UPPSC PCS 2026: आवेदन की अंतिम तिथि आगे बढ़ी, फौरन डायरेक्ट लिंक uppsc.up.nic.in पर करें अप्लाई
UPPSC Application Form 2026: यूपीपीएससी पीसीएस ऑनलाइन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि बढ़ी आगे। इच्छुक उम्मीदवार लेख में दिए डायरेक्ट लिंक से 3 अगस्त तक आवेदन कर सकते हैं।
UPPSC PCS Application Form 2026: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने पीसीएस परीक्षा 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 3 अगस्त तक बढ़ा दी है। संबंधित भर्ती का उद्देश्य 500 रिक्त पदों को भरना है। आयोग की ओर से 25 जून से ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू की गई थी। इच्छुक उम्मीदवारों को आवेदन करने से पहले OTR प्रक्रिया पूरी करनी होगी। आवेदन आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट के माध्यम से स्वीकार किए जा रहे हैं। विज्ञापन संख्या A-1/E-1 2026 के तहत जारी की गई है।
UPPSC PCS 2026 Application Form Date: महत्वपूर्ण तिथियां
यूपीपीएससी की ओर से ऑफिशियल नोटिफिकेशन 25 जून से जारी किया गया था और आवेदन शुरू किए गए। परीक्षा शुल्क और ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 3 अगस्त कर दी गई है। उम्मीदवार 10 अगस्त तक अपने आवेदन में सुधार कर सकेंगें।
| विवरण | अंतिम तिथि |
|---|---|
| नोटिफिकेशन जारी होने की तिथि | 25 जून |
| आवेदन शुरू होने की तिथि | 25 जून |
| परीक्षा शुल्क और ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि | 3 अगस्त |
| आवेदन में सुधार करने की अंतिम तिथि | 10 अगस्त |
| परीक्षा तिथि (संभावित) | अक्टूबर, 2026 |
UPPSC PCS Form 2026: आवेदन लिंक
पात्रता मानदंडों को पूरा करने वाले उम्मीदवार आवेदन प्रक्रिया 3 अगस्त तक पूरी कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन करने का डायरेक्ट लिंक यहां उपलब्ध करा दिया गया है। अंतिम तिथि से पहले उम्मीदवारों को आवेदन पूरा करने की सलाह दी जाती है।
| यूपीपीएससी पीसीएस फॉर्म 2026 |
UPPSC Application Form 2026: चयन प्रक्रिया
यूपीपीएससी पीसीएस आवेदन 2026 के लिए चयन प्रक्रिया निम्नलिखित है:
- प्रीलिम्स एग्जाम
- मेन्स एग्जाम
- इंटरव्यू
- डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
- मेडिकल टेस्ट
UPPSC PCS Online Form 2026: ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूरी करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले रजिस्ट्रेशन (OTR) पूरा करना होगा। जिसके बाद ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भर सकते हैं।
- सबसे पहले UPPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- OTR (One Time Registration) नहीं किया है, तो पहले OTR पूरा करें।
- होम पेज पर, UP PCS 2026 Online Apply लिंक पर क्लिक करें।
- OTR नंबर और आवश्यक विवरण की सहायता से लॉगिन करें।
- आवेदन फॉर्म में व्यक्तिगत, शैक्षणिक जानकारी दर्ज करें।
- फोटो, हस्ताक्षर और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
- अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।
- सब्मिट बटन पर क्लिक करके आवेदन प्रक्रिया पूरी करें।
Priyanka Pal is an accomplished Education Journalist with over 3.5 years of experience covering government jobs, recruitment notifications, board results, competitive examinations, and education-related news. She currently works with Jagran Josh, where she specializes in reporting on major recruitment and examination updates related to SSC, UPSC, BPSC, UPPSC, Railways, Banking, Defence and other government sectors.
Holding a Bachelor's degree in Journalism & Mass Communication from Ramlal Anand College (DU), Priyanka combines strong journalistic skills with a deep understanding of the education. She completed her schooling under the CBSE Board, where she developed a keen interest in writing and communication.
Priyanka has built expertise in creating accurate, reader-focused, and informative content that helps aspirants stay updated with the latest opportunities and examination developments. Her goal is to deliver content that not only informs but also empowers and inspires readers to achieve their academic and career aspirations.