SSC MTS Result 2026: कब आएगा एसएससी एमटीएस का रिजल्ट? जानें लेटेस्ट अपडेट

Last Updated: Jul 21, 2026, 19:06 IST

SSC MTS Result 2026: एसएससी जल्द अपनी ऑफिशियल वेबसाइट www.ssc.gov.in पर एमटीएस और हवलदार के पदों की परीक्षा का रिजल्ट 2026 जारी करेगा। आयोग रिजल्ट के साथ PDF फॉर्मेट में मेरिट लिस्ट, कट-ऑफ मार्क्स और स्कोर कार्ड भी जारी करेगा। 

SSC MTS Result 2026
SSC MTS Result 2026

SSC MTS Result 2026: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) जल्द अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS) और हवलदार के पदों की कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) का रिजल्ट जारी करेगा। इसके अलावा आयोग अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर PDF फॉर्मेट में मेरिट लिस्ट, कट-ऑफ मार्क्स और स्कोर कार्ड भी अपलोड करेगा। एसएससी इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से कुल 7948 रिक्त पदों को भरना चाहता है, जिसकी परीक्षा 04 फरवरी से 19 फरवरी 2026 के बीच आयोजित की गई थी। 

एसएससी एमटीएस की सीबीटी परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को चयन के अगल चरण यानी शारीरिक दक्षता परीक्षण (PET)/शारीरिक मापदंड परीक्षण (PST) और दस्तावेजों के सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा। 

SSC MResult 2026 Date and Time - हाइलाइट्स  

एसएससी एमटीएस का रिजल्ट जुलाई के आखिरी सप्ताह में आने की उम्मीद है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को पल-पल की अपडेट के लिए ऑफिशियल वेबसाइट विजिट करते रहना चाहिए। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि रिजल्ट डाउनलोड करने के बाद इसमें दी गई डिटेल्स को ध्यान से चेक करें। गलती पाए जाने पर परीक्षा प्राधिकारी से संपर्क किया जा सकता है। 

विवरण

जानकारी 

भर्ती प्राधिकरण का नाम 

कर्मचारी चयन आयोग (SSC)

पद का नाम 

मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS) और हवलदार 

रिक्त पदों की संख्या 

7948

परीक्षा की तिथि 

04 फरवरी से 19 फरवरी 2026 के बीच आयोजित

रिजल्ट जारी होने की तिथि 

जल्द 

रिजल्ट डाउनलोड लॉग इन क्रेडेंशियल्स 

रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड 

चयन के चरण 

सीबीटी परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षण और दस्तावेजों का सत्यापन

ऑफिशियल वेबसाइट 

ssc.gov.in 

SSC MTS Havaldar Result 2026 PDF Download Link

एसएससी एमटीएस का रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए लॉग इन क्रेडेंशियल्स यानी रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड की आवश्कता होगी। टेक्निकल ग्लिच से बचने के लिए अपनी लॉग इन क्रेडेंशियल्स डिटेल्स पहले से तैयार रखें। अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए रिजल्ट का डायरेक्ट पीडीएफ लिंक इस लेख में नीचे भी उपलब्ध करा दिया जाएगा।

एसएससी एमटीएस का रिजल्ट 2026 डाउनलोड लिंक जल्द उपलब्ध 

जल्द जारी  

SSC MTS Result 2026 डाउनलोड कैसे करें?

एसएससी एमटीएस और हवलदार परीक्षा का रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए आप नीचे दिए गए सिंपल स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं। 

  • सबसे पहले एसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं। 

  • होम पेज पर जाएं और What's New/Recruitment Section को ओपन करें। 

  • SSC MTS Result 2026 पर क्लिक करेंं। 

  • रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें। 

  • रिजल्ट में दी गई डिटेल्स को ध्यान से चेक करें। 

  • रिजल्ट की PDF डाउनलोड कर लें। 

SSC MTS Result 2026 Date 

अगर हम बात करें कि एसएससी एमटीएस का रिजल्ट पिछले साल कब जारी किया गया, तो इसकी जानकारी आप नीचे दी गई टेबल से प्राप्त कर सकते हैं। टेबल में इसके बारे में विस्तार से बताया गया है। 

परीक्षा सेशन 

परीक्षा की तिथियां

रिजल्ट जारी होने की तिथि

एसएससी एमटीएस 2024

30 सितंबर से 14 नवंबर 2024

21 जनवरी 2025

एसएससी एमटीएस  2023

01 सितंबर से 14 सितंबर 2023

07 नवंबर 2023 (हवलदार पद) / 18 दिसंबर 2023 (फाइनल रिजल्ट)

एसएससी एमटीएस  2022

02 मई से 20 जून 2023

02 सितंबर 2023 (हवलदार पद) / 18 अक्टूबर 2023 (फाइनल रिजल्ट)

एसएससी एमटीएस  2021

05 जुलाई से 26 जुलाई 2022

13 फरवरी 2023

Farhan Khan
Farhan Khan

Executive - Editorial

    Farhan Khan is an education journalist with over 3 years of experience specializing in the public sector recruitment space. From UPSC and SSC to Banking and Defense, he provides end-to-end coverage on exam notifications, admit cards, and Sarkari results. Farhan holds a Master’s degree in Mass Communication from Guru Jambheshwar University and blends research-driven journalism with creative storytelling to guide aspirants through their exam preparation journeys.

    ... Read More
    First Published: Jul 21, 2026, 19:06 IST

    आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

    Trending

    Latest Education News