KVS LDCE Answer Key 2026 OUT: केंद्रीय विद्यालय संगठन एलडीसीई परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी, डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड

Last Updated: Sep 1, 2026, 16:01 IST

KVS LDCE Answer Key 2026: केवीएस ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर एलडीई/एलडीसी टीचिंग और नॉन-टीचिंग परीक्षा की उत्तर कुंजी 2026 जारी कर दी है। इसकी परीक्षा 26 अप्रैल 2026 की आयोजित की गई थी। इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अपने लॉग इन क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं। 

KVS LDCE Answer Key 2026
KVS LDCE Answer Key 2026

KVS LDCE Answer Key 2026 Release Date: केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट kvsangathan.nic.in पर एलडीई/एलडीसी टीचिंग और नॉन-टीचिंग पदों की परीक्षा की उत्तर कुंजी 2026 जारी कर दी है, जिसकी परीक्षा 26 अप्रैल 2026 की आयोजित की गई थी। केवीएस एलडीई/एलडीसी की परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अपने लॉग इन क्रेडेंशियल्स यानी रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड का उपयोग करके आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं। आंसर-की डाउनलोड करने के बाद अपने संभावित स्कोर का अनुमान लगा सकते हैं। 

केवीएस एलडीई/एलडीसी टीचिंग और नॉन-टीचिंग भर्ती परीक्षा के माध्यम से 2499 रिक्त पदों को भरना चाहता है, जिसमें प्रिंसिपल, वाइस प्रिंसिपल, टीजीटी, पीजीटी, हेड मास्टर, असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर, सीनियर सेक्रिटेरियट असिस्टेंट और जूनियर सेक्रिटेरियट असिस्टेंट आदि पद शामिल है। 

KVS LDCE Answer Key 2026 PDF डाउनलोड लिंक 

केवीएस एलडीई/एलडीसी टीचिंग और नॉन-टीचिंग परीक्षा की उत्तर कुंजी डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध है। टेक्निल ग्लिच से बचने के लिए अपनी लॉग इन क्रेडेंशियल्स डिटेल्स पहले से तैयार रखें। उम्मीदवार नीचे दिए लिंक से भी आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं। 

केएस एलडीई/एलडीसी टीचिंग और नॉन-टीचिंग आंसर-की 2026 डाउनलोड लिंक 

क्लिक करें 

KVS LDCE Answer Key 2026 Sarkari Result- हाइलाइट्स

केवीएस एलडीई/एलडीसी टीचिंग और नॉन-टीचिंग पदों के सलेक्शन में लिखित परीक्षा, स्किल टेस्ट (आवश्यक हो तो), डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन और मेडिकल शामिल है। बाकी हाइलाइट्स के लिए आप नीचे टेबल देख सकते हैं। 

विवरण 

जानकारी 

भर्ती प्राधिकरण का नाम 

केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) 

परीक्षा का नाम 

एलडीई/एलडीसी टीचिंग और नॉन-टीचिंग परीक्षा 2026 

पद का नाम 

प्रिंसिपल, वाइस प्रिंसिपल, टीजीटी, पीजीटी, हेड मास्टर, असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर, सीनियर सेक्रिटेरियट असिस्टेंट और जूनियर सेक्रिटेरियट असिस्टेंट 

रिक्त पदों की संख्या 

2499

परीक्षा की तिथि 

26 अप्रैल 2026

उत्तर कुंजी जारी होने की तिथि

01 सितंबर 2026 

चयन के चरण 

लिखित परीक्षा, स्किल टेस्ट (आवश्यक हो तो), डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन और मेडिकल 

ऑफिशियल वेबसाइट 

kvsangathan.nic.in

KVS LDE/LDCE Answer Key 2026 डाउनलोड कैसे करें? 

केवीएस एलडीई/एलडीसी टीचिंग और नॉन-टीचिंग परीक्षा की उत्तर कुंजी 2026 डाउनलोड करने के लिए आप नीचे दिए गए सिंपल स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं। 

  • सबसे पहले केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) की आधिकारिक वेबसाइट kvsangathan.nic.in पर जाएं। 

  • होमपेज पर दिए गए "KVS LDE/LDCE Answer Key 2026" लिंक पर क्लिक करें। 

  • अब एक नया लॉग इन पेज खुल जाएगा।

  • रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड का उपयोग करें। 

  • आपकी स्क्रीन पर उत्तर कुंजी और रिस्पांस शीट पीडीएफ के रूप में आ जाएगी। 

  • उत्तर कुंजी डाउनलोड कर लें। 

  • उत्तर कुंजी डाउनलोड करने के बाद अपने संभावित स्कोर का अनुमान लगाएं। 

KVS LDE Answer Key 2026 डाउनलोड करने के बाद क्या करें? 

केवीएस एलडीई/एलडीसी टीचिंग और नॉन-टीचिंग परीक्षा की उत्तर कुंजी 2026 डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवार अपने संभावित स्कोर का अनुमान लगा सकते हैं। अगर किसी उम्मीदवार को आंसर-की से संबंधित कोई आपत्ति है, तो वह अपनी आपत्ति 04 सितंबर 2026 को रात 11.59 बजे तक दर्ज कर सकता है। आपत्ति दर्ज करने के लिए प्रासंगिक डॉक्यूमेंट्स अटैच करना होगा।   

Farhan Khan
Farhan Khan

Executive - Editorial

    Farhan Khan is an education journalist with over 3 years of experience specializing in the public sector recruitment space. From UPSC and SSC to Banking and Defense, he provides end-to-end coverage on exam notifications, admit cards, and Sarkari results. Farhan holds a Master’s degree in Mass Communication from Guru Jambheshwar University and blends research-driven journalism with creative storytelling to guide aspirants through their exam preparation journeys.

    ... Read More
    First Published: Sep 1, 2026, 16:01 IST

    आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

    Trending

    Latest Education News