Live

[OUT] राजस्थान PTET सीट अलॉटमेंट लिस्ट 2026 LIVE: ptetvmoukota2026.in से डाउनलोड करें PTET 1st College Allotment List, ये रहा लिंक

Vijay Pratap Singh
Jul 21, 2026, 17:45 IST

Rajasthan PTET Seat Allotment 2026 OUT: वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी (VMOU), कोटा के आधिकारिक काउंसलिंग कार्यक्रम के अनुसार, राजस्थान PTET प्रथम चरण की कॉलेज अलॉटमेंट लिस्ट 2026 आज, 21 जुलाई 2026 को जारी की जा रही है। काउंसलिंग में शामिल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ptetvmoukota2026.in पर जाकर अपना कॉलेज अलॉटमेंट स्टेटस देख सकते हैं और Rajasthan PTET 1st College Allotment List 2026 PDF व अलॉटमेंट लेटर डाउनलोड कर सकते हैं।

Rajasthan PTET Round 1 Seat Allotment List 2026 आज। उम्मीदवार ptetvmoukota2026.in पर अपना कॉलेज अलॉटमेंट स्टेटस देख सकते हैं और अलॉटमेंट लेटर डाउनलोड कर सकते हैं।
Rajasthan PTET Round 1 Seat Allotment List 2026 आज। उम्मीदवार ptetvmoukota2026.in पर अपना कॉलेज अलॉटमेंट स्टेटस देख सकते हैं और अलॉटमेंट लेटर डाउनलोड कर सकते हैं।

HIGHLIGHTS

  • राजस्थान PTET 2026 राउंड 1 सीट अलॉटमेंट लिस्ट आज, 21 जुलाई 2026 को आधिकारिक वेबसाइट ptetvmoukota2026.in पर जारी कर दी गई है। उम्मीदवार अब अपना अलॉटमेंट स्टेटस ऑनलाइन चेक कर सकते हैं।
  • उम्मीदवार Rajasthan PTET 1st College Allotment List 2026 देखने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर अपने रोल नंबर/एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड/जन्म तिथि से लॉगिन करें। इसके बाद वे अपना PTET कॉलेज अलॉटमेंट स्टेटस देख सकते हैं और PTET 1st Allotment Letter 2026 डाउनलोड कर सकते हैं।
  • Rajasthan PTET 1st College Allotment List 2026 में सीट मिलने के बाद उम्मीदवारों को निर्धारित समय सीमा के भीतर सभी प्रवेश औपचारिकताएं पूरी करनी होंगी। इसमें PTET एडमिशन फीस जमा करना, आवश्यक दस्तावेज अपलोड करना और आवंटित कॉलेज में रिपोर्टिंग करना शामिल है। समय पर प्रक्रिया पूरी नहीं करने पर PTET सीट अलॉटमेंट रद्द की जा सकती है।

Rajasthan PTET Seat Allotment 2026 OUT: वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी (VMOU), कोटा आज 21 जुलाई 2026 को राजस्थान PTET प्रथम राउंड कॉलेज अलॉटमेंट लिस्ट 2026 जारी करने वाली है। जिन अभ्यर्थियों ने 14 जून 2026 को आयोजित PTET परीक्षा पास करने के बाद काउंसलिंग में भाग लिया था और कॉलेज चॉइस फिलिंग पूरी की थी, वे अब आधिकारिक वेबसाइट ptetvmoukota2026.in पर जाकर अपना कॉलेज अलॉटमेंट स्टेटस देख सकते हैं। इसके लिए उम्मीदवारों को रोल नंबर, काउंसलिंग आईडी और जन्म तिथि दर्ज करनी होगी।

यह अलॉटमेंट लिस्ट 2 वर्षीय बीएड और 4 वर्षीय इंटीग्रेटेड BA, B.Ed/B.Sc, B.Ed पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए जारी की जाएगी। जिन उम्मीदवारों को कॉलेज आवंटित हुआ है, वे अपना अलॉटमेंट लेटर डाउनलोड कर सकते हैं और निर्धारित तिथि के भीतर प्रवेश शुल्क जमा करने के साथ आवंटित कॉलेज में रिपोर्ट कर दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया पूरी करें। समय सीमा के भीतर रिपोर्ट नहीं करने पर आवंटित सीट रद्द की जा सकती है।

राजस्थान PTET कॉलेज अलॉटमेंट लिस्ट 2026 हाइलाइट्स 

PTET काउंसलिंग 2026 के पहले चरण की कॉलेज अलॉटमेंट लिस्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर लॉग इन करके अपना आवंटित कॉलेज, अलॉटमेंट लेटर और प्रवेश से जुड़ी सभी जरूरी जानकारी देख सकते हैं। राजस्थान PTET कॉलेज अलॉटमेंट लिस्ट 2026 से जुड़ी प्रमुख जानकारी नीचे दी गई तालिका में उपलब्ध है।

आयोजन संस्था

वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी (VMOU), कोटा

परीक्षा का नाम

प्री टीचर एजुकेशन टेस्ट (PTET) 2026

कोर्स

2 वर्षीय बी.एड.

शैक्षणिक सत्र

2026-27

1st कॉलेज अलॉटमेंट लिस्ट

21 जुलाई 2026

कॉलेज रिपोर्टिंग तिथि

21 जुलाई से 29 जुलाई 2026

आधिकारिक वेबसाइट

ptetvmoukota2026.in

Rajasthan PTET Seat Allotment 2026 Direct Link-Active

वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी (VMOU), कोटा द्वारा राजस्थान PTET राउंड 1 कॉलेज अलॉटमेंट लिस्ट 2026 का लिंक एक्टिव होने वाला है। काउंसलिंग में शामिल अभ्यर्थी अब 2 वर्षीय B.Ed और 4 वर्षीय इंटीग्रेटेड B.A. B.Ed./B.Sc. B.Ed. पाठ्यक्रमों के लिए अपना सीट अलॉटमेंट स्टेटस ऑनलाइन देख सकते हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ptetvmoukota2026.in पर रोल नंबर, काउंसलिंग आईडी और जन्म तिथि दर्ज करके अपना कॉलेज अलॉटमेंट स्टेटस और अलॉटमेंट लेटर डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवारों की सुविधा के लिए इस लेख में डायरेक्ट लिंक भी उपलब्ध कराया गया है।

यहां क्लिक करें- Rajasthan PTET College Allotment List 2026 Link (Active)

राजस्थान PTET राउंड 1 सीट अलॉटमेंट लिस्ट 2026 कैसे चेक करें?

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स की मदद से अपना सीट अलॉटमेंट रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।

  1. आधिकारिक वेबसाइट ptetvmoukota2026.in पर जाएं।

  2. होम पेज पर PTET 2026 Round 1 Seat Allotment Result लिंक पर क्लिक करें।

  3. अपना लॉगिन विवरण (रोल नंबर/एप्लिकेशन नंबर और पासवर्ड/जन्मतिथि) दर्ज करें।

  4. Submit पर क्लिक करें।

  5. स्क्रीन पर सीट अलॉटमेंट रिजल्ट दिखाई देगा।

  6. अलॉटमेंट लेटर डाउनलोड कर उसका प्रिंटआउट लेकर रख लें।

सीट मिलने के बाद क्या करना होगा?

पहले राउंड में सीट मिलने वाले उम्मीदवारों को निर्धारित समय सीमा के भीतर एडमिशन फीस जमा करनी होगी, आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने होंगे और आवंटित कॉलेज में रिपोर्ट करना होगा। यदि उम्मीदवार तय समय पर प्रक्रिया पूरी नहीं करते हैं, तो उनकी सीट अगले राउंड के लिए उपलब्ध कराई जा सकती है।

LIVE UPDATES
Check Latest Updates Refresh
  • Jul 21, 2026, 17:03 IST

    PTET College Allotment List Direct Link

    PTET काउंसलिंग में शामिल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना PTET कॉलेज अलॉटमेंट लिस्ट 2026 चेक कर सकते हैं। डायरेक्ट लिंक के माध्यम से वे आसानी से लॉग इन कर अपना कॉलेज अलॉटमेंट लेटर डाउनलोड कर सकते हैं। रिज़ल्ट देखने से पहले उम्मीदवार अपना रोल नंबर, काउंसलिंग आईडी और अन्य आवश्यक लॉगिन विवरण तैयार रखें।

    https://ptetvmoukota2026.in/pTet2026/hSPteTMaiPage.php

  • Jul 21, 2026, 16:56 IST

    PTET Upward Movement कैसे काम करता है?

    यदि आपको पहले राउंड में कॉलेज आवंटित हो गया है, तो सबसे पहले 22,000 रुपये की प्रवेश फीस जमा करके आवंटित कॉलेज में अपनी एडमिशन प्रक्रिया पूरी करनी होगी। इसके बाद ही आप Upward Movement के लिए आवेदन कर सकते हैं।

    Upward Movement के लिए ऑनलाइन आवेदन 30 जुलाई से 31 जुलाई 2026 तक किए जाएंगे। इसके बाद 3 अगस्त 2026 को Upward Movement का परिणाम जारी होगा। यदि आपको आपकी पसंद का बेहतर कॉलेज आवंटित होता है, तो पहले वाला कॉलेज आवंटन स्वतः रद्द हो जाएगा और आपका प्रवेश नए कॉलेज में स्थानांतरित कर दिया जाएगा।

  • Jul 21, 2026, 16:47 IST

    Rajasthan PTET 2026 काउंसलिंग के दिशा निर्देश

    • ऑनलाइन काउंसलिंग में भाग लेना अनिवार्य है। काउंसलिंग नहीं करने या आवंटित कॉलेज स्वीकार नहीं करने पर प्रवेश का अवसर समाप्त हो जाएगा।

    • काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन शुल्क ₹5,000 है, जो बाद में कॉलेज फीस में समायोजित कर दिया जाएगा।

    • कॉलेज आवंटन PTET मेरिट, श्रेणी, संकाय और भरे गए कॉलेज विकल्पों के आधार पर होगा।

    • काउंसलिंग फॉर्म में दी गई जानकारी, मोबाइल नंबर, ईमेल और बैंक खाता सही भरें। बाद में मोबाइल और बैंक खाते में बदलाव नहीं होगा।

    • कॉलेज विकल्प (Choices) अधिक से अधिक भरें और लॉक करने से पहले अच्छी तरह चेक कर लें। लॉक होने के बाद बदलाव संभव नहीं होगा।

    • अंतिम तिथि तक चॉइस लॉक नहीं करने पर सिस्टम स्वतः चॉइस लॉक कर देगा।

    • आवंटित कॉलेज में तय समय के भीतर ₹22,000 फीस जमा, दस्तावेज अपलोड और रिपोर्टिंग करना अनिवार्य है, अन्यथा प्रवेश रद्द हो जाएगा।

    • अपवर्ड मूवमेंट (Upward Movement) का विकल्प रिपोर्टिंग और फीस जमा करने के बाद ही मिलेगा। नया कॉलेज नहीं मिलने पर पुराना आवंटन ही मान्य रहेगा।

    • गलत जानकारी, फर्जी दस्तावेज या गलत श्रेणी का दावा करने पर प्रवेश रद्द होगा और ₹5,000 काउंसलिंग शुल्क जब्त किया जा सकता है।

    • अंतिम सेमेस्टर के छात्र भी काउंसलिंग में भाग ले सकते हैं, लेकिन 31 अक्टूबर 2026 तक न्यूनतम अंकों के साथ अंतिम अंकतालिका जमा करनी होगी, अन्यथा प्रवेश स्वतः निरस्त हो जाएगा।

    • सभी मूल दस्तावेज, श्रेणी प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र और अन्य आवश्यक प्रमाण पत्र सत्यापन के समय प्रस्तुत करना अनिवार्य है।

    • B.Ed की वार्षिक फीस 27,000 रुपये है। काउंसलिंग शुल्क इसमें समायोजित किया जाएगा।

  • Jul 21, 2026, 16:23 IST

    Rajasthan PTET College Allotment List 2026 Live: क्या कॉलेज लिस्ट जारी हो गई है?

    फिलहाल PTET 2026 राउंड 1 कॉलेज अलॉटमेंट लिस्ट का लिंक आधिकारिक वेबसाइट ptetvmoukota2026.in पर अभी तक एक्टिव नहीं हुआ है। हालांकि, वेबसाइट पर उम्मीदवारों की संख्या लगातार बढ़ रही है और कई अभ्यर्थी लिंक का इंतजार कर रहे हैं।

    सोशल मीडिया और कुछ क्षेत्रीय वेबसाइटों पर लिस्ट जारी होने की खबरें चल रही हैं, लेकिन आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं हुई है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे केवल आधिकारिक वेबसाइट पर जारी अपडेट पर ही भरोसा करें। जैसे ही कॉलेज अलॉटमेंट लिस्ट का लिंक एक्टिव होगा, उसकी जानकारी तुरंत अपडेट कर दी जाएगी।

  • Jul 21, 2026, 16:20 IST

    PTET 2026: आधिकारिक पीटीईटी पोर्टल

  • Jul 21, 2026, 16:08 IST

    Rajasthan PTET Seat Allotment List 2026 Live: PTET काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन शुल्क कितना है?

    राजस्थान PTET 2026 में सफल उम्मीदवारों के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया में शामिल होना अनिवार्य है। काउंसलिंग के लिए 5,000 रुपये रजिस्ट्रेशन शुल्क निर्धारित किया गया है। शुल्क जमा करने के बाद ही उम्मीदवार एडमिशन के लिए आवेदन और कॉलेज चॉइस फिलिंग कर सकते हैं। यह शुल्क ई-मित्र कियोस्क या निर्धारित ऑनलाइन माध्यम से जमा किया जा सकता है।

  • Jul 21, 2026, 16:01 IST

    PTET अलॉटमेंट लेटर में कौन-कौन सी जानकारी होगी?

    PTET अलॉटमेंट लेटर डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवार उसमें दी गई सभी जानकारी ध्यान से चेक कर लें। इसमें आमतौर पर निम्नलिखित विवरण शामिल होते हैं:

    • उम्मीदवार का नाम और रोल नंबर

    • PTET में प्राप्त श्रेणी (Category) और रैंक

    • आवंटित कॉलेज का नाम और कॉलेज कोड

    • आवंटित कोर्स (2 वर्षीय B.Ed.)

    • जमा की जाने वाली प्रवेश शुल्क की राशि

    • कॉलेज में रिपोर्टिंग की अंतिम तिथि और प्रवेश संबंधी निर्देश

  • Jul 21, 2026, 14:42 IST

    Rajasthan PTET 2026 College List: पीटीईटी प्रथम कॉलेज अलॉटमेंट मेरिट लिस्ट कैसे डाउनलोड करें?

    उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके PTET प्रथम कॉलेज अलॉटमेंट लिस्ट और अलॉटमेंट लेटर डाउनलोड कर सकते हैं:

    1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ptetvmoukota2026.in पर जाएं।

    2. "B.Ed 1st Round College Allotment List 2026" या संबंधित लिंक पर क्लिक करें।

    3. अपना रोल नंबर, काउंसलिंग आईडी और जन्म तिथि दर्ज करें।

    4. Submit बटन पर क्लिक करें।

    5. स्क्रीन पर आपका कॉलेज अलॉटमेंट स्टेटस दिखाई देगा।

    6. अलॉटमेंट लेटर डाउनलोड करें और भविष्य के लिए उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।

  • Jul 21, 2026, 14:26 IST

    PTET College Allotment List 2026: पहले राउंड की काउंसलिंग में कितने उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन किया?

    PTET 2026 के पहले चरण की काउंसलिंग के लिए पंजीकरण 4 जुलाई से 15 जुलाई 2026 तक किया गया था। इस दौरान पात्र उम्मीदवारों ने 5,000 रुपये काउंसलिंग शुल्क जमा कर कॉलेज चॉइस फिलिंग पूरी की। VMOU ने अभी तक पहले चरण में पंजीकरण करने वाले उम्मीदवारों की आधिकारिक संख्या जारी नहीं की है। हालांकि, PTET 2026 के लिए करीब 1.2 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था, इसलिए पहले चरण की काउंसलिंग में लगभग 1 लाख उम्मीदवारों के शामिल होने की संभावना है।

  • Jul 21, 2026, 14:20 IST

    PTET College Allotment List 2026 Live: राजस्थान पीटीईटी लिस्ट के बारे में

    परीक्षा का नाम

    राजस्थान प्री टीचर एजुकेशन टेस्ट (PTET) 2026

    यूनिवर्सिटी

    वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी (VMOU), कोटा

    कोर्स

    2 वर्षीय बी.एड.

    अलॉटमेंट राउंड

    प्रथम (1st) राउंड

    अलॉटमेंट जारी होने की तिथि

    21 जुलाई 2026

    आधिकारिक वेबसाइट

    ptetvmoukota2026.in

  • Jul 21, 2026, 14:05 IST

    Rajasthan PTET College Allotment List 2026 Live: कहां एक्टिव होगा लिंक?

    राजस्थान PTET राउंड 1 कॉलेज अलॉटमेंट लिस्ट 2026 का लिंक 21 जुलाई को आधिकारिक वेबसाइट ptetvmoukota2026.in पर एक्टिव किया जाएगा। काउंसलिंग में शामिल उम्मीदवार रोल नंबर, काउंसलिंग आईडी और जन्म तिथि की मदद से लॉगिन कर अपना सीट अलॉटमेंट स्टेटस और अलॉटमेंट लेटर डाउनलोड कर सकेंगे। 

  • Jul 21, 2026, 14:03 IST

    Rajasthan PTET College Allotment List 2026 Live: महत्वपूर्ण निर्देश

    राजस्थान PTET कॉलेज अलॉटमेंट लेटर डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवार उसमें दर्ज सभी जानकारी ध्यान से चेक कर लें। निर्धारित समय के भीतर प्रवेश शुल्क जमा करें और रिपोर्टिंग के समय सभी मूल दस्तावेज साथ लेकर जाएं। शुल्क जमा करने की रसीद सुरक्षित रखें तथा VMOU कोटा द्वारा जारी सभी प्रवेश निर्देशों का पालन करें।

  • Jul 21, 2026, 13:52 IST

    राजस्थान PTET कॉलेज अलॉटमेंट लिस्ट 2026 के बाद क्या करें?

    राजस्थान PTET कॉलेज अलॉटमेंट लिस्ट 2026 जारी होने के बाद उम्मीदवारों को निर्धारित समय सीमा के भीतर प्रवेश प्रक्रिया पूरी करनी होगी। सबसे पहले अलॉटमेंट लेटर डाउनलोड करें, फिर निर्धारित प्रवेश शुल्क जमा करें। इसके बाद सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ आवंटित कॉलेज में रिपोर्ट कर डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और एडमिशन प्रक्रिया पूरी करें। समय पर रिपोर्ट नहीं करने वाले उम्मीदवारों की आवंटित सीट रद्द की जा सकती है।

  • Jul 21, 2026, 13:27 IST

    PTET सीट अलॉटमेंट प्रक्रिया क्या है?

    पीटीईटी सीट अलॉटमेंट 2026 की प्रक्रिया काउंसलिंग के माध्यम से पूरी की जाती है। कॉलेज का आवंटन अभ्यर्थी की मेरिट, श्रेणी (Category), कॉलेज की पसंद (Choice Filling) और उपलब्ध सीटों के आधार पर किया जाता है। प्रत्येक काउंसलिंग राउंड के बाद VMOU कोटा सीट अलॉटमेंट लिस्ट जारी करता है।

    Rajasthan PTET 2026 सीट अलॉटमेंट के आसान स्टेप्स

    • काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन: सबसे पहले अभ्यर्थियों को ऑनलाइन काउंसलिंग के लिए पंजीकरण कर आवश्यक जानकारी भरनी होती है।

    • कॉलेज चॉइस फिलिंग: इसके बाद अभ्यर्थी अपनी पसंद के कॉलेजों का चयन कर उन्हें प्राथमिकता के अनुसार लॉक करते हैं।

    • मेरिट के आधार पर सीट आवंटन: VMOU कोटा अभ्यर्थी की रैंक, श्रेणी, कॉलेज की पसंद और उपलब्ध सीटों के आधार पर सीट आवंटित करता है।

    • कॉलेज में रिपोर्टिंग: जिन अभ्यर्थियों को सीट आवंटित होती है, उन्हें निर्धारित तिथि के भीतर संबंधित कॉलेज में रिपोर्ट कर प्रवेश प्रक्रिया पूरी करनी होती है।

  • Jul 21, 2026, 13:25 IST

    PTET College Allotment List 2026 Live: पीटीईटी कॉलेज लिस्ट क्यों जारी की जाती है?

    राजस्थान PTET कॉलेज अलॉटमेंट लिस्ट काउंसलिंग प्रक्रिया के तहत अभ्यर्थियों को उनकी मेरिट, श्रेणी और कॉलेज विकल्पों के आधार पर बी.एड. कॉलेज आवंटित करने के लिए जारी की जाती है। जिन उम्मीदवारों का नाम इस सूची में होता है, उन्हें निर्धारित समय सीमा के भीतर प्रवेश शुल्क जमा करना, दस्तावेज सत्यापन कराना और आवंटित कॉलेज में रिपोर्ट करना होता है।

  • Jul 21, 2026, 13:22 IST

    Rajasthan PTET कॉलेज रिपोर्टिंग 2026 के लिए ज़रूरी दस्तावेज़ क्या है?

    पीटीईटी 2026 रिपोर्टिंग के लिए आधिकारिक दस्तावेजों की लिस्ट अभी जारी नहीं की गई है। हालांकि, अभ्यर्थियों को सामान्य रूप से पीटीईटी अलॉटमेंट लेटर, एडमिट कार्ड, स्कोरकार्ड, शैक्षणिक प्रमाणपत्रों की मूल व फोटोकॉपी, श्रेणी प्रमाणपत्र (यदि लागू हो), प्रवेश शुल्क रसीद, पासपोर्ट साइज फोटो और आधार कार्ड या अन्य वैध पहचान पत्र साथ रखना चाहिए। रिपोर्टिंग से पहले अभ्यर्थी संबंधित कॉलेज और आधिकारिक काउंसलिंग गाइडलाइन में दस्तावेजों की फाइनल लिस्ट जरूर चेक कर लें।

  • Jul 21, 2026, 13:17 IST

    PTET 1st College Allotment Schedule 2026: महत्वपूर्ण तिथियां

    राजस्थान पीटीईटी काउंसलिंग 2026 के तहत रजिस्ट्रेशन 4 से 15 जुलाई और कॉलेज चॉइस फिलिंग 6 से 16 जुलाई तक हुई। प्रथम चरण की सीट अलॉटमेंट सूची आज 21 जुलाई 2026 को जारी होगी। चयनित अभ्यर्थियों को 21 से 27 जुलाई तक 22,000 रुपये शुल्क जमा कर दस्तावेज अपलोड करने होंगे, जबकि 21 से 29 जुलाई तक आवंटित कॉलेज में रिपोर्ट कर दस्तावेज सत्यापन कराना होगा।

    कार्यक्रमतिथि
    काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन एवं 5,000 रुपये शुल्क भुगतान 4 जुलाई – 15 जुलाई 2026
    बीएड कॉलेज विकल्प (Choice Filling) 6 जुलाई – 16 जुलाई 2026
    प्रथम चरण सीट अलॉटमेंट लिस्ट 21 जुलाई 2026
    22,000 रुपये शुल्क भुगतान एवं दस्तावेज अपलोड 21 जुलाई – 27 जुलाई 2026
    आवंटित कॉलेज में रिपोर्टिंग एवं दस्तावेज सत्यापन 21 जुलाई – 29 जुलाई 2026
  • Jul 21, 2026, 13:12 IST

    PTET College Allotment List 2026: कहां से डाउनलोड करें अलॉटमेंट लिस्ट PDF

    राजस्थान PTET कॉलेज अलॉटमेंट लिस्ट 2026 जारी होने के बाद अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट ptetvmoukota2026.in पर जाकर अपना सीट अलॉटमेंट लेटर डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए उम्मीदवारों को Round 1 Seat Allotment लिंक पर क्लिक करके अपना रोल नंबर या काउंसलिंग आईडी दर्ज करनी होगी। लॉगिन करने के बाद आवंटित कॉलेज की जानकारी स्क्रीन पर दिखाई देगी, जिसे PDF के रूप में डाउनलोड कर सेव कर सकते हैं। सीट मिलने वाले उम्मीदवारों को निर्धारित समय सीमा के भीतर सीट स्वीकृति शुल्क जमा करना, आवश्यक दस्तावेजों का सत्यापन कराना और आवंटित कॉलेज में रिपोर्ट करना अनिवार्य होगा। 

  • Jul 21, 2026, 13:08 IST

    राजस्थान पीटेट राउंड 1 सीट अलॉटमेंट 2026 में उल्लिखित विवरण

    राजस्थान PTET राउंड 1 सीट अलॉटमेंट 2026 में अभ्यर्थी के अलॉटमेंट लेटर/सीट अलॉटमेंट में निम्नलिखित विवरण उल्लिखित होते हैं:

    • उम्मीदवार का नाम

    • रोल नंबर

    • PTET आवेदन/रजिस्ट्रेशन नंबर

    • जन्म तिथि

    • श्रेणी (Category)

    • पाठ्यक्रम (2 वर्षीय B.Ed. या 4 वर्षीय B.A. B.Ed./B.Sc. B.Ed.)

    • मेरिट रैंक

    • आवंटित कॉलेज (College Name)

    • कॉलेज का जिला

    • आवंटित विषय/फैकल्टी (यदि लागू हो)

    • सीट आवंटन की स्थिति (Allotted Status)

    • सीट स्वीकृति शुल्क (Seat Acceptance Fee) जमा करने की अंतिम तिथि

    • कॉलेज रिपोर्टिंग एवं दस्तावेज़ सत्यापन (Document Verification) की तिथि

    • आवश्यक निर्देश (Important Instructions)

PTET कॉलेज अलॉटमेंट लिस्ट 2026

वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी (VMOU), कोटा ने PTET कॉलेज अलॉटमेंट लिस्ट 2026 जारी कर दी है। पहले राउंड की काउंसलिंग में शामिल उम्मीदवार अब राजस्थान PTET 2026 के 2 वर्षीय B.Ed पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए अपना कॉलेज अलॉटमेंट स्टेटस देख सकते हैं और आधिकारिक वेबसाइट से अलॉटमेंट लेटर डाउनलोड कर सकते हैं।

Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive - Editorial

Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.

He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.

... Read More

Trending

Latest Education News