UP PET Syllabus 2026: यूपी पीईटी परीक्षा का नया सिलेबस और एग्जाम पैटर्न देखें यहां
UPSSSC PET Syllabus 2026: यूपीएसएसएससी ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर पीईटी फॉर्म 2026 भरने के बाद अब परीक्षा का नया सिलेबस और एग्जाम पैटर्न जारी कर दिया है। इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार नीचे लेख में इसके बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
UPSSSC PET Syllabus PDF 2026: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने यूपी पीईटी आवेदन फॉर्म के बाद अब अपनी ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर परीक्षा 2026 का नया सिलेबस और एग्जाम पैटर्न जारी कर दिया है। यूपी पीईटी परीक्षा उत्तर प्रदेश में ग्रुप-बी और ग्रुप-सी के पदों की पात्रता को निर्धारित करने के लिए आयोजित की जाती है। इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि अब उन्हें लेटेस्ट सिलेबस और एग्जाम पैटर्न को देखते हुए तैयारी शुरू कर देनी चाहिए।
यूपी पीईटी परीक्षा के सिलेबस में इतिहास, भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन, भूगोल, भारतीय अर्थशास्त्र, संविधान और लोक प्रशासन, लॉजिक व रीज़निंग, करंट अफेयर्स, सामान्य जागरूकता और हिंदी के अपठित गद्यांश सहित अन्य विषय शामिल होते हैं।
UPSSSC PET Syllabus PDF Sarkari Result डाउनलोड लिंक
यूपी पीईटी परीक्षा का विस्ततृ सिलेबस यूपीएसएसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर उपलब्ध है। सिलेबस में इतिहास, भूगोल, साइंस, अर्थशास्त्र, पॉलिटी, रीज़निंग, गणित, भाषा, करंट अफेयर्स और डेटा शामिल है। आप नीचे दिए गए लिंक से भी सिलेबस डाउनलोड कर सकते हैं।
| यूपी पीईटी परीक्षा सिलेबस 2026 डाउनलोड लिंक |
UPSSSC PET Exam Pattern 2026
यूपी पीईटी परीक्षा के एग्जाम पैटर्न की बात करें, तो इसकी लिखित परीक्षा कुल दो घंटे के लिए आयोजित की जाती है, जिसमें कुल 100 प्रश्न आते हैं। इसमें प्रश्न बहुविकल्पीय होते हैं और प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होता है। इसमें नेगेटिव मार्किंग भी शामिल है। बाकी डिटेल्स के लिए आप नीचे दी गई टेबल को देख सकते हैं
| विषय | प्रश्नों की संख्या | अंक |
| भारतीय इतिहास | 5 | 5 |
| भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन | 5 | 5 |
| भूगोल | 5 | 5 |
| भारतीय अर्थशास्त्र | 5 | 5 |
| भारतीय संविधान और लोक प्रशासन | 5 | 5 |
| सामान्य विज्ञान | 5 | 5 |
| प्रारंभिक अंकगणित | 5 | 5 |
| सामान्य हिंदी | 5 | 5 |
| सामान्य इंग्लिश | 5 | 5 |
| लॉजिक व रीज़निंग | 5 | 5 |
| करंट अफेयर्स | 10 | 10 |
| सामान्य जागरूकता | 10 | 10 |
| हिंदी अपठित गद्यांश विश्लेषण | 10 | 10 |
| ग्राफ विश्लेषण एवं व्याख्या | 10 | 10 |
| टेबल व्याख्या | 10 | 10 |
| कुल | 100 | 100 |
UPSSSC PET Exam Date 2026
यूपीएसएसएससी द्वारा यूपी पीईटी की परीक्षा अक्टूबर 2026 में हो सकती है। इसकी परीक्षा की तिथि के लिए ऑफिशियल नोटिस 2026 जारी किया जाएगा। इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को लेटेस्ट अपडेट के लिए यूपीएसएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट विजिट करते रहने की सलाह दी जाती है।
Farhan Khan is an education journalist with over 3 years of experience specializing in the public sector recruitment space. From UPSC and SSC to Banking and Defense, he provides end-to-end coverage on exam notifications, admit cards, and Sarkari results. Farhan holds a Master’s degree in Mass Communication from Guru Jambheshwar University and blends research-driven journalism with creative storytelling to guide aspirants through their exam preparation journeys.