UKSSSC Vacancy 2026: उत्तराखंड ग्रुप सी पदों पर भर्ती, पात्रता मानदंड जानें

Last Updated: Sep 1, 2026, 18:05 IST

UKSSSC Vacancy 2026: उत्तराखंड में ग्रुप सी के 553 पदों पर नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इच्छुक उम्मीदवार 8 सितंबर से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकेंगे। 

UKSSSC Vacancy 2026: उत्तराखंड ग्रुप सी पदों पर भर्ती, पात्रता मानदंड जानें
UKSSSC Vacancy 2026: उत्तराखंड ग्रुप सी पदों पर भर्ती, पात्रता मानदंड जानें

UKSSSC Vacancy 2026: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) की ओर ग्रुप सी पदों के आवेदन मांगे गए हैं। संबंधित भर्ती अभियान का उद्देश्य 553 रिक्त पदों को भरना है। आयोग की ओर से ऑफिशियल नोटिफिकेशन 31 अगस्त को जारी किया गया है। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 8 सितंबर से शुरू की जाएगी। इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट sssc.uk.gov.in पर जाकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। इंटर लेवल भर्ती के आवेदन की तिथियां,  रिक्तियां, पात्रता मानदंडों, चयन प्रक्रिया सहित डिटेल्स आगे लेख में देखें। 

UKSSSC Group C Inter level Notification 2026: नोटिफिकेशन पीडीएफ

यूकेएसएसएससी इंटर लेवल नोटिफिकेशन 2026 पीडीएफ आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट sssc.uk.gov.in पर जारी किया गया है। यूकेएसएसएससी इंटर लेवल भर्ती के तहत योग्य उम्मीदवारों को 8 सितंबर से 7 अक्टूबर 2026 तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा कराना होगा। पात्रता मानदंडों के बारे में जानने के लिए आधिकारिक यूकेएसएसएससी इंटर लेवल नोटिफिकेशन पीडीएफ डाउनलोड करें। उम्मीदवारों को अंतिम तिथि से पहले फॉर्म जमा करना होगा और शुल्क का भुगतान करना होगा। 

यूकेएसएसएससी इंटर लेवल नोटिफिकेशन 2026 

पीडीएफ 

UKSSSC Inter level Recruitment 2026: हाइलाइट्स 

संबंधित भर्ती अभियान के तहत उत्तराखंड राज्य विभागों के लिए ग्रुप सी पदों के कुल 553 रिक्त पदों को भरना है। भर्ती से संबंधित अन्य हाइलाइट्स के लिए उम्मीदवार नीचे दिया गया टेबल देख सकते हैं:

भर्ती प्राधिकरण

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) 

पोस्ट  

यूकेएसएसएससी इंटर लेवल भर्ती 

पदों की संख्या 

553 

शैक्षणिक योग्यता

12वीं पास 

आवेदन तिथि 

8 सितंबर से 7 अक्टूबर 2026 

चयन प्रक्रिया 

लिखित परीक्षा

स्किल टेस्ट

मेडिकल टेस्ट 

ऑफिशियल वेबसाइट 

sssc.uk.gov.in 

UKSSSC Vacancy 2026: रिक्त पदों की संख्या 

यूकेएसएसएससी इंटर लेवल भर्ती 2026 के तहत कुल 553 रिक्त पदों को भरा जाएगा। उम्मीदवार रिक्त पदों का विवरण नीचे दिए गए टेबल में देख सकते हैं।

पोस्ट नाम

रिक्तियों की संख्या

कंप्यूटर सहायक

09

जूनियर असिस्टेंट / सह-डेटा एंट्री ऑपरेटर

03

वरिष्ठ सहायक

01

पंजीकरण क्लर्क

55

कनिष्ठ सहायक (विभिन्न विभाग)

420

टेलिफोन - आपरेटर

01

सहायक खनिज पर्यवेक्षक

22

भूमि अधिग्रहण अमीन/निरीक्षक

08

अहलामद और कैशियर

02

स्टोर कीपर

01

गृहिणी

03

सर्वे लेखपाल

16

कुल

553

UKSSSC Vacancy 2026: ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए सिंपल स्टेप फॉलो कर सकते हैं:

स्टेप 1 सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट sssc.uk.gov.in पर जाएं। 

स्टेप 2 होम पेज पर, UKSSSC Vacancy 2026 पर क्लिक करें। 

स्टेप 3 अब पर्सनल, प्रोफेशनल डिटेल्स सबमिट करें। 

स्टेप 4 मांगे गए डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें। 

स्टेप 5 आवेदन शुल्क का भुगतान करें। 

स्टेप 6 फॉर्म सबमिट कर प्रिंट आउट लेना ना भूलें।

Priyanka Pal
Priyanka Pal

Executive - Editorial

Priyanka Pal is an accomplished Education Journalist with over 3.5 years of experience covering government jobs, recruitment notifications, board results, competitive examinations, and education-related news. She currently works with Jagran Josh, where she specializes in reporting on major recruitment and examination updates related to SSC, UPSC, BPSC, UPPSC, Railways, Banking, Defence and other government sectors.

Holding a Bachelor's degree in Journalism & Mass Communication from Ramlal Anand College (DU), Priyanka combines strong journalistic skills with a deep understanding of the education. She completed her schooling under the CBSE Board, where she developed a keen interest in writing and communication.

Priyanka has built expertise in creating accurate, reader-focused, and informative content that helps aspirants stay updated with the latest opportunities and examination developments. Her goal is to deliver content that not only informs but also empowers and inspires readers to achieve their academic and career aspirations.

... Read More
First Published: Sep 1, 2026, 18:05 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News