Union Bank Specialist Officer Vacancy 2026: यूनियन बैंक में स्पेशलिस्ट ऑफिसर पदों पर बंपर भर्ती, 85,000+ तक मिलेगी सैलरी
Union Bank Specialist Officer Vacancy 2026: यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर के कुल 395 रिक्त पदों की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन 2026 जारी कर दिया है। पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवार 21 जुलाई 2026 से 10 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
Union Bank Specialist Officer Vacancy 2026: यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट www.unionbankonline.bank.in पर स्पेशलिस्ट ऑफिसर (SO) के कुल 395 रिक्त पदों की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन 2026 जारी कर दिया है। ये भर्तियां अलग-अलग सरकारी विभागों में की जाएगी। इन पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन 21 जुलाई 2026 से 10 अगस्त 2026 के बीच स्वीकार किए जाएंगे। अंतिम तिथि के बाद ऑनलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
जो उम्मीदवार बैंकिंग क्षेत्र में अपना सुनहरा करियर बनाना चाहते हैं। उनके लिए यह शानदार अवसर है। पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन करने से पहले भर्ती से संबंधित नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ना चाहिए। अपात्र होने की स्थिति में आवेदन रद्द किए जा सकते हैं।
Union Bank Specialist Officer Apply Online Link
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया स्पेशलिस्ट ऑफिसर पदों के लिए ऑफिशियल वेबसाइट ibpsreg.ibps.in पर शुरू हो चुके हैं। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार ऑनलाइन माध्यम से अपना रजिस्ट्रेशन पूरा कर सकते हैं, आवेदन फॉर्म भर सकते हैं, आवश्यक डॉक्यूमेंट्स अपलोड कर सकते हैं और आवेदन शुल्क का भुगतान कर सकते हैं। उम्मीदवारों की सुविधा के लिए ऑनलाइन आवेदन करने का डायरेक्ट लिंक नीच दिया गया है।
| यूनियन बैंक स्पेशलिस्ट ऑफिसर ऑनलाइन आवेदन लिंक 2026 |
Union Bank Of India Specialist Officer Notification - हाइलाइट्स
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया अपने इस भर्ती अभियान के माध्यम से प्रबंधक, वरिष्ठ प्रबंधक, सहायक महाप्रबंधक और उप-महाप्रबंधक जैसे विभिन्न स्पेशलिस्ट अधिकारी के रिक्त पदों को भरना चाहता है। चयनित उम्मीदवारों को बैंक के मौजूदा नियमों और विनियमों के अनुसार विशेष भत्ता और महंगाई भत्ता जैसे अलग-अलग तरह के भत्ते दिए जाएंगे। आप नीचे दी गई टेबल से महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
| विवरण | जानकारी |
| भर्ती प्राधिकरण का नाम | यूनियन बैंक ऑफ इंडिया |
| पद का नाम | स्पेशलिस्ट ऑफिसर |
| रिक्त पदों की संख्या | 395 |
| कैडर | प्रबंधक, वरिष्ठ प्रबंधक, सहायक महाप्रबंधक और उप-महाप्रबंधक |
| आवेदन मोड | ऑनलाइन |
| ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि | 21 जुलाई 2026 |
| ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि | 10 अगस्त 2026 |
| चयन प्रक्रिया | ऑनलाइन परीक्षा, ग्रुप डिस्कशन और इंटरव्यू |
| ऑफिशियल वेबसाइट | unionbankofindia.co.in |
Union Bank Of India Specialist Officer Recruitment 2026 Eligibility Criteria
आरआरबी जूनियर इंजीनियर पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवारों को पात्रता मानदंड को पूरा करना अनिवार्य है। शैक्षणिक योग्यता - उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से ग्रेजुएशन की डिग्री, बी.ई या बी.टेक, एमबीए, सीए, आईसीडब्ल्यूए, एमसीए या अन्य संबंधित योग्यता होनी चाहिए। आयु सीमा - न्यूनतम आयु 22 वर्ष होनी चाहिए।
Union Bank Of India Specialist Officer Apply Online कैसे करें?
यूनियन बैंक में स्पेशलिस्ट ऑफिसर पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवार नीचे दिए गए सिंपल स्टेप्स फॉलो करके ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
-
सबसे पहले यूनियन बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट unionbankofindia.co.in पर जाएं।
-
होमपेज पर जाएं और Recruitment Section/What’s New पर क्लिक करें।
-
रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को पूरा करें। पर्सनल डिटेल भरें।
-
अब एप्लिकेशन फॉर्म भरें।
-
पर्सनल और एजुकेशनल डिटेल्स भरें।
-
आवश्यक दस्तावेज़ अपलोड करें।
-
आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
-
फॉर्म सबमिट करने से पहले दर्ज की गई सभी जानकारी को अच्छे से चेक कर लें।
-
Submit बटन पर क्लिक करें।
-
जमा किए गए फॉर्म का प्रिंटआउट निकालकर भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें।
Farhan Khan is an education journalist with over 3 years of experience specializing in the public sector recruitment space. From UPSC and SSC to Banking and Defense, he provides end-to-end coverage on exam notifications, admit cards, and Sarkari results. Farhan holds a Master’s degree in Mass Communication from Guru Jambheshwar University and blends research-driven journalism with creative storytelling to guide aspirants through their exam preparation journeys.