज 23 अप्रैल को शाम 4 बजे घोषित किया जाएगा। परिणाम बोर्ड के अध्यक्ष और शिक्षा मंत्री द्वारा घोषित किया जाएगा। आधिकारिक सूचना नीचे दी गई है।

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) वर्ष 2026 की कक्षा 10 और 12 की बोर्ड परीक्षाओं के नतीजे जारी करने के लिए तैयार है। इस साल, 52 लाख से ज़्यादा छात्र UP बोर्ड परीक्षाओं में शामिल हुए थे और वे बेसब्री से अपने नतीजों का इंतज़ार कर रहे हैं। नतीजे घोषित होने के बाद, छात्र आधिकारिक वेबसाइटों upmsp.edu.in और upresults.nic.in पर जाकर और अपना रोल नंबर डालकर अपने स्कोर देख सकेंगे। इसके अलावा, छात्र DigiLocker और UMANG ऐप के ज़रिए अपनी डिजिटल मार्कशीट भी डाउनलोड कर सकते हैं।

Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive

Vijay Pratap Singh specializes in covering government exams, results and other educational news, helping students and aspirants stay informed with accurate and well-researched updates. He has a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University.

With a strong academic base in journalism, his writing focuses on exam notifications, result updates, eligibility criteria, course details and preparation strategies to help aspirants make informed career decisions. He covers all the exams conducted by SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC and other Govt. Organizations. With a passion for educational journalism, he strives to provide timely, relevant and useful content that benefits students and job seekers.

... Read More

Trending

Latest Education News