UPESSC Assistant Professor Interview 2026: यूपी असिस्टेंट प्रोफेसर इंटरव्यू के लिए शेड्यूल जारी, यहां देखें ऑफिशियल नोटिस

Last Updated: Jun 30, 2026, 10:35 IST

UPESSC Assistant Professor Interview 2026: यूपीईएसएससी ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर यूपी असिस्टेंट प्रोफेसर के इंटरव्यू के शेड्यूल के लिए नोटिस जारी कर दिया है। इंटरव्यू में शामिल होने वाले उम्मीदवार वेबसाइट पर जाकर नोटिस देख सकते हैं और नोटिस के अनुसार अपने इंटरव्यू की तैयारी कर सकते हैं। 

UPESSC Assistant Professor Interview 2026
UPESSC Assistant Professor Interview 2026

UPESSC Assistant Professor Interview 2026: उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर upessc.up.gov.in पर यूपी असिस्टेंट प्रोफेसर के इंटरव्यू के शेड्यूल के लिए नोटिस जारी कर दिया है। यूपी असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती की लिखित परीक्षा दिनांक 18 अप्रैल और 19 अप्रैल 2026 को कुल 33 विषयों में आयोजित की गई थी। इस लिखित परीक्षा के माध्यम से कुल 910 रिक्त पदों को भरा जाना है। 

यूपी असिस्टेंट प्रोफेसर की लिखित परीक्षा का रिजल्ट 09 जून 2026 को जारी किया गया था, जिसमें 3155 उम्मीदवार सफल हुए थे। अब इन सफल उम्मीदवारों को 21 जुलाई 2026 से 13 अगस्त 2026 के बीच 33 विषयों में आयोजित किए जाएंगे।  

UPESSC Assistant Professor Interview Notice  2026

UPESSC Assistant Professor Interview 2026 Admit Card डाउनलोड लिंक

यूपीईएसएससी ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट upessc.up.gov.in पर यूपी असिस्टेंट प्रोफेसर इंटरव्यू के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। इंटरव्यू में शामिल होने वाले उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपने लॉग इन क्रेडेंशियल्स अर्थात् रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड का उपयोग करके एडमिट डाउनलोड कर सकते हैं। इसका डाउनलोड लिंक नीचे टेबल में दिया गया है।      

यूपीईएसएससी असिस्टेंट प्रोफेसर इंटरव्यू एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड लिंक 

क्लिक करें 

UPESSC Assistant Professor Interview 2026 - हाइलाइट्स

यूपी असिस्टेंट प्रोफेसर इंटरव्यू के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद इसमें निहित जानाकारी को ध्यानपूर्वक चेक करें। त्रुटि पाए जाने पर परीक्षा प्राधिकारी से संपर्क किया जा सकता है। तकनीकी ग्लिच से बचने के लिए अपनी लॉग इन क्रेडेंशियल्स डिटेल्स पहले से तैयार रखें। आप नीचे दी गई टेबल से महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। 

विवरण 

जानकारी 

भर्ती प्राधिकरण का नाम 

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC)

पद का नाम 

असिस्टेंट प्रोफेसर

विज्ञापन संख्या 

51 

रिक्त पदों की संख्या 

910 

इंटरव्यू की तिथि 

21 जुलाई 2026 से 13 अगस्त 2026 

विषय 

33

एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि 

30 जून 2026 

ऑफिशियल वेबसाइट 

upessc.up.gov.in

UPESSC Assistant Professor Interview 2026 Admit Card डाउनलोड कैसे करें? 

यूपी असिस्टेंट प्रोफेसर के 910 पदों के चयन में कुल दो चरण शामिल है। पहले चरण में लिखित परीक्षा आयोजित की जाती है, जिसकी तिथि  18 अप्रैल और 19 अप्रैल 2026 थी। दूसरे व अंतिम चरण में अब 21 जुलाई 2026 से 13 अगस्त 2026 के बीच इंटरव्यू का आयोजन किया जाना है। सलेक्शन दोनों चरणों में प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा। आप नीचे दिए गए सिंपल स्टेप्स फॉलो करके यूपी असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। 

  • सबसे पहले यूपीईएसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाएं। 

  • होम पेज पर जाएं। UPESSC Assistant Professor Interview 2026 Admit Card पर क्लिक करें। 

  • रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।

  • एडमिट कार्ड में निहित जानकारी चेक करें। 

  • एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें।    

UPESSC Assistant Professor Interview 2026 Admit Card में क्या-क्या जानकारी निहित होती है? 

यूपी असिस्टेंट प्रोफेसर के इंटरव्यू के एडमिट कार्ड में आप निम्नलिखित जानकारी चेक कर सकते हैं। 

  • अभ्यर्थी का नाम 

  • पिता/पति का नाम

  • रोल नंबर 

  • रजिस्ट्रेशन नंबर 

  • फोटो

  • हस्ताक्षर 

  • श्रेणी 

  • इंटरव्यू की तिथि 

  • रिपोर्टिंग टाइम 

  • चयनित विषय 

  • इंटरव्यू का स्थान 

  • आवश्यक दस्तावेज और निर्देश 

यूपी असिस्टेंट प्रोफेसर के इंटरव्यू में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड के साथ एक वेलिड आईडी कार्ड ले जाना आवश्यक है। वेलिड आईडी कार्ड में आधार कार्ड, पेन कार्ड, वोटर आईडी कार्ड, पासपोर्ट और पासपोर्ट शामिल है। इसके अलावा इंटरव्यू देने के स्थान पर समय से पहुंच जाएं।    


Farhan Khan
Farhan Khan

Executive - Editorial

    Farhan Khan is an education journalist with over 3 years of experience specializing in the public sector recruitment space. From UPSC and SSC to Banking and Defense, he provides end-to-end coverage on exam notifications, admit cards, and Sarkari results. Farhan holds a Master’s degree in Mass Communication from Guru Jambheshwar University and blends research-driven journalism with creative storytelling to guide aspirants through their exam preparation journeys.

    ... Read More
    First Published: Jun 30, 2026, 10:35 IST

    आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

    Trending

    Latest Education News