Live

[Out] UP Lekhpal Admit Card 2026 Live: यूपी लेखपाल मेन्स एडमिट कार्ड upsssc.gov.in जारी, डाउनलोड हॉल टिकट PDF

Priyanka Pal
May 16, 2026, 14:59 IST

UPSSSC Lekhpal Admit Card 2026: यूपी लेखपाल एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जारी । जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे एडमिट कार्ड अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड से हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। यूपी लेखपाल मुख्य परीक्षा 21 मई को राज्यभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होने जा रही है।

UPSSSC-Lekhpal-Admit-Card-2026
UPSSSC-Lekhpal-Admit-Card-2026

HIGHLIGHTS

  • यूपी लेखपाल एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जारी ।
  • उम्मीदवार एडमिट कार्ड अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड से हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।
  • यूपी लेखपाल मुख्य परीक्षा 21 मई को राज्यभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होने जा रही है।

UPSSSC Lekhpal Admit Card 2026: यूपी लेखपाल एडमिट कार्ड 2026 उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा जारी कर दिया गया है। आयोग ने आज अपनी आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर हॉल टिकट का लिंक एक्टिव कर दिया है। उम्मीदवार अब अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। यूपी लेखपाल भर्ती मुख्य परीक्षा 21 मई 2026 को राज्यभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होने जा रही है। परीक्षा में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों के पास एडमिट कार्ड होना अनिवार्य है।

UP Lekhpal Mains Admit Card 2026: हाइलाइट्स

इस परीक्षा का आयोजन UPSSSC द्वारा एक ही शिफ्ट में ऑफलाइन मोड में किया जा रहा है। भर्ती परीक्षा से जुड़ी अन्य महत्वपूर्ण डिटेल जानने के लिए उम्मीदवार नीचे दिया गया टेबल देख सकते हैं। 

परीक्षा का नाम

यूपी लेखपाल भर्ती परीक्षा 2026

आयोग

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC)

पदों की संख्या

7994 पद

परीक्षा तिथि

21 मई 2026

परीक्षा समय

10 से 12 बजे

सिटी स्लिप जारी

11 मई 2026

एडमिट कार्ड

16 मई, 2026 जारी

परीक्षा मोड

ऑफलाइन 

चयन प्रक्रिया

लिखित परीक्षा

डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन

आधिकारिक वेबसाइट

upsssc.gov.in

UP Lekhpal Admit Card 2026: डाउनलोड लिंक 

जिन उम्मीदवारों ने प्रारंभिक यूपी लेखपाल भर्ती परीक्षा पास कर ली है, वे अब मेन्स परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा का एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जारी कर दिया गया है। आमतौर पर प्रवेश पत्र परीक्षा तिथि से 4 से 5 दिन पहले उपलब्ध कराया जाता है। जो कि आज यानि 16 मई, 2026 को जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार अपने लॉगिन डिटेल्स की मदद से हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। यूपी लेखपाल मेन्स परीक्षा 21 मई को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक प्रदेश के 44 जिलों में आयोजित होगी। इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 7,994 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। आपकी सुविधा के लिए यूपी लेखपाल एडमिट कार्ड डायरेक्ट लिंक यहां उपलब्ध करा दिया गया है।

यूपी लेखपाल मेन्स एडमिट कार्ड  2026

डाउनलोड लिंक

UP Lekhpal Admit Card 2026 कैसे डाउनलोड करें?

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स की मदद से यूपी लेखपाल एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

स्टेप्स 1: UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।

स्टेप्स 2: होमपेज पर Important Announcement सेक्शन में “Exam Admit Card 2026 – Lekhpal” पर क्लिक करें।

स्टेप्स 3: लॉगिन पेज पर अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें।

स्टेप्स 4: एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।

स्टेप 5: इसे डाउनलोड करें और प्रिंटआउट लें।

LIVE UPDATES
Check Latest Updates Refresh
  • May 16, 2026, 14:59 IST

    UP Lekhpal Admit Card 2026 Live: हॉल टिकट हुआ जारी

    उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा आयोजित इस भर्ती के तहत कुल 7,994 पदों पर चयन किया जाएगा। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे अब अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करके परीक्षा की तैयारी को अंतिम रूप दे सकते हैं। 

  • May 16, 2026, 14:50 IST

    UP Lekhpal Admit Card 2026 Live: वेबसाइट ओपन ना होने पर क्या करें?

    UP Lekhpal Admit Card 2026 डाउनलोड करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट अगर ओपन नहीं हो रही, तो इसके लिए आपको घबराने की जरूरी नहीं है। तकनीकी समस्या के कारण अधिक ट्रैफिक होने की वजह से वेबसाइट डाउन हो सकती है। ऐसे में उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे सबसे पहले वेबसाइट को रिफ्रेश करके दोबारा कोशिश करें और अपना रजिस्ट्रेशन नंबर, D.O.B सही - सही डालकर सबमिट करें। 

  • May 16, 2026, 14:46 IST

    UP Lekhpal Admit Card 2026 Live: एडमिट कार्ड में क्या - क्या जानकारी होगी?

    हॉल टिकट परीक्षा केंद्र में प्रवेश के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट है। यदि एडमिट कार्ड में किसी भी प्रकार की गलती पाई जाती है, तो समय रहते उसे सही करवाना जरूरी है।

    • उम्मीदवार का नाम (Candidate Name)
    • रोल नंबर / पंजीकरण संख्या (Roll Number / Registration Number)
    • परीक्षा तिथि और समय (Exam Date & Timing)
    • परीक्षा केंद्र का नाम और पूरा पता (Exam Center Details)
    • उम्मीदवार की फोटो और हस्ताक्षर (Photo & Signature)
    • परीक्षा की शिफ्ट (Shift Details)
    • रिपोर्टिंग टाइम (Reporting Time)
    • महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश (Exam Instructions)
  • May 16, 2026, 14:40 IST

    UP Lekhpal Admit Card 2026 Live: रिपोर्टिंग का समय

    यूपी लेखपाल लिखित भर्ती परीक्षा का आयोजन 21 मई को 44 जनपदों में सिंगल शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। उम्मीदवारों को एग्जाम सेंटर पर 9 बजे से एंट्री मिलनी शुरू होगी। परीक्षा सुबह 10 बजे से 12 बजे तक जारी रहेगी। 

  • May 16, 2026, 14:36 IST

    UP Lekhpal Admit Card 2026 Live: क्या मैं बिना एडमिट कार्ड के एग्जाम दे सकता हूं?

    नहीं, परीक्षा हॉल में प्रवेश के लिए एडमिट कार्ड अनिवार्य है। वैध हॉल टिकट के बिना उम्मीदवारों को परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जा सकती है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उस पर दी गई सभी जानकारियों को ध्यान से पढ़ें।


  • May 16, 2026, 14:30 IST

    UP Lekhpal Admit Card 2026 Live: यूपी लेखपाल के 7,994 पदों के लिए भर्ती

    उत्तर प्रदेश में लेखपाल के 7,994 पदों को भरने के लिए भर्ती परीक्षा का आयोजन 21 मई, को किया जाएगा। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपने रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्मतिथि, लिंग आदि जैसी सभी जरूरी डिटेल्स भरकर यूपी लेखपाल एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड कर सकते हैं।


  • May 16, 2026, 14:23 IST

    UP Lekhpal Admit Card 2026 Live: यूपी लेखपाल मेन्स परीक्षा 21 मई को

    उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा यूपी लेखपाल भर्ती परीक्षा 2026 का आयोजन 21 मई, को सुबह 10 बजे से 12 बजे तक 44 जनपदों में आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा में बैठने के लिए उम्मीदवारों को अपना एडमिट कार्ड साथ में ले जाना अनिवार्य है। जिसके बिना किसी भी कैंडिडेट को एग्जाम सेंटर में एंट्री नहीं दी जाएगी। 

  • May 16, 2026, 14:18 IST

    UP Lekhpal Admit Card 2026 Live: यूपी लेखपाल की ऑफिशियल वेबसाइट क्या है?

    उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) की ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in है। जहां जाकर उम्मीदवार अपनी 21 मई, 2026 की भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। 

  • May 16, 2026, 14:16 IST

    UP Lekhpal Admit Card 2026 Live: प्रवेश पत्र कब जारी किया गया है?

    उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) के ऑफिशियल नोटिफिकेशन के अनुसार, यूपी लेखपाल भर्ती परीक्षा 2026 का एडमिट कार्ड आज यानी 16 मई, 2026 को वेबसाइट पर जारी किया गया है।  

  • May 16, 2026, 14:06 IST

    UP Lekhpal Admit Card 2026 Live: हॉल टिकट डाउनलोड कैसे करें?

    स्टेप्स 1: सबसे पहले UPSSSC की वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।

    स्टेप्स 2: होमपेज पर, View More पर विज्ञापन संख्या-02-परीक्षा/2025, लेखपाल मुख्य परीक्षा (प्रा०अ०प०-2025)/01 के अंतर्गत लिखित परीखा के प्रवेश पत्र डाउनलोड पर क्लिक करें।

    स्टेप्स 3: लॉगिन पेज पर अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें।

    स्टेप्स 4: एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।

    स्टेप 5: इसे डाउनलोड करें और प्रिंटआउट लें।

  • May 16, 2026, 14:01 IST

    UPSSSC Lekhpal Admit Card 2026: मैं अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कैसे करूं?

    यूपी लेखपाल एडमिट कार्ड 2026 उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा जारी कर दिया गया है। आयोग ने आज अपनी आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर हॉल टिकट का लिंक एक्टिव कर दिया है। उम्मीदवार अब अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। 

  • May 16, 2026, 13:56 IST

    UPSSSC Lekhpal Admit Card 2026: परीक्षा कब होगी?

    यूपी लेखपाल मुख्य परीक्षा 21 मई को राज्यभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होगी।

  • May 16, 2026, 13:52 IST

    UPSSSC Lekhpal Admit Card 2026: एडमिट कार्ड जारी

    यूपीएसएसएससी की ओर से यूपी लेखपाल एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जारी कर दिया गया है। जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे एडमिट कार्ड अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड से हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।

Priyanka Pal
Priyanka Pal

Executive Content Writer

Priyanka Pal is a passionate writer with over 3 years of experience in creative storytelling, research-based writing and digital content creation. A graduate in BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) from DU. She Completed her School Education under the CBSE Board, Where she developed a strong academic base along with an early interest in Writing.

She currently specializes in writing on Sarkari Naukri, Sarkari Result. With hands on experience in social media handling, education beats coverage and reader friendly Content. Priyanka has built a strong understanding of what connects with readers. She aims to create content that not only informs but also inspires.

... Read More

Trending

Latest Education News